Skip to main content

Posts

Showing posts from June 27, 2023

शेष केवल यादें रह जाती है

ए क समय के बाद मालूम चलता है जीवन में नया पाने की चाहत में हम बहुत आगे निकल आएं। इस बीच बहुत कुछ पीछे छोड़ आए हैं ∣ वो रास्ते जो केवल अपने थे। उन से अब हम अनजान से हो गए हैं ∣  अक्सर जीवन में आगे बढ़ने का मतलब बहुत कुछ पीछे छोड़ देना होता है ∣ जो हमारे लिए एक समय तक काफी जरूरी था।  कुछ नया पाने की चाहत में आगे बढ़ते जाना होता है ∣ अजनबी रास्तों पर कल कुछ बेहतर मिलेगा। इस उम्मीद के साथ आगे बढ़ जाना होता है ∣ कुछ रिश्तों को बेनाम ही रखा जाना होता है ∣  शेष अपने कुछ यादों को ले जाना होता है ∣