एक समय के बाद मालूम चलता है जीवन में नया पाने की चाहत में हम बहुत आगे निकल आएं। इस बीच बहुत कुछ पीछे छोड़ आए हैं ∣ वो रास्ते जो केवल अपने थे। उन से अब हम अनजान से हो गए हैं ∣
अक्सर जीवन में आगे बढ़ने का मतलब बहुत कुछ पीछे छोड़ देना होता है ∣ जो हमारे लिए एक समय तक काफी जरूरी था। कुछ नया पाने की चाहत में आगे बढ़ते जाना होता है ∣ अजनबी रास्तों पर कल कुछ बेहतर मिलेगा। इस उम्मीद के साथ आगे बढ़ जाना होता है ∣
कुछ रिश्तों को बेनाम ही रखा जाना होता है ∣ शेष अपने कुछ यादों को ले जाना होता है ∣

Comments