कुछ सफर ऐसे ही खत्म हो जाते हैं


कुछ सफर ऐसे ही खत्म हो जाते हैं

शेष बचती है तो केवल यादें 

जो फिर लौट कर कह आती है

मंजिल की तलाश में बढ़ जाते हैं लोग आगे

वो रास्ते कहीं पीछे छूट जाते हैं। 

नया पाने की चाहत में 

निकल जाने वाले अपने पीछे केवल

   शेष यादें छोड़ जाते है। 

कई कहानी यहीं खत्म हो जाती है

 हमारे चाहने न चाहने पर

केवल उनके पीछे शेष

कुछ यादें रह जाती है। 

Comments