Skip to main content

जीवन को मजबूरी में नहीं बल्कि खुशी से जीना चाहते हैं '7 Heaven' मूवी

 


अपने लिए तो सब जीते हैं किन्तु जो दूसरों के लिए भी कष्ट उठाने को तैयार रहते हैं असल में वो ही लोग इंसान कहलाते हैं ∣ जो जीवन को मजबूरी में नहीं बल्कि खुशी से जीना चाहते हैं। 
इसी बात पर जोर देते हुए ऑस्कर पुरूस्कार विजेता ड्रामा  '7 Heaven' एक मजेदार फिल्म है ∣ जो कि 1927 में आयी एक साइलेंट रोमांटिक ड्रामा है ∣ 
इस फिल्म की कहानी 'चिको ' नाम के युवक की है। जो‌ सीवर में का काम करता है जो एक सफाई कर्मचारी बनने का सपना देखता है इसलिए वो चर्च में मोमबत्ती जलाता है ∣ वो बहुत ज्यादा आशावादी है ∣ जो अपने जीवन को किसी सितारे से काम नहीं मानता है ∣ जो जीवन को असाधारण मानता है ∣ 
इसी बीच उसे डायने नाम की एक लड़की मिलती है ∣ जो अपनी बहन के अत्याचार से इतना पीड़ित हो चुकी है कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहना चाहती है ∣ ऐसे में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होता है कि कैसे चिको और डायने एक ऐसी परिस्थिति में फ़ंस जाते हैं कि जहां उन्हें साथ रहना पड़ता है ∣ 
इस फिल्म का निर्देशन Frank Borzage ने किया है ∣ जिन्होंने अपनी फिल्म में  जीवन को एक तरह के स्वर्ग सा माना है ∣
इसकी स्किप्टिंग से लेकर, डायरेक्टिंग, सिनिमेटोग्राफी, एडीटिंग, के साथ डायलाॅग डिलेवरी काफी अच्छी की है ∣ हर पात्र अपनी भूमिका बखूबी निभाता है ∣
" अगर आप अपने जीवन में कुछ नया खोज रहे हैं ∣ तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। जो आपको जीवन का एक नया अर्थ बताती है ∣"

Comments