समय जैसे - जैसे आगे बढ़ता है हम उन लोगों से दूर होते चले जाते हैं ∣ जो एक समय तक हमारे दिल के करीब थे। जिनको देखें बगैर हमारी सुबह नहीं होती थी किन्तु एक समय के बाद हम उनसे दूर चले जाते हैं ∣
केवल शेष बचती उनकी यादें है ∣ जो हमारे जीवन का सहारा बन जाती है ∣ ऐसे लोग होते तो हजारों में सिर्फ कुछ ही है किन्तु उनके होने से हमारी जिंदगी खुशनुमा सी हो जाती है ∣ जो अपने विचारों के जरिये हमेशा हमारे बीच रहते हैं ∣ ऐसे लोगों की वजह से ही हम संघर्ष कर पाने की ताकत रख पाते हैं ∣

Comments