तुम केवल तुम नहीं, बहुत कुछ हो


इस मतलब के बाजार में 
तुम थोड़ा दूर रहना
जहां दिखावे पर सबकुछ टिका है
उससे दो गज की दूरी तुम रखना
करना संघर्ष अपने लिए
रंग बदलते लोगों से तुम दूर रहना। 

ये दुनिया मतलब की है ∣ इससे खुद को बचाएं रखना है। जहां पर हर चीज सिर्फ दिखावे और बदले की भावना से चलती है ∣
इन सबसे तुम खुद को दूर रखना। 
चाहें कुछ भी हो जाएं, तुम खुद पर हमेशा विश्वास दूसरों से ज्यादा रखना। यहीं तुमको एक दिन ऊंचाई पर ले जाएगा। 
जो जितना सहता है वो उतना ऊपर उठता है ये तुम याद रखना। 
हर कीमत पर खुद का संघर्ष जारी रखना। 

तुम केवल नहीं बहुत कुछ हो
तुम्हारे बनने में बहुत लोगों की मेहनत है
तुम केवल तुम नहीं बहुत सारे लोगों का जूनून हो, ये तुम याद रखना। 

Comments