हमारे चारों ओर घेरे हुए वातावरण को पर्यावरण कहते हैं। ये वहीं पर्यावरण है ∣ जहां पर निर्जीव और सजीव घटक होते हैं ∣
सजीव घटक एक तरफ जहां पर्यावरण पर पूरी तरह से निर्भर होते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ निर्जीव घटक मानव अपनी सुविधा अनुसार निर्माण करता है ∣ जो उसके लिए उपयोगी होता है ∣
आज जब विश्व की जनसंख्या बहुत ज्यादा हो गयी है ∣ वहीं दूसरी ओर उसके द्वारा उपयोग की जा रही निर्जीव वस्तुओं की संख्या में ऐसी बहुत सी चीज है ∣ जो वातावरण को प्रदूषित करने का काम कर रही है ∣
प्लास्टिक इन्ही में से एक चीज है ∣ जो न सिर्फ प्रदूषण बढ़ा रही है ∣ बल्कि जलीय से लेकर स्थलीय जीव की मृत्यु का कारण बन रही है ।
इसी समस्या से निदान के लिए इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ' प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ाई ' बताई हैं ।
सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसा ही जीता जागता उदाहरण है । जो अपनी उपस्थित से पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहा है।
आज जरूरत प्लास्टिक की निर्भरता को कम कर उसकी जगह पर कुछ अन्य खोज करने की है ।
Comments