Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2023

जब होती है मर्यादा की हानि

 जब - जब मर्यादा को हानि पहुंचाने की कोशिश की जाती है तब उसका परिणाम बुरा ही सामने आता है। बात चाहें रामायण की हो या, महाभारत की दोनों में ही मर्यादा की सीमा पार करने के चलते काफी हानि उठानी पड़ी थी।  पर अफसोस, उस युग से सीख लेकर भी आज के इंसान ने खुद को चिकना घड़ा ही रहने दिया है। पृथ्वी से मंगल पर घर खोजने वाले इंसान, आज भले ही खुद को आधुनिकता का दूत समझने की भूल कर बैठे हो किन्तु उनकी छोटी सोच जब सामने आती है जब वो भरे मंच से एक इंसान को पौराणिक कहानी का खलनायक बताने की भूल बिना उसका संदर्भ जाने  कर बैठते है ।  ऐसे में सिर्फ ये कहना ही ठीक लगता है। मर्यादा तोड़ने  वाले लोग एक समय के बाद ऐसी चोट खाते है कि वो सिर्फ एक बुरा इतिहास बनकर रह जाते है जिनका न कोई आदि होता है न अंत।

आज के समय में शांति के मायने

वो इंसान सच में समझदार हो जाता है। जो शांत रहना सीख जाता है। अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही जगह पर करता है।  वो चुप रहकर सबकी बातों को सुनता तो है किन्तु अपनी तरफ से कोई बात ऐसी नहीं कहता है जिससे की अशांति का माहौल बन जाएं। आज जब इंसान हर जगह खुद को सही साबित करने के चक्कर में अक्सर गलतियां कर बैठता है। वो चाहता तो सही करने की है किन्तु इसके कारणवश वो अक्सर अपने लिए मुश्किल हालात पैदा कर लेता है।  ऐसे में आज के समय में उस इंसान के मायने बहुत ज्यादा बढ़ गए है। जो ये जानता है कि उसे कहां पर चुप रहना है और कहां पर अपनी बात कहनी है। इससे न सिर्फ वो स्वयं के लिए सकरात्मक वातावरण बनता है बल्कि वो अपने आस पास के लोगों को भी हर तरह की परेशानी से बचता है।

World Menstrual Hygiene Day

आज  जहां  हर चीज इटरनेट के दौर में पारदर्शी हो गयी है। ऐसे समय में भी आज न जानें क्यों उन चीजों पर बात करना शर्म सी माना जाता है जिन पर बात करना आज बहुत ज्यादा  जरूरी हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखकर  हर साल 28 मई को 'विश्व माहवारी दिवस' मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य माहवारी के बारे में  लोगों को जागरूक करना है। उसके बारे में फैली कुरीतियों को खत्म करना है। आज जहां एक तरफ इंसान खुद को बहुत ज्यादा  आधुनिक मनाने लगा है। वहीं दूसरी तरफ वो उन विषयों पर बात करने से दूर भागता है। जो कि हमारे समाज में केवल महिलाओं की समस्या मानी जाती है। जो गांव और शहरों में सामान्य सी समस्या है आज भी न तो माहवारी के बारें में खुलकर बात की जाती है  न उसके चलते परेशानी का सामना कर रही, लड़की से ये कहा जाता है कि ये सामान्य सी बात है। हर लड़की को होता है इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि इसके लिए कहीं हद तक जागरूकता फैलाते वो विज्ञापन है जो न सिर्फ इस पर अपनी बात कह रहे  है बल्कि लोगों की पुरानी सोच को भी बदल रहे है। उन्हीं में से एक विज्ञापन हम सब...

भारत को देखने का एक नजरिया देते हैं नेहरू

इतिहास हमेशा इतिहास ही रहता है ∣ फिर चाहे वो कितना अच्छा हो या बुरा। उसे न ही मिटाया जा सकता है न ही भूलाया जा सकता है ∣  आज जब हम देश के पहले प्रधानमंत्री पड़ित जवाहरलाल नेहरू की बात करते है ∣ तो हम एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्तित्व को पाते हैं।  जो तर्क और रचनात्मकता का साथी है ∣ नेहरू भारत के बारें में अपनी आत्मकथा ' भारत की खोज ' में लिखते हैं' भारत जो अपनी संस्कृति और विविधता के लिए जाना जाता है ∣ जहां पर दो कोश  पर भाषा और बोली बदल जाया करती है ∣ उस देश की सबसे अच्छी बात यहीं हैं ∣ कि इस देश में रहते तो अलग- अलग धर्म और जाति के लोग है ∣ किन्तु जब वो किसी दूसरे देश में जाते है तब वो‌ भारतवासी ही कहलाते है ∣ जो एक दूसरे की सभ्यता संस्कृति का सम्मान करते है ∣ जो सबका मन रखना जानते हैं ∣

किताबों के बिना सब सून

जब इंसान किताबों के बीच जाता है । तब वो अपने अंदर मौजूद खालीपन को जान पाता है ।  कितना कुछ बाकी है उसे पढने और जानने को वो ये महसूस कर पाता है।  जो इस दुनिया के झूठ से नहीं केवल अपने अंदर छिपे ज्ञान के आधार पर जानी जाता है।  जो हमें जीवन में शांति के साथ काम करते जाने की सीख दे जाता है। कुछ वक्त के लिए इस दुनिया से अलग कहीं दूर ले जाता है। जहां वो और केवल हमारा अपनापन‌ होता है।  कितनी भी आज जाएं तकनीक लेकिन वो इस किताब की जगह  कहां‍  ले पाता है। 

सोच नयी

वो‌ लड़की हुई है ∣ घर में लक्ष्मी आयी है कहने भले ,घर में पैदा हुई लड़की से उसका पहला हक छीन लेते हैं वो है ' उसके पैदा होने की खुशी '। जैसे- जैसे वो‌ बड़ी होती है उसके हाथ में जिम्मेदारी ज्यादा उसका महत्व कम सा आंकने लगते हैं ∣  इसी बीच उसके लिए इस मुश्किल  राह में बहुत कम ही लोग होते हैं जो उसे  अपने पैरों पर खड़ा देखना चाहते है।   इन सब बातों को दरकिनार कर जब वो लड़की अपने पैरों पर खड़ी होती है ∣ समाज के लिए नयी परिभाषा गढ़ती है तब वो समाज को एक अलग दिशा देती है ∣ इसके बावजूद इस पुरुष प्रधान समाज का ये कहना बड़ा आसान होता है कि क्या करेगी पढ़ लिख के, कलेक्टर थोड़ी न बनाना है । ऐसे में हम सब को ये बात बिल्कुल  नहीं भूलना चाहिए कि मेट्रो और रेट्रो में जमीन आसमान का फर्क है। भले ही आज कुछ लोग खुद को मेट्रो की तरह पेश करने लगे हो किन्तु उनकी सोच केवल 'रेट्रो ' तक ही सीमित है । जहां स्त्री मतलब घर की चारदीवारी है । 

Learning Gives

जीवन का मतलब शिकायत करना नहीं बल्कि खुद को हर वक़्त बेहतर बनाना है ∣ जो एक दिन में नहीं निरंतर कोशिश करने से ही सम्भव है।  इसके बावजूद आज भी हमें से ज्यादातर लोग जब कोई नया काम अपने हाथ लेते हैं ∣ तो उनका पहला ये वाक्य  होता है कि ये काम   कितना सिर में दर्द करने वाला है अब मुझें से ये और नहीं होता है।  अक्सर ऐसा  कहने वाले ये लोग भूल जाते है कि जीवन का मतलब ही लगातार सीखते रहने की कला है। जो इंसान को अब से आज बेहतर करने में मदद करती है।  मालूम है अक्सर जीवन की उलझनों के बीच कुछ भी नया सिखाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है इसके बावजूद लगातार नया सीखते रहने वालों के आगे  ही ये दुनिया सलाम ठोकती है। जब चाहत करता है इंसान किसी चीज को पाने की तो इसके लिए उसे हर कुछ सह आगे की ओर निकल जाना  हो ता है। जब जाकर वो इंसान कुछ बेहतर पाता है।

जीवन अनिश्चितता के बीच सफलता की राह

'असफलता कभी अंतिम नहीं होती, सफलता कभी निश्चित नहीं होती' जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है ∣ जहां व्यक्ति कल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है । वहां उसके जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है ∣ इसके बावजूद इंसान जब सफलता को पाने की ओर चल पड़ता है ∣  तो कई बार उसके जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं होती है ∣ जो उसके अनुमान से बिल्कुल विपरीत होती है ∣ इसके बारे में वो सोच भी नहीं पाता है।  ऐसे में केवल ये इंसान केवल यहीं कह पाता है कि इस दुनिया में चाहे कितनी भी अनिश्चितता हो किन्तु उसे कुछ निश्चित करने की लालसा में लगातार आगे बढ़ते रहना होगा। अपनी तैयारी उसे इतनी मजबूत बनानी होगी कि आने वाली हर चुनौती का वो सामना कर सके। 

जीवन की विविधता इनके बिना सूनी है

  जीवन की विविधता इनके बिना सूनी है चाहे कितना भी हो अपना कहने वाले किन्तु बिना अपनों के ये जीवन बहुत खाली है।  बिना यारों के जैसे जीवन की हर महफ़िल अधूरी है ∣ कितनी भी खूबसूरत हो जिंदगी पर बिना जुनून के ये एक बेस्वाद सी थाली है ∣ महंगे तोहफों की आदत के बीच अपनों के तोहफे के लिए तो ये पूरा मन और हदय खाली हैं।   चाहे कितनी पढ़ी किताब हो  पर जीवन के अनुभव के  ये सारी बिना बेरंग सी स्याही हैं। 

अनुभव से बड़ा कोई ज्ञान नहीं

जीवन में अनुभव एक ऐसी चीज है जो इंसान को बहुत कुछ सीख जाता है ∣ अपने और पराए लोगों में फर्क बता जाता है ∣  ये अनुभव ही है जो इंसान को समय से पहले समझदार बना जाता है ∣ जो उसे दुनिया वास्तव में क्या है इसका अर्थ सिखा जाता है ∣ जो केवल जब तक की ही सारथी होती है ∣ उसके बाद तो वो हम से जैसे अनजान सी होती है ∣ ये ही वो एहसास होता है। जो हमें दुनिया को देखने का नया नजरिया देता है।  जीवन के भिन्न भिन्न अनुभवों के साथ ये इंसान जिंदगी जीने का तरीका सीख जाता है ∣ जो हमें जीवन में आने वाली अच्छी बुरी परिस्थिति के लिए जैसे तैयार कर जाती है ∣ 

आसान होता सबकुछ

आसान होता अगर सबकुछ  जिंदगी में  तो  फिर क्या बात होती,  पर साहब ये जिन्दगी है कोई खेल नहीं केवल यहां कड़ी मेहनत करने  वालों की ही जिंदगी चमकदार होती किसी की देर से, किसी की पहले पर वक्त के साथ हर किसी की  कहानी बहुत ही खास होती,  आसान नहीं माना जिंदगी पर  इससे लड़ने वाले के नाम ही  तो ये जिन्दगी होती।  ‌

जीवन के आदि और अंत के बीच

जीवन में जब बात किसी चीज की शुरुआत की आती है तब हम में से ज्यादातर का मन व्याकुल सा हो जाता है । तब नयी चीजों की ओर बढ़ने वाला हर एक कदम थोड़ा सहम सा जाता है। उसके बावजूद जब वो आगे चलता जाता है।  आंखों में सपने और मन में जुनून लिए लाख परेशानी के बीच वो मुसाफिर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है।  इसी बीच उसका परिचय अनेक नए चेहरों से होता है। उनमें से कुछ चेहरों का आगे चलकर उसके जीवन में बड़ा प्रभाव होता है। जो भले प्रत्यक्ष रूप से दूर हो जाएं किन्तु आजीवन उसके विचारों और सोचने के तरीके में प्रभाव छोड़ जाते हैं।  इसी बीच फिर उनसे विदा लेने का वक्त सा आ जाता है। इस बीच कुछ सवाल मन में होते हैं कुछ के उत्तर की तलाश में ये मन हवा के साथ कहीं दूर निकल जाता है।  आसान नहीं होता है जीवन में सबकुछ पाना, आरंभ से किसी प्रक्रिया के गुजरते हुए उसके अंत की ओर बढ़ना किन्तु  बहुत कुछ पीछे छोड़ आगे निकल जाना होता है। 

पुरानी धरोहर का अनमोल संरक्षण करने वाला है ' म्यूजियम'

जब बात बेशकीमती चीजों के संरक्षण की आती है । उनके सुव्यवस्थितकरण की आती है। ऐसे में हमारे सामने जिसका चेहरा उभरता है वो म्यूजियम है। जहां पर इंसान हर उस नायाब वस्तु को देखता है जो कि एक लंबे अरसे की मेहनत के बाद  तराशी गयी हो। इन सब चीजों को देखकर इंसान जीवन में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा सा पाता है।  जहां पर वो अपनी  धुंधली होती स्मृति पर प्रकाश डालता है। जो  उसे कुछ पल के लिए जीवन के तनाव से दूर कहीं और ले जाता है । 

जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं फिर नहीं आते हैं

जिंदगी का भी अपना अलग ही सिद्धांत है। जहां पर जब हम इसे समझने लायक होते हैं तब तक ये हम से कहीं आगे निकल चुकी होती है । ऐसा लगता है कि  जैसे आज ही का तो वो दिन था। जब हमने इसे थोड़ा समझना शुरू किया था। ये समय भी निकल गया।  समय लगा मानों इतनी तेज गति से चला। कि हम समझ भी न पाएं । दुनिया यहां से वहां कब निकल गयी। 

आसान नहीं राहें फिर भी

आसान नहीं राहें फिर अभी एक उड़ान अभी बाकी है चलने का मन बनकर आये हैं लड़ना अभी बाकी है ∣ एक बेहतर मुकाम मिल जाएं इस के लिए जोखिम लेना अभी बाकी है ∣ आती हुई कई मुश्किलों के बावजूद   अपने आप को बेहतर बनाना बाकी है ∣

बच्चे के व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है परिवार

दादी, दादी की कहानी को सुनकर बड़ा होने वाला बच्चा ही जान सकता है कि परिवार के आखिर मायने क्या है ∣ जो उनके लिए हमेशा एक साया बनकर खड़ा रहता हैं ∣  जो अपनी कहानी के जरिये उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने की प्रेरणा दे जाता हैं ∣ जो उनके निर्भीकता के गुण, जीवन में मेहनत के मायने को सिखाता हैं ∣ भले चाहे हो कितना भी हो मतभेद किन्तु मुश्किल की घड़ी में सब को एक साथ ला खड़ा कर देता हैं ∣ ये परिवार ही तो है जिनके साथ व्यक्ति अपना सारा दुख दर्द साझा कर लेता है ∣ अगर हो इनका साथ तो वो मुश्किल से मुश्किल बाजी जीत लेता है ∣ प्रत्येक वर्ष 15 मई को 'अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस' मनाया जाता है ∣ इससे मनाने की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र के द्वारा 1989 में की गयी थी‌। इसके बाद 1994 से इस दिवस को मनाया जाने लगा है ∣

नया सीखते रहने की कला ही जिंदगी है

ये जीवन बहुत छोटा सा है ∣ जहां पर अगर इंसान सबकुछ सीखने की कोशिश करने लगा तो ये उम्र भी कम पड़ जाएगी। किन्तु उसे वो चीज जरूर सीख लेना चाहिए । जो समय के साथ उसके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो जाती है ∣ जो उसे अपने क्षेत्र में एक मुकाम दिलाती है ∣ ये मुकाम ही तो उसे सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद करता है ∣ इसके बल पर ही वो इस जीवन को जीने के नए गुणों को सिखाता है ∣ यहीं वो चीज है जो उसे शिखर तक ले जाने में मदद करती हैं ∣  कला मतलब जीवन है ∣ कला मतलब जन्म और मृत्यु है। जीवन को जीना भी एक कला है ∣ जो व्यक्ति जीवन जीने की कला को सिखा जाता है ∣ बिना शिकायत किए आगे चलने लगता है। वहीं एक दिन आगे जाता है ∣ हर दिन कुछ नया सिखाने से न सिर्फ इंसान कुछ गुणवान होता है। बल्कि उसका दुनिया को देखने का दृष्टिकोण भी बदलता है ∣

वो माँ ही तो होती है

वो माँ ही तो होती है  जो अपनी फिक्र छोड़  सारा ध्यान हम पर लगा देने वाली होती है वो माँ ही तो होती है   जो इस दुनिया में   भगवान    का रूप होती है ∣ हमारे कहने से ही पहले वो  सबकुछ समझ जाने वाली  माँ ही होती है ∣ उसका संघर्ष होता है इतना महान   कि उसके आगे अच्छे अच्छों के संघर्ष  भी कम पड़ जाते हैं ∣ हाँ वो माँ ही होती है जो इस दुनिया में हमारे लिए सोचने वालों में सबसे पहले होती है ∣ कड़ी धूप में हमारी छाया बनने वाली माँ ही तो होती है उसके बिना दुनिया की सारी खुशी कम सी होती है ∣ जो बिना किसी शिकायत के हमारी हर ख्वाहिश पूरी करने वाली होती है ∣

चुनौतियां के बीच सफलता हमारी सोच पर निर्भर करती है

जीवन में कभी भी चुनौती पूछकर नहीं आती है ∣ वो तो एकदम से हमारे सामने आ खड़ी होती है ∣ जो अपने साथ  एक गहरा संदेश लाती है ∣  कई बार हमारे सोचने से बिल्कुल विपरीत हमारी ये जिंदगी हो जाती है । जो हमारे अंदर छिपी हुई ताकत का एहसास हमें कराती है ∣ किसी ने सच ही कहा है कि चाहत  जिसकी रखना उसके लिए आगे चलना तुम राह में कई अचरन‌ भी आएं  उसके बावजूद आगे चलना तुम,  कुछ इस सफर में तुम्हें सफलता दिलाने भी आएगें केवल उन पर विश्वास करना तुम यहीं एक दिन तुम्हें सफलता के मुकाम पर ले जाएगें।  जीवन की हर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ना तुम। 

चमकता वहीं है जो सूरज की तेज में तपता है

हीरे की तरह वहीं चमकता है जो सूरज की तेज में तपता है ∣   जीवन में अक्सर जब बात आती है कि कुछ बेहतर पाने की तब उसके लिए उसे एक बड़ी कीमत अदा करनी पड़ती है ∣ एक उम्र के बाद उसे उसके मुताबिक कठिन फैसले भी  लेने पड़ते हैं ∣  तब जाकर ही इंसान कुछ कीमती चीज हासिल कर पाता है ∣  आसान नहीं होता है सबकुछ पाना किन्तु उसके लिए दिन रात आगे चलना पड़ता है ∣ यहीं एक चीज है जो उसे एक बेहतर इंसान बनाती है ∣ 

आज के समय में प्रोपेगेंडा के मायने

अब तक सबसे क्रूर  माना जाने वाला  तानशाह‌ हिटलर ने अपने समय  प्रोपेगेंडा शब्द का सृजन किया था।  प्रोपेगेंडा इसका मतलब था कि किसी चीज को लेकर इतना बड़ा झूठ बोलों कि वो सच लगने लगे। तुम बार - बार अपने उस झूठ को दोहराते रहना  कि लोग भी उसे सच मानने लेगें।  आज के समय में जब सच और झूठ में अंतर करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है ∣ जहां झूठ की आवाज तेज और सच की दब सी चुकी है। ऐसे समय में ये प्रोपेगेंडा लोगों के सामने बड़ी तेजी से फैल रहा है ∣ जहां पर हर क़ोई उसके रंग में रंग गया है ∣

अफवाह वो अंधी जो न जानें कितने लोगों को दफन कर लेती है

आज के समय में जब बात अफवाह की आती है। तब हम इसका प्रसार होते हुए सोशल मीडिया पर देखते है।  जहां लोग बिना उसकी सत्यता जाने उसे एक से दूसरे को भेजते चले जाते है।  बिना ये सोचे कि उसका परिणाम लोगों पर क्या पड़ सकता है।  अभी हाल ही में इसको लेकर एक फिल्म आयी है जो इसके बारे में शानदार तरीके से अपनी बात रखती है ∣ हमें बताती है कि इस अफवाह का शिकार कोई भी हो सकता है ∣ इसके चलते हम देश की शांति को  बिगड़ते देखते है। अफसोह लोग बिना सोचो समझे न  जाने कितनों को भला बुरा कहने लगते  है। वो भीड़ के साथ उसका विरोध करने लगते है। एक समय के बाद वो आंधी सी बन जाती है। जो अपने साथ न जानें कितने लोगों को उसकी आग में दफन कर ले जाती है। 

एक महान शख्सियत का जन्म ढेरों तूफानों के बीच होता है

आज के समय जहां चुटकियों में हर चीज पायी जा सकती है। वहां पर अक्सर कुछ चीजों को पाना बहुत मुश्किल सा होता है। हर किसी को सबकुछ मिल जाएं आसानी से ये जरूरी नहीं होता है।  एक कहानी सा होता है कुछ का जीवन, जहां उसे सिर्फ कड़ी धूप में चलना होता है ।  जीवन में सफलता को पाने के लिए अक्सर सब कुछ भूल केवल आगे बढ़ना होता है।    जब लगे तुम्हें तुम्हारा जीवन पहले की तुलना में बहुत मुश्किल हो गया है। तब तुम समझ लेना कि किसी भी महान  शख्सियत का जन्म ढेरों तूफानों के बीच ही होता है  ।

आज के समय में रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचारों की प्रासंगिकता

आज ही के दिन साहित्य में पहला नोबेल पुरस्कार पाने वाले  रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 हुआ था। राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के दाता टैगोर न केवल अपने विचारों बल्कि अपने व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे। आज वर्तमान समय जब लोग सफलता पाना तो चाहते हैं किन्तु उसके लिए पर्याप्त कोशिश करने से पीछे हटते है । वो कुछ नया करने से डरते हैं  ऐसे समय में टैगोर के विचारों की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ जाती है।  आज हम जानेंगें, उनके उन विचारों को जिससे हम अपने जीवन में एक नया दृष्टिकोण पा सकते हैं। हम इस दुनिया को एक दूसरी नजर से देख सकते हैं। आइये, आज हम उनकी जयंती के अवसर पर उनके कुछ विचारों को आत्मसात करने की कोशिश करें..  1 . किसी बच्चे की शिक्षा अपने ज्ञान तक सीमित मत रखिए,क्योंकि वह इसी स मय पैदा हुआ है आज हम से ज्यादातर लोग जो दुनिया थोड़ा बहुत समझ जाते है दुनिया के नियम कायदों को भली रूप से पहचानते है ऐसे समय में हम खुद को सर्वज्ञानी समझने लगते है हम अपने से छोटे को इस तरह का ज्ञान देने लगते है जैसे कि हम ही उसकी दुनिया है हम उसे अपनी तरह बनाने की कोशिश करने लगते है। ऐस...

न कम न ज्यादा की सीख दे जाता है International No Diet Day

धरती से देखों तो आसमान अच्छा लगता है,  आसमान से देखों तो धरती अच्छी लगती है   अपने से बाहर सबकुछ अच्छा लगता है।  आज भी जब हम किसी दूसरे इंसान को देखते हैं तो हमें लगता है कि उसकी हेल्थ हाइट कितनी अच्छी है ∣ क्या तो उसकी बाॅडी है ∣ अक्सर ऐसा करते वक्त हम खुद को भूल जाते हैं ∣ कि हम भी कुछ है हमारा भी कुछ अस्तित्व है ∣  जब‌ International No Diet Day की बात करते हैं तो पाते हैं कि जैसे है हमें खुद को स्वीकार करना चाहिए। फिर क्या हुआ हम थोड़े ज्यादा मोटे या बहुत ज्यादा ही पतले है ∣ जैसे है हम है ∣ ये बात हमें ध्यान रखना चाहिए।   आज वर्तमान समय में हर कोई एक अच्छी पर्सनेलिटी चाहता है जिसमें कोई भी बुराई नहीं है किन्तु इसके चलते खुद को हर समय बुरा महसूस करना खुद के साथ न्याय कर रहा होता है। क्यों, थोड़ा ज्यादा मोटे ,थोड़े पतले के लिए किसी तरह का खुद खेद मनाएं। जैसे है खुद को स्वीकार करें। 

आज के समय में गौतम बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता

विष्णु के नावें अवतार माने जाने वाले गौतम बुद्ध का जन्म आज ही के दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसे 'बुद्ध पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता हैं ∣ बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है ये वो दिन है ∣ जब गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ∣ साथ ही इसी दिन  उनका महानिर्वाण हुआ था।  आज जब हम उनके विचारों की प्रासंगिकता देखते हैं तो पाते हैं कि जब मनुष्य अपने जीवन में सबकुछ पा लेना चाहता है ∣ सारे सुखों की कामना वो कर लेना चाहता है ∣ ऐसे में बुद्ध हमें धैर्य रखने और अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण करना सिखाते हैं ∣   आज जब हमें कोई काम करना होता है तब हम ये देखते हैं कि कितना काम किया जा चुका है ∣ जबकि बुद्ध कितना काम किया जाना है इस बात पर विश्वास रखते थे। 

हर ऊपर उठने वाली आंखें नीची झुकी रहे

क्यूं इतने चांद से चेहरे को खराब करने में तुली है ये लड़कियों का खेल नहीं है ∣ मुझें इसे चांद नहीं बल्कि सूरज बनाना है ताकी उसके ऊपर उठती हर आंख सदा नीची झुकी रहे। ये लाईनें हम सब ने न जानें कितनी बार अपने फोन और टीवी में सुनी होगी। जो अपने द्वारा हमारे समाज को एक गहरा संदेश दे जाती है कि लड़कियों को चांद नहीं बल्कि सूरज बनना होगा। उनको आज नाजुक बनकर नहीं खुद को मजबूत करना होगा।  आज के समय में इसके मायने ओर ज्यादा बढ़ गए। जब घर से लेकर बाहर तक वो कहीं  सुरक्षित नहीं है। 

World Press Freedom day

एक अच्छे समाज के विकास के लिए ये जरूरी होता है कि वहां की प्रेस बिना किसी खौफ के अपने काम निर्भीक हो कर सके।    आज तकनीक के आ जाने का फायदा प्रेस की स्वतंत्रता को हुआ है ∣ जहां पर वो सूचना का प्रसार कर सकता है  कम समय और लागत में लोगों तक अधिक जानकारी दे सकता है ∣ आज सोशल मीडिया के आ जाने के बाद हर चीज में पारदर्शिता नजर आने लगी है ∣  जहां जनता से कोई बात छिपी हुई नहीं है ∣ केवल उसे सही तरह से प्रस्तुत करने की जरूरत है।  लोगों को मिल रही जानकारी में सही और गलत में अंतर करने की आज मीडिया की जवाबदेही बन गयी है ∣ तब ही हम एक ऐसा समाज बना पाएंगे।  जहां पर शीर्ष में केवल मानवता होगी। 

सपनें जो नींद नहीं आने देते हैं

सपने देखना हर किसी का हक है ∣ पर उसे जुनून के साथ पूरा करना अक्सर उसकी प्राथमिकता बन जाता है ∣  जो वो सपना खुली आंखों से देख रहा होता है ∣ उसे पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करना पड़ता है ∣ जब जाकर वो सपनो को पूरा करने की ओर बढ़ता है ∣ अक्सर आसान नहीं होता है सबकुछ करना किन्तु लगातार मुश्किलों के बावजूद उसके आगे चलना पड़ता है ∣ जीवन में चाहे आ जाएं किन्तु विपरीत परिस्थिति उसके बावजूद उसे आगे चलना पड़ता है ∣

आकषर्क लगने वाली दुनिया के पीछे की सच्चाई

अक्सर जीवन में हर आकर्षक दिखने वाली चीज केवल तब तक ही खूबसूरत नजर आती है। जब तक हमें उसके बारें में सब कुछ मालूम न हो। उसके बाद तो जैसे जिंदगी झूठी सी नजर आने लगती है। अफसोस इसके बावजूद कुछ  लोग  सोशलमिडिया पर चुटकियों में सफल हो जाने वाली टिप्स लेकर खुश सा हो जाता है। इसके पीछे की  सच्चाई कुछ ही लोग जान पाते है।  आज इस रंगबिरंगी दुनिया के बीच सच और झूठ में फर्क करना तो मुश्किल ही हो गया है। जहां हर कोई हमें एक अलग ही काल्पानिक दुनिया में ले जाने का सोच रहा है जि सका वास्तविक दुनिया से कोई रिश्ता ही नहीं है।