Skip to main content

नया सीखते रहने की कला ही जिंदगी है


ये जीवन बहुत छोटा सा है ∣ जहां पर अगर इंसान सबकुछ सीखने की कोशिश करने लगा तो ये उम्र भी कम पड़ जाएगी। किन्तु उसे वो चीज जरूर सीख लेना चाहिए । जो समय के साथ उसके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो जाती है ∣ जो उसे अपने क्षेत्र में एक मुकाम दिलाती है ∣ ये मुकाम ही तो उसे सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद करता है ∣ इसके बल पर ही वो इस जीवन को जीने के नए गुणों को सिखाता है ∣ यहीं वो चीज है जो उसे शिखर तक ले जाने में मदद करती हैं ∣ 

कला मतलब जीवन है ∣ कला मतलब जन्म और मृत्यु है। जीवन को जीना भी एक कला है ∣ जो व्यक्ति जीवन जीने की कला को सिखा जाता है ∣ बिना शिकायत किए आगे चलने लगता है। वहीं एक दिन आगे जाता है ∣ हर दिन कुछ नया सिखाने से न सिर्फ इंसान कुछ गुणवान होता है। बल्कि उसका दुनिया को देखने का दृष्टिकोण भी बदलता है ∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..