Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

MDH AND EVEREST: जब बात MDH और EVEREST मसालों की प्रामणिकता की हो

भारतीय रसोई का मतलब ही मसालों का तड़का होना है। जहां हींग के तड़के की दाल शायद ही होगा। जिसे पसंद न आये। हर कोई इसका दीवाना है। भारतीय रसोई की पहचान उनका भारतीय खाना है। जहां पकवान के नाम भले एक जैसे हो किन्तु हर घर का स्वाद ही अलग होता है।  किन्तु इस बीच भारतीय थाली को संदेह की नजर से देख जा रहा है। जहां पर भारत के प्रसिद्ध मसालें  MDH और EVEREST की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया जा रहा है? जिसको लेकर हांगकांग और सिंगापुर के रिसर्चर  द्वारा ये दावा किया जा रहा है। कि इसमें एथिनल ऑक्साइड की अधिक मात्र पायी गयी है जिसका लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर हो सकता है। जो महिलाओं में बेस्ट कैंसर और पुरूषों में कैंसर की बड़ी वजह बन सकता है। जिसके चलते भारत में हड़कप मच गया है।  गौरतलब है कि ये दोनों मसालों हर भारतीय घर की पहली पसंद है। जिसके बिना थाली का स्वाद अधूरा सा है।  अब सवाल ये उठता है कि क्या ये आरोप सही है? इसका जवाब तो भारत सरकार का खाद्यन्न विभाग ही देगा। हमारा ये ब्लॉग इसकी प्रामणिकता पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करता है।  किन्तु दोनों कपंनिया ने हांगकांग और सि...

Mangalsutra : देश में मंगलसूत्र के अलावा क्या कोई मुद्दा नहीं है

इसे राजनीति का गिरता हुआ स्तर कहें या उसका खोखलापन किन्तु आज की सच्चाई यहीं है। कि लोकसभा चुनाव में राजनीति पार्टियां मूल विषय को छोड़ उन विषय का सहारा ले रही है। जिनका देश के विकास से कोई मतलब ही नहीं है। आज जहां देश में अनेक तरह की परेशानी घर कर रही है। आम जन को उनकी मूलभूत चीजें नहीं मिल रही है। युवा बेरोजगार के चलते तनाव में जी रहे है। किसान मौसम की मार सह रहे है। अमीरों गरीबों में खायी  लगातार बढ़ रही है।   इसके बावजूद आज देश में बात इस चीज की हो रही है। कि वो शादी शुदा होने के बावजूद मंगलसूत्र क्यों नहीं पहनती है?  इसके पीछे की वजह जो भी हो। किन्तु इस विषय को सत्ताधारी सरकार के द्वारा तूल देकर, इसका जवाब देने के चक्कर में बाकी सभी विषयों को भूल जाना बिल्कुल सहीं नहीं है। जिसके लिए आम जन से लेकर राजनीतिक पार्टी दोनों जिम्मेदार है। जो ऐसी बकवास बातों को सुन रही है। फिर भले क्यों वो राशन की लगी लंबी दुकानों से मायूस होकर  लौटे।  मूल विषय से हटकर सादियों पहले की गलती पर प्रश्न करना कतई सही नहीं है।  आज राजनीति का गिरता स्तर कहीं न कहीं हमारे सोचने की...

Uttrakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग सामान्य कैसे

वो धरती का स्वर्ग कहा जाता है। देवोंभूमि के नाम से हर किसी के दिल में रचा बसा है। फिर भी न जानें क्यों वो आज जब जल रहा है। तब हर कोई मौन दिखाई दे रहा है। वो देव भूमि जिसे आज से नहीं बरसों से पूजा जा रहा है। उसके जंगल क्यों आज जल रहे है? जो अपनी अंतिम सांसे गिन रहे है।   हर साल अप्रैल माह में जलते है जंगल हर साल अप्रैल माह के लगते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिसकी संख्या में अब बढ़ोत्तरी सी हो रही  है।  अलग अलग बताये जा रहे है इसके कारण उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली आग को लेकर सबका अपना अपना अनुमान है। कोई इसे तापमान बढ़ने के चलते हुयी घटना बता रहा है। तो कोई इसे उत्तराखंड मौजूद चीड़ के जंगल  बता रहे है। जो की ज्वलनशील होते है। इसके अलावा जानवरों के लिए नयी घास के इंतजाम के लिए जंगल में आग लगा दी जाती है। जो आगे चलकर भयानाक रूप ले लेती है। ज्यादात्तर मामलों में आग लगने का कारण लोगों की लापरवाही ही होता है। जिसका खामियाजा न सिर्फ आस पास के लोगों को बल्कि वहां मौजूद वन्य जीव को भी उठाना पड़ता है।  हर साल होती घटना पर फिर ...

loksabha Election: लोकसभा चुनाव में हुयी कम वोटिंग, जैसे बहुत कुछ बताती है

चुनाव का दिन, मतलब ऑफिस से छुट्टी का दिन। जिस दिन लोग सुकून की नींद ले पाते है। कुछ के लिए इस दिन अपने परिवार के साथ समय बीतना, तो किसी के लिए कहीं घूमने जाने का दिन होता है। जो उनको वोट देने से ज्यादा जरूरी लगता है।  शायद यहीं कारण है लोकसभा चुनाव की तैयारी चाहे जितने जोर शोर से की गयी हो। किन्तु लोगों को इस तामझाम से अब ज्यादा कुछ मतलब नहीं रह गया है?  जहां लोगों के लिए चुनाव से ज्यादा जरूरी कुछ और हो गया है। फिर भले क्यों न वो  हर पांच साल में आते हो। लोगों को अब ज्यादा जरूरी अपना कुछ पर्सनल काम हो गया है। जहां उनकी सोच ये हो गयी है कि भला देश के लिए वोट देने से उनको क्या ही मिलेगा? जिनके लिए लोकतंत्र के महापर्व से ज्यादा जरूरी कुछ और हो गया है। दो चरण में हुयी वोटिंग में हुआ, मतदाताओं का प्रतिशत कम  अब तक लोकसभा के लिए दो चरणों में  वोटिंग हुयी है जिसमें मतदाताओं के प्रतिशत में कमी देखी गयी है। जो बहुत कुछ बताती है। सभी  राजनीतिक पार्टियों  संकेत देती है। कि अगर वो जनता के लिए गंभीर नहीं है। तो जनता से भी वो ये उम्मीद न करें। कि जनता उनके लिए...

Vote: वोट दे रहे हो, भीख नहीं

यू तुम सब्जी भी मोल भाव कर खरीदते हो। एक रूपये भी ज्यादा न देने की तुम कोशिश हर बार करते हो। आज जब बात आयी देश के निर्माण की। तब तुम इसे सिर दर्द समझ इस दिन हॉलीडे क्यों मानते हो। या फिर किसी को भी वोट दे आएं।  जैसी सोच रख अपना वोट देने जाते हो। जहां तुम्हारी सोच ही केवल ये रहती है तुम्हारे एक वोट से होने क्या वाला है? वोट ही तो है। देकर तुम अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हो। जरा ठहरा जाओं , एक पल कर लो सोच विचार। तुम वोट देने जा रहो हो। जिससे बनेगी किसी की सरकार तो किसी के सिर से छिनेगा जीत का ताज। चलो आओं एक जिम्मेदारी को हम निभाते है। अपना एक वोट देश के सुंदर भविष्य के लिए दे जाते है। जहां वोट का मतलब कोई राजनीति न हो। देश का विकास, रोजगार की बात, गरीबी का विनाश, युवा न हो अब हताश, जहां सब पढ़े सब बढ़े। धर्म के नाम पर राजनीति अब और न करे। इस सोच के साथ आओं हम अपनी एक जिम्मेदारी निभाएं। ये वक्त है हिसाब  लेने का आओं हम मिल देश का  नया इतिहास लिखें जो कागजी न होकर  वास्तविक हो। जहां कोई बड़ा छोटा न  होकर सब एक हो।

Beauty: क्या एक लड़की की खूबसूरती ही उसका सबकुछ है...

आज भले हम आधुनिकता का ढोंग करते है। जहां हम सबको समान मनाते है। हम लड़का और लड़की के बीच कोई भेद नहीं करते है। किन्तु हमारा दोगलापन उस समय सामने आता है। जब हम किसी को केवल उसके लिंग के आधार पर टिप्पणी करने लगते है। जहां हमारे लिए पहली शर्त ही उसका सुंंदर दिखना है। बाकी सारी चीजें बात की है। अभी हाल ही का मामला ले लो... जहां एक प्रतिभवान छात्र अपनी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करती है। जिसकी तारीफ करने की वजह कुछ लोग उसके चेहरे पर मौजूद बाल पर सवाल उठा ये मजाक करते है कि वो लड़का है या लड़की। जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है। एक पक्ष उस लड़की के साथ खड़ा हो ये कहता है कि उसके प्रतिभा की सराहना की जानी चाहिये। न कि उसके खूबसूरती पर प्रश्न करना चाहिये। दूसरा पक्ष लग जाता है उसकी कमियां निकलने पर। उसे भला बुरा कहने। जिसे देख हमें ये साफ नजर आता है कि हमारे देश के लोग भले अपने आप को आधुनिक माने किन्तु उनकी सोच वहीं  पुरानी है। जहां उनके लिए एक लड़की का मतलब केवल उसकी खूबसूरती है । जो उसका भविष्य है। फिर चाहे वो कुछ भी करें। कितनी प्रतिभावन क्यों न हो। हमें तो केवल उसकी खूबसूरती से मतल...

Board Exam Result: समाज के अंदर का खोखलापन जैसे तब दिखाई देता है

 Board Exam Result:  वो बच्चा जो हर बार फेल होता था। जिसको लेकर किसी को ये उम्मीद नहीं की थी। कि वो बोर्ड जैसी परीक्षा को पास कर लेगा। अब जब उसने  बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। तब रिश्तोंदारों और पड़ोसियों ने उसकी तारीफ करने की जगह, उस पर संदेह करना शुरु कर दिया। जिसको लेकर आधे से ज्यादा रिश्तोंदारों और पड़ोसियों ने ये उम्मीद लगायी थी। कि आज फिर इसके घर से फेल होने की खबर आयेंगी। लेकिन जब उनके उस घर से कोई खबर नहीं आयी। तब बहुत देर से मालूम पड़ा । कि आज चिंटू पास हो गया है।  तो पड़ोसियों से लेकर ,रिश्तदारों तक के मुंह नीचे को हो गये।  किसी की हिम्मत न हुयी कि ये पूछा आये कि क्या रिजल्ट आया है?  आज चिंटू के मां बाप को एक तरफ अपने बेटे पर गर्व, तो दूसरों पर गुस्सा आया। जो उनका दोगलापन अब समझ चुके है। जो केवल उनका तनाव बढ़ाने आते थे। आज उनके बेटे की किसी ने फिर सुध न ली। ये सिर्फ एक काल्पनिक कहानी है लेकिन हमारे इस बनावटी समाज का कड़वा सच भी है। जो आये दिन हमें देखने को मिलता है। जहां चिंटू जैसे कितने बच्चों को पड़ोस का सबसे कमजोर  बच्चा कह शार्मिदा कि...

Life: जीवन में जब हम अनजान रास्तों पर निकलते है तब...

life :  जिंदगी में जब हम आगे बढ़ते है तब जीवन के एक अलग रूप को हम पाते है। आसान नहीं होता है। हर मंजिल को पार कर जाना। जो सोचे वो हो ही जाना। कई बार जिंदगी में ऐसे भी पल आते है। जब हम सोचते कुछ और है। उससे परे हमारे जीवन में हो कुछ जाता है। जहां कई बार रास्ते हम भटक से जाते है। दिशाहीन हो हम आगे चलते जाते है। केवल इस उम्मीद से की आगे कुछ मिल ही जाएंगा। इस बीच हम जानते है जीवन के संघर्ष का मतलब क्या है। संघर्ष के स्वाद को हम तब ले पाते है।  समय और संघर्ष के बीच अनूठा सा संयोग तब हम पाते है। इस बीच कई बार हम जीवन के एक नये अनुभव को ग्रहण करते है।  अनजान रास्तों पर चलते वक्त कई बार जीवन के दूसरे पहलू को समझते है। भागदौड़ के बीच दुनियादारी का विपरीत रूप हम पाते है। हम वास्तव में क्या है। क्या होना चाहिए, इसके बीच के फर्क को हम बखूबी से तब पहचान पाते है। 

Earth Day: संभल जाओं वरना तुम भी न बचोगें

  Earth Day:   इसे आज की विंडम्बना कहें या इंसान का दोगलापन किन्तु सच्चाई यहीं है।  प्रकृति ने  जिस इंसान को जीवन यापन करने के लिए  सबकुछ दिया। उस का ही वो आज दुश्मन बन बैठा है। जिस पर वो अत्याचार की सारी हदें पार कर रहा है। अपने हित के लिए वो कभी जंगल को कांट रहा है। तो कभी धरती को चीरते पानी निकल उसे लहुलहुहान कर रहा है।   White Tiger Book Review:   https://poojabhopal.blogspot.com/2022/11/blog-post_26.html   जब इसे भी उसका जी न भरा, तो वो विकास के नाम पर मिलियन टन प्लास्टिक का कचरा उस पर रख रहा है।  बदलते फैशन के साथ खुद को अपडेट करने के चलते, खुद को सम्भल आज वो इंसान पृथ्वी (Earth) को बीमारु बना रहा है।   ये हाल बदलना होगा आज जहां एक तरफ Climate Change के चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। गर्मी के मौसम में पानी गिरना आज सामान्य सा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ आज जनसंख्या के विस्फोट के चलते, प्रकृति संसाधनों का शोषण हद से ज्यादा हो रहा है। जहां न जल बच रहा है न जंगल।  ऐसे में अगर सबकुछ जानकर भी ये इंसान मौन रहा, तो वो दिन दूर नह...

Employment: जो मुद्दा न बना सका, वो आखिर मिलेगा कैसे

 Employment: मंदिर ,मस्जिद आजादी के पहले का भारत कैसा था। आजादी के बाद भारत (India) में कुछ न हुआ। यूपीए (UPA) के समय में मंहगाई आसमां छू रही थी। आज मंहगाई (Inflation) थोड़ी न है। जैसे सब विषय पर बात होगी। पर बात उस पर नहीं, जो आज (Country) देश की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जो की रोजगार जैसा गंभीर विषय है। जिसकी आज देश में सबसे ज्यादा कमी हैं।  खुद पर कर यकीन की, हर कोशिश भी तुझें सलाम करें    https://poojabhopal.blogspot.com/2021/03/blog-post_43.html   पर मुद्दा रोजगार थोड़ी न है। है इससे हमें कोई खास मतलब नहीं है। हमें मतलब तो सिर्फ काल्पनिक दुनिया से है। जहां पर हम सबकुछ बिना मेहनत के पा लेगें।  मुफ़्त के राशन तो मिला ही रहा है। कमाने (Earn) की क्या जरुरत है  ? फिर चाहे हमारे मां बाप पर हम एक तरह का आर्थिक बोझ क्यों न बन जाएं। जो पढ़ लिखा होने के बावजूद रोजगार नहीं ले पा रहा है। जो अब भी मां बाप के सहारे अपना जीवन गुजार रहा है। इससे कोई खास मतलब थोड़ी न है। रोजगार जो आज भी देश का मुद्दा नहीं है इसे देश का दुर्भाग्य कहें या खुशकिस्मती पर सच्चाई तो ...

Child Murder: मत मानों उन्हें भगवान, इंसान तो समझों

  Child Murder: वो बच्चे जिन्हें हम भगवान का रूप मानते है∣ जिन्हें हम भगवान का सबसे सुंदर तोहफा मानते है∣ लेकिन यहीं बच्चे जब इस दुनिया में कत्लेआम का शिकार होने लगते हैं∣ तब ये कहने में देरी नहीं लगती ' मत मानों उन्हें भगवान कम से कम इंसान तो समझो'।   पढ़ेः-  https://poojabhopal.blogspot.com/2024/04/money.html  जब उनकी हत्या आम हो गयी है कभी पैस, तो कभी प्यार, कभी बेवफ़ाई के चलते उन नन्ही जान की जानें ले ली जाती है∣ आज हालात ये है कि उनको इस दुनिया में लाने वाली माँ भी उनका गला घोटने में पीछे नहीं रहती है∣ जिसे देख ऐसा लगता है मानों की आज ममतामयी कोख भी कलयुग की भेंट चढ़ गयी है∣ आज माँ - माँ न रह अपनी ही संतान की दुश्मन बन बैठी है∣  पढ़ेः-   https://poojabhopal.blogspot.com/2024/04/periods.html हत्यारे हो चुके लोग ,उनके  हाथ  खून से रंगे  कभी लड़के न होने के चलते, तो कभी अपंग पैदा होने का दुख, कभी पति पत्नी के झगड़े के बीच वो  बच्चे  मारे जाते हैं। दुनिया चाहे आज कितनी खूबसूरत हो। पर इनकी हत्या करने वाले लोग,इंसान कहलाने के ...

Vote for: प्राथमिकताएं हमें तय करनी होगी

रोटी कपड़ा और मकान इसके बीच चलता ये इंसान जब नहीं  मिल पाती ये मूलभूत चीजें तब संघर्ष करने को मजबूर हो जाता है ये इंसान। Election2024: देश में जीडीपी (GDP) का प्रतिशत कितना चल रहा है। मंहगाई (Inflation) की दर कितनी है। विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) की स्थिति क्या है। देश के आम आदमी को इसे कोई मतलब नहीं है।  उसे मतलब है अपनी थाली से। जिसमें दाल की कीमतें कितनी बढ़ी, गैस के दाम कितने बढ़े। उसकी जेब में पैसा कुछ बचा या खर्च हो गया। आम आदमी को मतलब है केवल उस से है । Loksabha Election 2024:    विश्व के सबसे बड़े लोकतंंत्रिक देश भारत में आज से लोकसभा के लिए चुनाव शुरू हो गए है। जो की कुल सात चरण में सम्पन्न कराएं जाने वाले है।  ऐसे में देश की जनता किन विषयों पर अपना मत डालेगी। ये देखना बड़ा ही दिलचस्प सा होने वाला है।  मुद्दे पर डाले जाएंगे वोट या चुनाव वो समय होता है। जब किसी देश के लोकतंत्र की असली परीक्षा होती है। जहां पर जनता अपने मत का प्रयोग कर सरकार का चयन करती है। ऐसे में इस बार जनता किन मुद्दों पर अपना वोट देगी। ये देखना बड़ा दिलच...

Loksabha Election 2024: अब वक्त है हिसाब लेने का

Loksabha Election: हर मांगे जैसे अभी पूरी की जा रही है।  लाईट भी चली जाएं तो वो झट से आ रही है। सब्जी से ले गैस के दाम सस्ते हो गए है। इतनी मेहरबानी क्याें। क्या अब चुनाव  सिर पर है। चुनाव जो हिसाब मांगता है वैसे तो चार सालों तक उस जन की कुछ न चलती है । जहां न बात रोजगार की, न व्यापार और न मंहगाई की होती है। जनता वहां अदृश्य सी दिखाई पड़ती है । उसकी परेशानियों से सरकारें आंखे बंद कर लेती है।  ये इलेक्शन ही होता है जहां जनता अपने वोट से हिसाब करती है।   जो हर जगह से सिर्फ ठगा जाता है वो जनता जिसे उसके हक भी दान जैसे दिया जाता। बड़े बड़े पोस्टरों में मुस्कुराते चेहरे दिखा, उसे खुश करने की हर सम्भव कोशिश की जाती है। केवल वो ही जानता है कि वो कितना ठगा जाता है। जो जब विवश हो जाता है तब वो सड़को पर धरना देने जाता है।   वोट के लिए ही तो जाना जाता है चुनाव ही तो एक ऐसा समय होता है। जब सिंहासन पर बैठी सरकारों को आम जन की अहमित होती है। वरना क्या हाल उसका, क्या उसकी थाली का?  इससे किसी को जैसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।  पांच साल का जब हिसाब लेती है ये चुनाव ही त...

UPSC RESULT 2024: त्याग, संघर्ष और जुनून की कहानी है यूपीएससी

  UPSC: यूपीएससी देश का सबसे मुश्किल एग्जाम। जिसके सपने हर कोई भले देख ले। लेकिन बनता लाखों में कोई एक है। जिसका सक्सेस रेट 1 से भी कम है। वो है यूपीएसएसी। पर क्या ये कलेक्टर बनना इतना आसान है...चलिए आज बात यूपीएससी की.. जहां एक छोटे से एग्जाम को पास करने के लिए एक सामान्य इंसान को न जानें कितने अटेम्प्ट देने पड़ते है। इसके बाद भी उसका अलगे अटेम्प्ट में हो ही जाएंगा। इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे में देश के सबसे मुश्किल एग्जाम को कैसे आसान समझा जा सकता है। कुछ नंबरों में सिमट कर रह जाती है यूपीएससी यूपीएससी संघर्ष का वो कुंआ है जहां इंसान घुस तो जाता है। लेकिन वहां से निकलने के लिए उसे अपना तन, मन ,धन तीनों लगना पड़ता है। इसके बाद भी वो ये एग्जाम पास कर ही लेगा, ये बिल्कुल जरुरी नहीं होता है।  हर अटेम्प्ट के साथ जहां उसके आत्मविश्वास का खत्म होना होता है।  इसके बावजूद जब वो फिर परीक्षा की तैयारी करने बैठता है। तब उसे सबकुछ भूल आगे पढ़ना होता है। जहां सफलता की कोई गारंटी नहीं वो है, यूपीएससी Aspirants सीरीज हम सब ने देखी है। जिसका एक डॉयलॉग जैसे बड़ा दिल को छूता है। ...

Ram: आज के समय में राम की महत्ता

Ram:  आज जब मर्यादा की सारी सीमाएं पार हो रही है। जहां इंसान अपनों का ही संगा नहीं है। उसमें इंसानियत खत्म सी हो चुकी है।  ऐसे समय में जब बात मर्यादा पुरूषोतम राम की आती है। तब विचार करना जरुरी हो जाता है। कि क्या वास्तव में आज हमारे बीच उनका आदर्श है? क्या हम राम को सच में जानते है? क्या हमने सच से मुंह फेर लिया है? तो चलिए इस रामनवमी ...आज हम बात करते है राम के उन गुणों के बारें में... जिनकी महत्ता आज और भी ज्यादा हो गयी है... त्याग की भावना का लोप आज हम उस जगह पर खड़े है। जहां हमारी दुनिया हम से शुरु होकर हम पर ही खत्म हो जाती है। हमें अपने अलावा कोई ओर नजर ही नहीं आता है। कई बार तो नौबात यहां तक आ जाती है। कि हम अपनों से ही चालाकियां करने में बाज नहीं आते है। त्याग जैसा आज कुछ भी शेष नहीं है। जहां हम ही क्यों इतना कष्ट झेले, की भावना के चलते बने बनाये रिश्ते टूट रहे है। बिना एक पल भी ये सोचे...अगर वो हमारे लिए इतना संघर्ष न करते, तब हमारा जीवन आज कितना कष्टदायक होता। ऐसे समय में आज राम के त्याग  की भावना को दिल में सजोएं, आगे चलने की जरुरत है। अहम की भावना आज हम इंस...

Third World War: क्या हो सकता है तृतीय विश्व युद्ध

 Third World War: 24 फरवरी 2022 इतिहास के पन्नों पर लिखी जाने वाली...वो तारीख जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था।जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी देश पर सबसे बड़ा हमला था।  जिसे दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसी बीच अंतराष्ट्रीय राजनीति में युद्ध का एक ओर जगह से शंखनाद हो गया है। जिससे दुनिया में एक बार फिर ये चर्चा जोर से है... कि कहीं ये तृतीय  विश्व युद्ध की शुरूआत तो नहीं... ईरान का इजराइल पर हमला ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया है।  जिससे अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में भूचाल सा आ गया है। वहीं इस हमले की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उसने इजराइल को अपना समर्थन दिया है।  300 से ज्यादा ड्रोन से किया गया था, हमला वहीं इस पूरे हमले पर इजराइल ने दावा किया है। कि ईरान ने उस  पर 300 ड्रोन से ताबतोड़ हमला किया है।  वहीं यूरोपीय यूनियन ने इस हमले को इजराइल की क्षेत्रीयता पर बड़ा हमला करार किया है। चीन से लेकर सऊदी ने दी प्रतिक्रिया इस हमले पर अमेरिका ने ईरान की आलोचना कर इजराइल को अपना समर्थन जताया है। वहीं दूसरी तरफ चीन ने इसमें तटस्थ द...

World: दुनिया क्या है ये हम तब समझते है

World: हम सब का दुनिया को देखने का नजरिया अलग  है। जिसे हम 'Frame of Reference' कहते है।  जिसमें हमारे जीवन के अनुभव, सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियां शामिल होती है।  इसके बावजूद जब हम दुनिया को समझने घर से निकलते है। तब बहुत सी चीजें पर अपनी सोच बदलते है। नये - नये अनुभवों को लेते हम दुनिया की सच्चाई से रुबरु होते है। इस बीच कई बार हमारा खुद पर विश्वास कम सा हो जाता है। कई बार हम सच से दूर भागने लगते है। कई बार हमारे विश्वास से अलग दुनिया की सोच होती है। इस बीच जब हमारा दुनिया की उस सच्चाई से वास्तां होता है। जिसके बारें हमने सुना तो बहुत कुछ पर देख पहली बार होता है।   तब हम बदल जाते है। कई बार सवाल खुद से करने लग जाते है। बहुत मुश्किल हो जाता है अपने सवालों के हर जबाव खोजना... इस बीच कब हम सीधे साधे इंसान से दुनिया की चालकियां सीख जाते है।  इस मतलबी दुनिया में जहां हर चीज अपने मतलब से शुरु होती है... उस बीच आ, कई बारॉहम जैसे खुद के सिद्धांत से समझौत करते है। तब कई बार जब ये समझौता करना मुश्किल हो जाता है। तब हम एक अलग तरह का संघर्ष करते है। जिसे हम स्व...

B.R. Ambedkar: भीमराव होना आसान नहीं है

B.R. Ambedkar:  यू तो आजादी को आज काफी वक्त हो गया। जहां हर कोई आधुनिकता के रंग में रंगा हुआ है। लेकिन क्या वो अपने मन के उस मैल को खत्म कर पाया है। जहां जात पात का भेद मन में आज भी है।  भले कबीर अपने दोहे में कह गए है। कि इंसान अपनी जाति से नहीं, अपने कर्म और ज्ञान से बड़ा है। लेकिन अंधों और गूंगों की दुनिया में आज जाति ही सबसे बड़ी है। जहां आपका सरनेम ही सबकुछ हो जाता है।  एक छोटा बच्चा जो अभी इस दुनिया को समझ ही रहा होता है वहां उसे उसकी जाति का बोध कर बड़ा, छोटा समझा दिया जाता है। जिसके मुताबिक वो व्यवहार करने लगता है। ऐसे में आज भीमराव का जिक्र करना जरुरी हो जाता है जिन्होंने अपने समय में वो कर दिया... जो आज भी करना मुश्किल है... मैं बात कर रही हूं भीमराव अम्बेडकर की जिनके ज्ञान के आगे हर कोई बौना पड़ जाता है। जिन्हें विश्व के सबसे बड़े संविधान का प्रेरणा स्त्रोत कहा जाता है। जिन्होंने संविधान के ड्राफ्ट को तैयार किया। अन्य देश के संविधान का अध्ययन कर भारत के संविधान में हर चीज को लाया... जो हमारे देश की विविधता को बनायें रखें। सबको सामान्य न्याय दिलाने का जिम्मा अपन...

Girls : हां लड़कियां भी गलत हो सकती है

हां लड़कियां भी गलत हो सकती है कई बार वो भी गलतियां कर सकती है पर इसका मतलब ये नहींं कि क्योंकि वो लड़किया है  इ सलिए वो गलत ही होगी। वो भी कई बार कई नियम, कायदें  तोड़ सकती है सवाल जब उनसे सम्बाधित हो तो वो प्रश्न पूछ जबाव मांग सकती है। हां वो भी समाज के दोहरे चरित्र का  हिस्सा हो सकती है जहां बात जब उनकी  तब चीजें  कुछ और दूसरों पर कुछ और लागू करने वाली उनकी सोच हो सकती है। हां वो गलत हो सकती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं क्योंकि  वो  लड़कियां है इसलिए वो गलतियां करेंगी सही गलत में भेंद न करेंगी। उनका संघर्ष भी उतना ही ज्यादा है ये बात अलग है हर किसी उनका संघर्ष  सिर्फ दिखाता आधा है। जहां सबकुछ उनके कैरेक्टर सटिर्फिकेट पर आकर  खत्म हो जाता। जब सवाल उनके हक का हो तब ये समाज मौन हो जाता। जिन्हें लड़की हमेशा वो गलत ही नजर आती है। आज जमाना ये है जहां वो अपने भाई के साथ भी कहीं जाएं  तो  वो लोगों को किसी दूसरे लड़के के साथ जाती नजर  आती है। जहां सारे नियम सिर्फ उस पर लागू मर्यादा का ठेका वो बचपन लेकर जीवन के अंत तक निभाती है। जो लोग ...

Money: पैसा क्या चीज है ये तब समझ आता है

Money:   कहते है जो चीज मुफ्त में मिले, वो अक्सर अपनी अहमियत खो  देती है। फिर चाहें वो चीज कितनी भी नायाब क्यों न हो।  अब बात पैसें को ही ले लो, बचपन में जिस पैसे को हम कागज से ज्यादा कुछ नहीं मानते थे। जो भले हमारी  सैलरी जितनी न हो लेकिन पॉकेटमनी से हमारा खर्च तो निकल ही जाता था। आज हाल ये है सैलरी मिलते देरी नहीं लगती और खर्च हो जाती है। बचपन में हमारे मां बाप पैसे देते वक्त हमें एक चीज कह करते थे... कि पैसे का सही उपयोग करों. बेमतलब यहां वहां पैसे खर्च न करों। तब हमें उनकी बातें बड़ी बुरी लगती थी। जैसे - जैसे हमें बड़े हुए. ये बातें हमारे लिए समय के साथ बदलती गयी।  लेकिन इसका वास्तविक अर्थ हम तब समझें... जब हम कमाने घर से निकले। जहां हमने पैसों की अहमियत को जाना।  जिस पर हाथ रख दें वो खरीदने वाले नियम को जैसे हमने स्वयं तोड़ा। आज जब हम इस बाजीरकरण की दुनिया में अपनी कीमत लगाने निकले है। तब जैसे ये बात समझ आयी। पैसें कमाना वास्तव में मुश्किल काम है। जिसे कमाने की पहली शर्त ही... खुद की आजादी पर एक तरह का अंकुश लगा देना है। जहां हमारी पसंद न नापसंद जैसी क...

Jyotirao Phule : कैसे भूल जा सकता है ज्योतिराव फुले को

  Jyotirao Phule:  जिस देश में जाति पहले नाम बाद में आता है। जहां आपकी जाति ही आपका भूत, भविष्य और वर्तमान तय कर देती है। जहां जाति के नाम पर कोई बड़ा, कोई छोटा समझ लिया जाता है।  ऐसे समय में जैसे उस महान पुरुष का जिक्र करना जरुरी हो जाता है... जिन्होंने हर उस चीज का विरोध किया। जहां जाति के नाम पर इंसान के साथ अन्याय की सारी हदें पार कर दी जाती है।  जाति ही उसकी भाग्य विधाता हो जाया कर जाती है।  सत्यशोधक समाज की स्थापना  ज्योतिराव फुले ने 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की। जिसका अर्थ सत्य की खोज करना था।  जहां धार्मिक कर्मकाण्ड के काम अपनी जाति के लोगों के द्वारा ही किये जाते है। जहां कोई बड़ा छोटा नहीं सबको समानभाव से देखा जाता था। बालिका और नारी शिक्षा पर जोर ज्योतिराव फुले महिला सशक्तिकरण के भी प्रबल समर्थक रहे है। उनका मानना था कि किसी भी तबके के जागरण के लिए उसकी पहली शर्त शिक्षा होती है। जिसके माध्यम से उसका नवजागरण किया जा सकता है। राव ने  अपनी पत्नी सावित्री बा फुले को पढ़ाया ,उन्हें प्रेरित किया कि वो बालिका को पढ़ाये।  जाति नहीं कर्म स...

RAM: नाम राम का और काम...

हम उस देश में रह रहे है। जहां इंसान अपने कर्म से जाना जाता है। जहां कर्म ही पूजा बन जाता है।  लेकिन जब कर्म ही खराब हो जाएं ... तब जैसे सबकुछ व्यर्थ हो जाता है। आज यहीं कुछ हाल देश का है... जहां नाम तो राम का... पर काम उसके विपरीत किया जा रहा है... जहां राम नाम की लूट तो मची है... पर उसके पीछे सियासी खेल खेला जा रहा है।  आज राम की गंगा मैली पापियों का पाप बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद हर कोई खुद को गंगाजल सा पवित्र कह दूसरें को अपनी ईमानदारी बताने में लगा है। पर वास्तव में अगर हम अपने चारों ओर देखें तो पाएंगे कि आज  राम राज्य की कल्पना तो दूर... यहां शासन ही कुशासन सा हो रहा है। अत्याचार की सीमा पार, दीन हीन का कोई सहारा नहीं दिखाई दे रहा है। चुनाव सिर पर है इसके चलते हर कोई खुद को गरीबों का मसीहा कह रहा है।  बात यहां तक होती तो चल भी जाता है। पर यहां तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भी अपने काम से जोड़ा जा रहा है। राम का नाम  ले, हर कोई  भोली जनता को अपने काम का हिसाब दे रहा है।  काम चाहे जितने किये हो, पर क्रेडिट लेने का    कोई  मौका नहीं छ...

Periods : कैसें कह दू की पीरियड नॉर्मल है जहां

 Periods :   पीरियड शब्द बोलना क्या आज भी हमारे समाज में नॉर्मल है? जहां शहरों में इस विषय पर बात करने में हिचकिचाहट है। फिर गांव से कैसे उम्मीद करें, कि वहां ये नॉर्मल होगा।  भले इस पर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 'Padman' आ गयी हो। जिसे हम आप ने अपनी फैमिली के साथ मिलकर देखी हो। लेकिन आज भी  हम  वहीं खड़े है जहां पहले खड़े थे। पर ये विषय आज क्यों...इस विषय पर बात आज क्यों... 26 मार्च की घटना आम नहीं है वैसे तो पीरियड हर लड़की के लिए एक सामान्य सा है। जिससे वो अपने जीवनकाल के एक लंबी अवधि तक गुजरती है। लेकिन इसके बावजूद आज भी हमारे देश में न गांव, न शहर लड़कियों को अपने पहले पीरियड से पहले, उसकी कोई भी जानकारी नहीं होती है। न घर में इस पर बात होती है न स्कूल में  उन्हें बताया जाता है।  26 मार्च की घटना ने जैसे हमें एक बार ये बता दिया है। हम पीरियड्स पर जैसी सोच पहले रखें थे, वैसी आज भी रखें है। इसमें ज्यादा कुछ बदलाव नहींं आया है।  जहां मुम्बई की एक लड़की अपने पहले पीरियड्स के दर्द के चलते मानसिक तनाव में आ जाती है। वो लड़की सुसाइड कर लेती है।...

Navratri Special: मां ही तो है जो हमें कभी हारने नहीं देती है

शक्ति की स्वरुपा जो दुर्गा ,काली,आदिशक्ति का रुप है। जिसके सहारे हम इस दुनिया को जीते है। जब लगने लगता है कि सबकुछ खो सा रहे है। जिंदगी में कुछ भी शेष नहीं है। परेशानियां जहां ज्यादा हम उनसे निपट कम पा रहे है। जिंदगी की परेशानियों में हम कहीं खो सा रहे है। ऐसे वक्त मां ही तो है जिनकी आराधना कर हम मन में शांति पाते है। चाहें जीवन में आ जाएं कितनी परेशानियां किन्तु उनसे निकलने का रास्ता हमें मां ही तो दिखाती है। करने बैठते है जब 'मां का ध्यान तब दुनिया की सारी परेशानियों को भूल जीवन में सकारात्मकता पाते है'। अनिश्चिताओं के बीच जहां कुछ भी निश्चित नहीं है। जीवन में केवल निराशाओं के काले बादले है। जहां कई बार हम फंस सा जाते है। ऐसे वक्त में जब हम करते है तेरी आराधना मां तब हम खुद को पाते है। दुर्गा चालीसा की ताकत ही तो है जिसे सुनों हम मन में शांति सा पाते है। मन में उठ रहे सारे प्रश्नों के उत्तर हमें मिल से जाते है। जब कोई हमें समझने वाला नहीं होता। तब मां ही तो है जिनकी आराधना कर हम मन में उठ रहे सभी तूफानों से निजाद पाते है। जिनके आगे सारे देव नतमस्तक हो जाते है।

Mahanagar Movie: एक महिला के आर्थिक मजबूती के चलते बदलाव को दिखाती है 'महानगर' मूवी

जब एक भारतीय महिला अपने घर की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए,  चार दीवारी से निकल पैसा कमाने निकलती है।  तब वो बदल जाती है। दुनियादारी की समझ विकसित करती है।  इसी बदलाव को लेकर सत्यजीत के निर्देशन में बनी मूवी 'महानगर' है। जो एक महिला के आर्थिक मजबूती के चलते उसमें हुये बदलाव को काफी करीब से दिखाती है।  ये है फिल्म की कहानी का सारांश इस फिल्म की कहानी एक बांग्ली परिवार की है। जहां घर का बेटा एक अच्छे रोजगार की तलाश में है। जो बैंक में एक अंशकालीन नौकरी करता है। जिसके चलते घर में अक्सर पैसों की तंगी बनी रहती है। इसी तंगी को दूर करने के लिए, घर की बहु  माधबी मुखर्जी एक सैल्समैन की जॉब कर लेती है। जहां से शुरु होता है उसका संघर्ष, जिसको लेकर उसके अपने सास ससुर  सहमत नहीं होते है। इसके बावजूद जब वो नौकरी करने निकलती है। तब वो आर्थिक सम्पन्नता का असली अर्थ जानती है। जिसका नूर उसके चेहरे पर साफ नजर आता है। जो धीरे- धीरे बदलने लगती है।  इस बीच जब वो पैसों का प्रबंधन और दुनियादारी को समझ ही रही होती है। जहां वो एक सीधी साधी बहु से एक सैल्समैन के किरदार ...

Change your thinking the country will change : सोच बदलो देश बदलेगा

यूं तो हमें हर चीज नयी ही चाहिए। जहां Latest Version न तो हम नाक फुला लेते है। पर जब बात रुढ़िवादी सोच की आये. तब हम पुरानी परंपरा को ही सिर झुका लेते है। फिर चाहे वो कितनी भी गलत क्यों न हो।  आइये पेश है... एक नजर उस सोच की... जो नये पैकेट में पुरानी सोच को रखें है  जो बेटे के लिए लेटेस्ट वाली कार ,बहु के लिए घूंघट का रिवाज रखें है। जो बेटा, बेटी में कोई फर्क नहीं करती। पर बेटे की ही चाहत रखें है। जिसे बहु सर्वगुण सम्पन्न चाहिये। फिर भले बेटी उसके घर में आये ये उसे पसंद  नहीं  है।  जो देवी के हर रुप को पूजे पर घर में होती, अपनी बहु की प्रताड़ना पर मौन है।   Modernation का जो दिखावा करें, उसे अपनी रुढ़िवादी सोच को दूर फेंकना होगा। जो उसे और समाज के पीढ़ी को कमजोर बना रही है।  अगर इसके बावजूद वो तर्क करें, कि उसे पुरानी चीजों को  हीं  ढोना है। तो फिर उसे कोई हक नहीं, मंहगें मॉल में जा फैशन दिखाने का। ब्रांडेड कपड़े पहने इतराने का। Apple के फोन को हाथ में ले, मर्सिडीज चलने का।

Truth of One Sided Love: आज के समय के एक तरफा प्यार का सच

ए दिल है मुश्किल का ये डायलॉग ' एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है, औरों के रिश्तें की तरह वो दो लोगों में नहीं बटती '। आज के समय में जैसे ये डायलॉग की बदल गया है। जहां एक तरफ प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।  आये दिन आ रही खबरों को पढ़ो, तो मालूम चलता है। आज प्यार के मायने ही बदल चुके है। जहां सोच केवल इतनी शेष है कि वो मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं हो सकती है। इसके चलते एक तरफा प्यार में पागल हुए लोग,अपनी जिंदगी तो खराब करते है। उसके साथ ही वो उन लोगों की भी जिंदगी बर्बाद कर देते है। जिनसे वो प्यार करते है। जो प्यार न होकर पागलपन के अलावा और कुछ नहीं रह जाता है।  जिसमें  केवल एक तरह का आकर्षण होता है। जिसके चलते वो कब आशिक से एक अपराधी बन जाते है मालूम ही नहीं चलता है। इन सब में  थोड़ा बहुत मिर्च मसाला डालने का काम ,आज कल के क्राइम पर आधारित शो कर रहे है। जिससे इंडिया सावधान कम अपराधी ज्यादा बना रही है। जो उनको पूरी प्लानिंग से लेकर, उसके अंत तक पहुंचाने में मदद करती है। जो जैसे संचार Cultivation Theory  को पूरा कर रहा है। जिसमें ये बताया ग...

Defamation : कहीं आप भी तो नहीं हो रहे मानहानि का शिकार

हम सब की समाज में एक तरह की प्रतिष्ठा है। जो हमें समाज के बीच रहने में मदद करती है। जिसके जरिये हम समाज में सिर उठाकर चल पाते है। जो हमें आत्मविश्वास के साथ चलने में मदद करती है। जिसके च लते हम सब अपने जीवन गतिविधियोंं में एक तरह सतुंलन रखते है। ऐसे कोई अनैतिक काम करने से बचते है जो समाज में हमारी प्रतिष्ठा पर बुरा प्रभाव डाले। लेकिन क्या हो जब हमारे इस मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जाएं? इसी सम्मान को बनाये रखने का काम भारतीय न्याय संहिता की धारा 499 में मौजूद मानहानि' Defamation' करता है। जो व्यक्ति को उसकी गरिमा को बनाये रखने का अधिकार देता है। जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति किसी की लिखें या बोले या शब्दों के द्वारा उस के मान सम्मान पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। जिससे समाज में उसकी ख्याति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तब वो मानहानि के दायरे में आता है। उल्लंघन होने पर है सजा का प्रावधान इसके उल्लंघन होने पर व्यक्ति कोर्ट में मानहानि की धारा 499 के तहत केस दर्ज करा सकता है। जिसमें आरोपी पाये गए व्यक्ति को मौद्रिक या मामला गंभीर होने पर अपराधिक सजा को भुगतान पड़ता है।  Defamation ...