Skip to main content

Change your thinking the country will change : सोच बदलो देश बदलेगा




यूं तो हमें हर चीज नयी ही चाहिए। जहां Latest Version न तो हम नाक फुला लेते है। पर जब बात रुढ़िवादी सोच की आये. तब हम पुरानी परंपरा को ही सिर झुका लेते है। फिर चाहे वो कितनी भी गलत क्यों न हो। 

आइये पेश है... एक नजर उस सोच की... जो नये पैकेट में पुरानी सोच को रखें है 

जो बेटे के लिए लेटेस्ट वाली कार ,बहु के लिए घूंघट का रिवाज रखें है। जो बेटा, बेटी में कोई फर्क नहीं करती। पर बेटे की ही चाहत रखें है। जिसे बहु सर्वगुण सम्पन्न चाहिये। फिर भले बेटी उसके घर में आये ये उसे पसंद नहीं है। जो देवी के हर रुप को पूजे पर घर में होती, अपनी बहु की प्रताड़ना पर मौन है। 

 Modernation का जो दिखावा करें, उसे अपनी रुढ़िवादी सोच को दूर फेंकना होगा। जो उसे और समाज के पीढ़ी को कमजोर बना रही है। 

अगर इसके बावजूद वो तर्क करें, कि उसे पुरानी चीजों को हीं ढोना है। तो फिर उसे कोई हक नहीं, मंहगें मॉल में जा फैशन दिखाने का। ब्रांडेड कपड़े पहने इतराने का। Apple के फोन को हाथ में ले, मर्सिडीज चलने का।


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..