सबसे सरलतम देवता माने जाने वाले भोले देव को प्रसन्न करने की बहुत सरल विधि है जिसका उपयोग कर आप भोले बाबा को खुश कर सकते हैं महाशिवरात्रि शिव और पार्वती के मिलन का दिन होता है इसलिए इस दिन महादेव की पूजा पूरे विधि विधान से करे चंदन का तिलक लगाना न भूले. भोले बाबा को खुश करने के लिए उनके मंत्र ओम नम : शिवाय का जाप करे. देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए भजन, पाठन करे . भोले बाबा को सबसे प्रिय चंदन, धतूरा, अकुआ के फूल, बेलपत्र होता है जिनका उपयोग पूजा में आवश्यक करे. सबसे पहले भोले बाबा को दूध, दही, शहद, गंगाजल पानी से उनका जल अभिषेक करे महाशिवरात्रि के दिन कैसे रखे व्रती अपनी दिनचर्या भोले बाबा को खुश करने का सबसे आसान तरीका है कि महाशिवरात्रि जो इस बार 11 मार्च दिन गुरूवार को पड़ रही है उस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करे और फिर ओम नम : शिवाय का जाप करे उसके पश्चात मंदिर जाकर भोले बाबा को धतूरा, अकुआ के फूल, बेलपत्र चंदन भोले बाबा को अर्पण करे इस दिन वैसे तो व्रती को पूरे दिन बिना कुछ खाऐ रहना चाहिए किन्तु अगर वो चाहे तो फलहार कर सकते हैं इस बात पर ध्यान दे कि ...