हम अपनी दीवार खुद चुनते हैं
अक्सर लोंगो के कहने से पहले ही हम
खुद को किसी काम के लिए कम चुनते है
कौन क्या कहेगा इसकी बंदिशे में बंध कर
खुद के लिए लक्ष्मण रेखा
हम खुद बुनते हैं
ये नहीं ह़ो सकता है मेरे से
ऐसे कहकर खुद को कम आंकने लगते हैं
हो रही बाधाएं कितनी भी किन्तु अपने काम को हम ही चुनते हैं
क्या कर सकते है
क्या नहीं इसका रास्ता हम खुद बुनते है
खुद के दिमाग की सुनने की जगह
अक्सर हम कुछ परिस्थितियां देख
खुद को बुनते है
हम अपने लिए दीवार खुद चुनते है.
Comments