अपने हक के लिए

 अपने हक के लिए खुद आगे आना होगा

जब सोचो कुछ पाने का इरादा करने का तो

खुद के लिए आगे आने का भी सोच लेना तुम 

क्या खूब लिखा है किसी ने

जो हार जाते हैं परिस्थितियों को देखकर 

उन्हें जमाना भूल जाता है

याद केवल अपने लिए स्वयं 

आगे आने वाले को ही रखा जाता है

इतिहास गवाह  इस बात का 

पराजित होकर भी ज़ो चला है 

खुद को ढूंढ ने 

आगे सपना उसका रहा है

अपने हक के लिए लड़ना जिसे आता है व़ो ही वक्त का सिकंदर बना है 

हर कली नहीं चुनी जाती 

शोभा बढ़ाने के लिए

खुद को चुनने के लिए 

आगे आना होगा

तकलीफ हजार सह कर तुम्हें खुद को पाना होगा.

Comments