Skip to main content

World 💧 day


पानी जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज है इंसान खाने के बिना तो जीवित रह सकता है किन्तु वो पानी बिना ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता 

भारत एक जैव विविधता से भरा हुआ देश है जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था उसमें पानी की पर्याप्ता पहले की तुलना में घटी है 

21 शताब्दी के परिदृश्य में अगर हम इसे देखे तो जानेगे की भारत में कुछ ऐसे गाँव, शहर, राज्य है जहाँ पानी के लिए वहाँ के स्थानीय लोगों को आज भी संघर्ष करना पड़ता है

पानी का महत्व कितना है इसमें हम भारतीय हिन्दी फ़िल्म से भी समझ सकते हैं  राज कपूर का वो गीत

"जिस देश में गंगा बहती है हम उस देश के वासी, जहाँ दिल में सच्चाई रहती है हम उस देश के वासी है"

ये गीत भारतीय हिन्दी फिल्म का एक समय का सबसे प्रसिद्ध गीत रहा है जिसे आज भी सुने तो भारतीय होने पर गर्व होता है परंतु समकालीन समय में भारत की गंगा मैली हो रही है जिसे साफ करने के प्रयत्न लगातार किए जा रहे हैं किंतु अभी भी उसमें और काम किए जाने की जरूरत है 

आज विश्व जल दिवस है जिसे मनाने का उद्देश्य लोगों को  पानी के महत्व को बताना है साथ ही उसकी बचत के लिए लोगों को जागरूक करना है

पानी है जीवन का 

वो अमूल्य उपहार 

जिसे हम 

सब को बचाना है

पानी नहीं होगा तो

नहीं होगे हम इसका

महत्व जन जन 

तक हमें पहुंचाना 

पानी है जीवन का.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..