Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

Team India:टीम इंडिया की जीत बताती है

भारत ने 17 साल बाद एक बार फिर  T20  वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है ∣ जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं ∣ जिसमें विराट कोहली से लेकर भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज की तारीफ तो बनती है ∣ जिनके कारण भारत ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है ∣  जो भारत के लिए एक स्वर्णिम पल बनकर आया है ∣ जिसने करोड़ों भारतीयों के मन में आशा का एक दीप जलाया है ∣ 

Zindagi : आसान नहीं जिंदगी कई बार अपनी शर्तों पर जीना

Zindagi : आसान नहीं जिंदगी कई बार अपनी शर्तों पर जीना जहां सबको हम से उम्मीद ज्यादा पर साथ कम ही लोगों का होता है ∣ जहां कई बार फैसला लेना मुश्किल सा होता है उसके बावजूद न चाहते हुए हमें कई चीजों को छोड़ना होता है ∣ इसके बावजूद हमें क ई बार दिक्कत के बावजूद चलना होता है ∣    

THOUGHT: सच कहूं तो आज सच कहना मुश्किल हो गया

सच कहूं तो आज सच कहना मुश्किल हो गया जहां हर कोई किसी से किसी कारण जुड़ा है वहां सच कहना हद से ज्यादा मुश्किल हो गया है।  जहां सवाल कम जवाब ज्यादा हो गए हैं पराये नहीं अब तो अपने भी कुछ मतलबी से हो गये हैं जहां शौक कम उम्मीद किसी को ज्यादा हो गयी है। 

Corporate Job: कॉर्पोरेट जॉब का मतलब

कॉर्पोरेट का मतलब  24 घंटे काम की चिंता इंसान इंसान के अलावा सब कुछ रहता  जहां उसे खुद के अलावा सब कुछ पाता रहता है जहां काम ज्यादा करें तो कुछ नहीं पर कम करने से उसकी जॉब पर रहता संकट है जहां ओवरटाइम के नाम पर जितना काम करें किन्तु एक मिनट में लेट होना उसके सिर का दर्द है। 

Lokasabha: लोकसभा का वो दृश्य देखना होगा

लोकसभा का वो दृश्य देखना होगा जहां पक्ष के साथ विपक्ष भी मजबूत होगा जहां इसका उसका से पहले बात जनता के भविष्य की होगी  वो भाव उनके मन में देखना होगा जहां केवल मैं ही सर्वश्रेष्ठ इसका भाव उनमें कम सा होगा वो दृश्य देखना होगा  जहां संसद किसी सवाल से शुरू होकर किसी सवाल पर खत्म होगी। 

Loksabha:जब विपक्ष का नेता होगा

चलो इस बार ससंद में कुछ तो बेहतर होगा जहां पक्ष के बीच विपक्ष भी मजबूत होगा जहां शासन की हर नीति पर होगी बात जहां हर चीज का हिसाब‌ होगा  ध्यान रखा जाएगा जनता का भी  जहां प्रश्न करने वाला कोई ताकतवर चेहरा होगा  चलो इस बार लोकसभा चुनाव में कुछ तो अच्छा होगा। 

Girls: सब को चाहिए लड़की शरीफ़ ही लेकिन

सब को चाहिए लड़की शरीफ़ ही लेकिन बात जब खुद की शराफ़त की तो मुंह बंद हो जाते हैं तु तड़के से लड़की बात करती दिख जाएं तो वो दुनिया की नजर में फालतू ही नजर आती है पर नजरें हमारी  तब कहां होती है जब एक नादान सी लड़की  बेगुनाह होकर भी  कई तरह की परीक्षा झेलती है तब सवाल हम क्यों नहीं करते हैं।  मौन हम तब क्यों रख लेते हैं जब बात हमारे हक की हो  तब हम चुप्पी क्यों साध‌ लेते हैं। 

EDUCATION: एजुकेशन का मतलब जब रोजगार छोड़ सब हो जाएं

EDUCATION: एजुकेशन का मतलब जब रोजगार छोड़ सब हो जाएं जहां नौकरी किसी को नहीं पास सब हो जाएं 35 नंबर  Passing जब सिर्फ मार्क्स हो जाएं कोई और नहीं  छात्र ही नकल का शिकार हो जाएं जहां सबकुछ गम्भीर केवल शिक्षा पर ही ध्यान न दिया जाएं जब धर्म कर्म की राजनीति पर डिग्री कागज के दाम हो जाएं तब जैसे प्रश्न जरूरी हो जाता है वास्तव में शिक्षा का मतलब क्या है। 

Exam Postponed: परीक्षा को रद्द करना आखिर कहां तक सही है

Exam का मतलब जैसे हमारे देश में बदल सा रहा है ∣ जहां तनाव, बैचेनी के अलावा परीक्षा से पहले पेपर लीक के चलते लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार की और जा रहे हैं ∣ जो उन्हें उनके सपने से दूर ले जा रहा है ∣   पहले NEET, UGC NET दोनों एग्जाम को होते देर नहीं लगी और रद्द होते जिसके पीछे अनगिनत छात्रों की नींद टूटी। इसके बावजूद सवाल जैसे वहीं खड़ा है।  आखिर कब तक ये क्रम ऐसे ही जारी रहेगा । एक एक कर परीक्षा रद्द और छात्र अगली तारीख आने का इंतजार करेगा।  हमें सोचना होगा। व्यवस्था को नियंत्रण में लाना होगा। प्राथमिकता को तय कर उन पर काम करना होगा। 

Inflation Real Mean:मंहगाई का असली मतलब तब समझ आता है

जब आमदनी कम खर्च ज्यादा बढ़ जाता है दाम भले वहीं रहे पर सामान का कद घट जाता है ∣ रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूलभूत चीज इंसान ले नहीं पाता है।  जहां व्यक्ति दो पैसे खर्च करने में भी दस बार सोचे जहां उसे कुछ समझ नहीं आता है मंहगाई क्या है ये इंसान असल में तब समझ पाता है जब पैसा आने में वक्त सैलरी खत्म होने में देर न लगे तब जैसे मंहगाई का असल मतलब समझ आता है ∣

Re-Exam: री एग्जाम का मतलब

Re-Exam: री एग्जाम का मतलब सिर्फ एग्जाम नहीं होता बल्कि बहुत कुछ होता है जहां तुम्हें फिर से हर चीज शुरू करनी होती है री एग्जाम जहां तुम्हें एक बार फिर सारी परिस्थितियों से निकल आगे काम करना पड़ता है आसान नहीं होता  पुन: तैयारी फिर से करने की हिम्मत करना जहां तुम्हें सबकी शुरूआत पहले से करनी होती है ∣

UGC Net Exam:हद है गलती किसी और की भुगते कोई और

JEE के बाद अब UGC Net Exam में गड़बड़ी का मामला सामने आया है ∣ कल  परीक्षा हुई थी और आज NTA ने परीक्षा रद्द कर दी है ∣ जो छात्रों की मेहनत पर तो पानी फेरता ही है ∣ साथ ही छात्र के NTA की भूमिका पर भी प्रश्न उठता है ∣जो अभी एक आरोप से नहीं निकला की दूसरे आरोप में फंस गया। 

Accountable: जवाबदेही किसी की न हो

जवाबदेही किसी की न हो  उपलब्धि सब की लापरवाही किसी की न हो जहां तारीफ सुनने की चाह सबकी  पर नाराजगी का कारण सुनने की इच्छा किसी की न हो।  जहां बैचेन सब हो  पर प्रश्न करने की हिम्मत न हो तब जैसे प्रश्न जरूरी हो जाता है जब अपना अपना देखने के चक्कर में  किसी की जिंदगी सस्ती हो। 

Journey:जीवन की इस यात्रा में

बहुत कुछ पहली बार होगा पहली जब तुम नकारे जाओगे जब तुम जीतने के साथ हार का स्वाद चखोगें।  क ई बार जब तुम अहिस्ता अहिस्ता जीवन के उस मुकाम पर पहुंच जाओगे जहां तुम्हें चारों तरफ से सिर्फ परेशानियां मिलेगी जहां तुम्हें हर जगह सिर्फ खुद को सिद्ध करना होगा।  जहां तुम्हें चारों तरफ से सिर्फ चुनौतियां मिलेगी किन्तु तुमको आगे सिर्फ चलना होगा इस बीच चलते जाना देर से ही पर तुम्हें मंजिल जरूर मिलेगी। 

Hope is Good Thing:आशा का होना अच्छा है

जीवन में आशा का होना जरूरी है जो तुम्हें निराशा के गर्त से अलग बेहतर करने की वजह देती है ∣ जो तुम्हें कुछ सही करने की वजह देती है जीवन में जब हारने लगते हो तुम  तो वो तुम्हें कुछ सही करने की एक वजह देती है फिर क्या हुआ कि अगर तुम इस बार जीते नहीं किन्तु तुम्हें ये आशा जीतने की वजह देती है ∣

Father's Day Special: पिता होना आसान नहीं

अपनी ख्वाहिशें जो खत्म कर बच्चों की ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश करता है दुनिया की छोड़ वो अपनों की खुशी के लिए दिन रात एक करता है  वो पिता ही होता है जो हमें जिंदगी में कभी हारने नहीं देता है।  दुनियादारी क्या है इससे हमारा वास्ता करता है लोग चाहे कुछ भी कहे पर पिता ही तो होता है जो हमें कभी हारने नहीं देता है दुनिया से लड़ने का हौसला हमें देता है ∣ जब लगने लगता है कि हम टूट सा जाएगें समझ जब जिंदगी में कुछ नहीं आता है निराशा के गर्त में हम चले सा जाते हैं तब पिता ही तो होता है जो हमारा खुद पर विश्वास जागता है ∣

Life: जिंदगी को हम काफी नजदीक से तब समझते हैं

जिंदगी को हम काफी नजदीक से तब समझते हैं जब संघर्ष करते हुए हम किसी ऐसे को देखते हैं जो संघर्ष में अपना सब कुछ खो बैठता हैं इसके बावजूद वो जिंदगी में संघर्ष करना नहीं छोड़ता है वो लगातार चलता जाता है जिंदगी की लाख नाउम्मीदी के बावजूद वो आशा की किरणें को नहीं छोड़ता है वो चलता जाता है जिंदगी का संघर्ष वो करता जाता है ∣ फिर चाहे उस बीच उसे कितनी दिक्कतों का सामना क्यों न करना पड़े। 

Job is real mean: जॉब का मतलब

जॉब वो जगह जहां इंसान दुनिया दारी को समझता है। वो स्थान जहां इंसान वास्तव में क्या है। पैसा कमाने के साथ दुनिया दारी को समझता है।  चाहे जितने पैसे खर्च कर लिए हो तुमने किन्तु पैसा क्या है ये इंसान रोजगारी में समझता है। औकात बनना इतना आसान नहीं इंसान आर्थिक जिम्मेदारी को समझता है। जो चीजें उसे अब तक दिखाई न दी। उनके बारे में वो समझता है। 

News: वो खबर न बनें तो बेहतर होगा

वो खबर न बनें तो बेहतर होगा जहां इंसान इंसान नहीं पैसे का जहां सिर्फ खेल जहा पैसे के आगे सस्ती हो जाएं इंसानों की जिंदगी जहां कोई दो रोटी को तरसे किसी के सिर पर हीरों का हार बरसे जहां सब कुछ सिर्फ दिखावा का हो जमीनी स्तर पर गरीब पर हर मार बरसे वो खबर न बनें तो बेहतर होगा जहां इंसान अपनों का नहीं नेताओं के आगे अफसर की एक नहीं जहां हताश ज्यादा निराशा के बीच इंसान दम तोड़ दे। 

Topper: टॉपर सब बनना चाहते हैं

टॉपर सब बनना चाहते हैं पर मेहनत कम ही बुलंदी सब चाहते हैं धूप में तपना नहीं,  सबको शिकायत है अपनी जिंदगी से पर शिकायत के बावजूद चलना सिर्फ कुछ चाहते हैं। 

Life: जिंदगी में कई बार हारने का जैसे प्रश्न ही नहीं होता

  जिंदगी में क ई बार हारने का जैसे प्रश्न ही नहीं होता जहां लड़ाई अपने सपने के लिए हो खुद को सिद्ध करना जहां सबसे ज्यादा जरूरी होता   क ई बार जिंदगी में हक के लिए बोलने से ज्यादा लड़ना होता तारीफ न हो पर अपनी आलोचनाओं के बावजूद एक समय के बाद चलना जरूरी होता।  जहां मैं और तुम नहीं केवल हम होता। 

Indore News: इंसान तो तुम कहलाने के लायक नहीं

इंसान तो तुम कहलाने के लायक नहीं इंसान तो तुम हो नहीं जहां अपने बदले के लिए तुम  इंसान के टुकड़े कर देते हो अपने प्रतिकार के लिए तुम हर किसी की परेशानी को बढ़ा देते हो जहां तुम्हें दिखाई देती सिर्फ तुम्हारी तकलीफें  दूसरों का सिर भी तुम कत्लेआम कर देते हो। 

Week Off : मतलब वो दिन

Week Off : मतलब वो दिन जिस दिन हमें ये लगता है कि ऑफिस के अलावा हमारी जिंदगी में कुछ और भी है जहां मन के मुताबिक इंसान काम करता है।  जहां जल्दी जल्दी में नहीं आहिस्ता आहिस्ता इंसान दिन की शुरुआत करता है एक समय के बाद बदल जाते हैं वीक ऑफ के मायने जब इंसान जिंदगी में ऊंचे लक्ष्य तय करता है जहां वीक का मतलब आराम से ज्यादा कुछ ऐसा करना होता है जो हमें कल से आज बेहतर बनाएं।  जिंदगी में समय की अहमियत जैसे हमें ये ऑफ बताता है । 

Discrimination: इसे दोगलापन न कहूं तो क्या

इसे दोगलापन न कहूं तो क्या जहां आज मानवता सारी हदें पार की जा रही है भाषा जहां सबकी खराब सी हो रही है वहां तब भी उम्मीद हम से  भोली भाली लड़की बनकर  रहने की जा रही है जहां तुम चाहे हजार गली दो पर हम जी हजुरी करते चुप रहे तुम हर किस्म की गली दो हम सिर्फ हां जी हां करते रहे जहां तुम्हारी हर गलती हो माफ हम गलत न होने पर सिर नीचा कर चले इसे दोगलापन न कहे तो क्या जहां लड़की लड़की न होकर तुम्हारे लिए गूगी गुड़िया बनकर रहे। 

Ayodhya: अयोध्या में न चल सका बीजेपी का जादू

जिस राम का नाम ले पूरे देश से वोट मांगे उस राम की नगरी में बीजेपी हारी जहां पूरे देश में राम नाम की लूट मची  वहां उसकी नगरी में ही जनता ने अन्याय के खिलाफ अपने स्वर तेज किए।  अयोध्या का परिणाम का बहुत कुछ बताता है देश धर्म से नहीं  कर्म से चलता है जो राम के नाम पर वोट मांगते रहे उनको ये समझना जरुरी था कि   राम नहीं मोहताज अपने परिचय का सरकार चाहे जितना चीखकर चिल्लाएं किन्तु जनता तो करती काम अपनी मर्जी का।  राम कोई नहीं मुद्दा राजनीति का राम नहीं मुद्दा विकास का राम तो है आदर्श उनके नाम पर जनता हर बार ठगी जाएं ये बिल्कुल जरूरी नही। 

World Environment Day: विकास से सर्वनाश की ओर

विकास से सर्वनाश की ओर मानव चला प्रगति से विध्वंस की ओर एक एक कर सबकुछ है गंवाया बचा न कुछ शेष सबकुछ नष्ट कर उसे प्रगति का नाम तुमने दिया।  आज जब अनेक तरह की परेशानी से जूझ रहे हो तुम तब उसका कारण सिर्फ तुम सम्भाल जाओ वरना  तुम भी एक दिन चले जाओगे अपने अस्तित्व को मजबूत बनाओ तुम वरना  विनाश के बाद खत्म हो जाओगे। 

INDIA alliance: इंडिया गठबंधन की तारीफ तो बनती है

जो बहुमत वाली सरकार को मता  दे गयी जनता के मुद्दे उठा  जनता की आवाज बन गयी   जहां धर्म कर्म की राजनीति ही सबकुछ थी वहां वो वास्तविक मुद्दा कह गयी देश सिर्फ जुमलों से नहीं विकास से चलता है पार्टी ये बता गयी गठबंधन की तारीफ तो की जानी चाहिए जो सत्ता धारी सरकार के घमंड को खत्म कर गयी। 

Loksabha Election Results 2024:कल का परिणाम बहुत कुछ बोलेगा

कल का परिणाम बहुत कुछ बोलेगा राज जनता के क्या है वो सब खोलेगा किसी के लिए बढ़ जाएगी जीत से राजनीति की रफ़्तार कोई वहीं पर डोलेगा  कल का परिणाम बहुत से राज खोलेंगा कोई बनाएगा सरकार किसी के हाथ से निकल जाएगी सरकार। 

Exit Poll: एक चीज तो साफ है

Exit Poll: एक चीज तो साफ है देश धर्म पर ही चलता  जीडीपी, विकास की बात तो बकवास है ∣ लोगों को फर्क नहीं पड़ता अपनी थाली से सुरक्षा को लेकर अब उन्हें न कोई आश है  जहां जातिवाद हद से ज्यादा धर्म के नाम पर राजा करता बकवास है समय समय की बात है ∣ आने वाला समय देखने लायक होगा कि जनता के लिए वास्तव में क्या जरूरी क्या फजूल बात है ∣

Lok Sabha Election Results 2024: चुनाव खत्म अब बारी आयी है

चुनाव खत्म अब बारी आयी है कौन जीता कौन हारा  उसके परिणाम की बात आयी है आंसू, धर्म, कर्म सबकी आ गयी बारी अब बारी चुनाव परिणाम की आयी है देख दिखावे से हटकर अब चुनाव के परिणाम की बारी है देखना होगा इस बार कौन किस पर भारी है  अब हो गयी इसकी उसकी राजनीति अब चुनाव के परिणाम की आयी बारी है ∣