हमारी कमजोरी हमें सब बताएगें। पर हमें अपनी ताकत की पहचान स्वयं करना होगा। जिन्दगी जीना आसान है। लेकिन उसे अपने मुताबिक जीने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। कल से आज बेहतर होने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।
महाकुंभ में मौत का जिम्मेदार कौन लेख लिखने तक मौत का आकड़ा 40 के पार हो चुका है..संख्या कितनी बढ़ सकती है..इसका अनुमान शायद कोई नहीं लगा सकता है...पर इस सब के बीच जो चीज सब से ज्यादा चिंता की है..वो है 40 मौत का जिम्मेदार आखिर कौन.. प्रशासन इसको लेकर आखिर कब तक रहेगा मौन....
दुनिया के बीच जब निकलो तब समझदारी क्या चीज है ये मालूम चलता है। जो आनंद अज्ञान बने रहने में है। वो बात सर्वज्ञाता में कहां है। शर्त बस इतनी सी है कि उसे जानने की तीव्र इच्छा रखना।
बेहतर पाने की उम्मीद में हम भूल जाते हैं बहुत कुछ छोड़ देते हैं बहुत कुछ जो सुना जाना चाहिए था जिसे महसूस किया जाना था जो हमें जीना सिखा सकता था हम भूल जाते हैं बहुत कुछ आगे बढ़ने की इस लड़ाई में हम पीछे छोड़ जाते हैं उम्मीद, आशा यकीन केवल याद रखते हैं एक लालसा जिसे पाने की कोशिश हम आगे बढ़ते हैं।
कड़वा पर सच है जितना किताबें हमें नहीं सीखा पाती। उससे कहीं ज्यादा हमें अनुभव सीखा जाते हैं। हर किसी को इस दुनिया में तब ही लगता है कि वो अपने जिंदगी में बहुत संघर्ष कर रहा है जब तक वो किसी संघर्ष शील इंसान को नहीं देखता है। हर किसी का जीवन एक खुली किताब है जिसे हर कोई जानना तो चाहता है पर उसे पढ़ना हर किसी के वश में नहीं। स्त्री को सब बता गये किसी सीमाएं कहां है कोई ये न बता सका उसके जीवन में संभावना कितनी है जिससे वो अपना जीवन बेहतर बना ले।
हमारी सीमा हमें हर कोई बताएगा। पर हमारी मजबूती केवल हम ही समझ पाएंगे। लोग का काम है कहना पर हमारा काम खुद को उस मुकाम पर ले जाना। जो वास्तविक तौर पर हमें कल से आज बेहतर बनाता है। समय ही है जो इंसान को अच्छे बुरे में फर्क बताता है वरना लोग तो सिर्फ अपना काम निकलना जानते हैं।
जॉब का मतलब इंसान तब समझता है जब वहां अपने एक एक पल का हिसाब देता है पैसा क्या चीज है ये इंसान असल में तब समझता है जॉब असल में क्या है ये इंसान पैसा कमाने के बाद समझता है जहां वो धैर्य की असीम परीक्षा देता है।
आस्था का सबसे बड़ा संगम महाकुंभ को शुरू हुए 4 दिन हो चुके हैं। इस सब के बीच सुर्खियों में साध्वी का वेश रखे हर्षा रिछारिया नजर आ रही है। जिनकी सुंदरता के सब कायल हो रहे हैं। इस बीच आस्था छोड़ लोग रूप रंग को, ज्यादा तबजो दे रहे हैं। जो कही से कही तक सही नहीं है।
किसी से सच ही कहा है जिंदगी में कुछ भी सोचना तब मूर्खता हो जाती है जब परिस्थितियां हमारे मुताबिक न हो जब चीजें हमारी सोच से विपरीत हो जहां हम केवल भागीदारी कर सकते हैं निर्णय नहीं ले सकते हैं वहां सबकुछ सही हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं।
13 जनवरी से आस्था के महापर्व महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। जो देश ही नहीं बल्कि विदेश तक में आकर्षण का केन्द्र रहने वाला है। जिसमें देश विदेश से हस्तियां गंगा स्नान करने आने वाली है। जहां दुनिया की हर अनोखी चीज देखने को मिलने वाली है। जो कुंभ के नाम से पहचाना जाने वाला है। 12 साल पर होने वाले कुंभ का आयोजन हो रहा है। जिसको लेकर पूरा देश एक सुर में जय महाकुम्भ की गूंज गा रहा है। गौरतलब है कुंभ आकर्षण का केंद्र रहने वाला है जब एक साथ करोड़ों लोग स्नान करेंगे। प्रयागराज की धरती पर जय महाकुंभ का नारा लगाएंगे।
तुम युवा हो तुम युवा हो जो हर बाधा पार कर सकता है जरूरत पड़े तो आधी तूफान से टकरा सकता है तुम युवा हो जो हर मुश्किल को आसान बना सकता है। जो जरूरत आने पर हर मुश्किल से टकरा सकता है जिसके लिए कुछ भी कठिन नहीं जो हर असंभव चीज को संभव कर सकता है
प्रतियोगिता का असली मतलब हम जब समझते हैं जब हम किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं जहां होती है एक लंबी सी रेखा जिसे पार कर आगे हमें बढ़ना होता है जहां सब जीतना चाहते हैं हारना कोई नहीं खुद को आगे ले जाने की दौड़ में बहुत कुछ पीछे हम अपना छोड़ते है हर तरह के तनाव के बीच खुद को स्थिर रख कर चल पाने का गुण हम सीखते हैं।
ये आशायें भी कितना कुछ छिन लेती है इनसे ये आशायें भी कितना कुछ छिन लेती है इनसे जहां जीवन जीने की कला जीने का आनंद छिन लेती है इनसे सवालों के घेरे में रहकर कुछ चीजों में जिंदगी सिमट सी जाती है जहां इच्छा शून्य सी हो जाती है कुछ बेहतर पाने की आशा में बहुत कुछ छिन लेती है इनसे।
जीवन में संघर्ष का मतलब हम तब समझते हैं जब हर एक पल हम जीने के लिए संघर्ष करते हैं जहां आसान नहीं होती राहें कई बार जहां एक लड़ाई खुद से दूसरी लड़ाई दुनिया से लड़ते हैं जहां जीने के लिए हर पल हम संघर्ष करते हैं।
अपनी बात रखने के लिए हिम्मत खुद को साबित करने के लिए दम चाहिए होता है। खुद पर यकीन करना तब जरूरी हो जाता है जब लोग तुम्हारी सफलता से ज्यादा तुम्हें असफल देखना चाहते हो।
दुनिया में जब निकलो तब मालूम चलता है हम में अभी कितना बचपना है जहां लोग पल में रंग बदलते वहां हमें दुनिया के बीच रहन के लिए कितना कुछ सीखना है जहां एक कर हमारी सारी गलतफहमी दूर हो जाती जहां हमें अपनी लड़ाई खुद लड़ना होता है कहने को सब बनते हमारे पर इसके पीछे का सच होता दूसरा है दुनिया कितनी अलग है ये हम तब समझते जब हमारा विश्वास टूटता है जब हमारे मजबूत बनने के अलावा कोई और विकल्प न शेष बचता है।
ज्ञान कम भले हो। किन्तु हमें उसका उपयोग करना आना चाहिए। देरी किसी चीज के लिए तब तक नहीं हो सकती जब तक हम ने उसे छोड़ न दिया हो। पैसा कमाना इसलिए जरूरी कि हम काबिलियत और काबिल चीजों की कद्र कर सके। आधुनिकता का मतलब केवल आधुनिक कपड़े पहनना नहीं है बल्कि आधुनिक विचारों को अपना कर रूढ़िवादी विचार छोड़ना है।
नये साल का मतलब वो है जहां हमारी सोच नयी हो जहां हम अपने अनुसार जिंदगी जी रहे हो जहां हमें अपना जीवन सस्ता न लगे जहां हमारा हर एक मिनट सिर्फ हमारे लिए खर्च हो जहां हम स्वयं को सस्ता न समझे।
1.जितना हो कम बोलो। 2. पहले तो तोलो फिर बोलो। 3. गुस्से में किसी से कुछ न बोलो शांत रहने की कोशिश करो। 4. अपने ऊपर किसी को हावी मत होने दो। 5. अपनी कमजोरियों किसी से न कहों। 6.जिस विषय के बारे में नहीं पता न बोलो। 7. अपने आप को कम मत आको। 8.खुद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करो। 9. अपनी दुख और सुख की वजह किसी और को मत रखों। 10. दूसरों के हाथ का खिलौना न बनो।