Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

किसी भी काम में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है

  हम अक्सर किसी काम को शुरू तो कर लेते हैं किन्तु उसे लगातार करने में असमर्थ हो जाते हैं जिसमें एक हमारी व्यस्तता तो दूसरा हमारा उसके प्रति लगाव न होना होता है ∣ किन्तु अगर हम इसे लगातार करने की ठान लेते हैं तो हम इसे करने में सफल जरूर होते हैं जिसकी उस समय भले हमें ज्यादा अहमियत नहीं होती किन्तु एक समय के बाद हम देखतें हैं कि उस काम में निरंतरता बनाएं रखने के कारण हम अपने अन्य काम के प्रति ईमानदार हो जाते हैं आज समकालीन समय में जब हमारे पास कुछ नया सीखने के बहुत सारे तरीके हैं इसके बावजूद किसी भी चीज़ को सीखने का हमारा उत्साह खत्म सा हो गया है ऐसे में हमें अपनी आदत अच्छी करने के लिए ऐसी कोई दैनिक दिनचर्या  पकड़नी होगी जो हमें आज से बेहतर बनाती हो  ∣

जीवन के हर क्षेत्र के लिए जरूरी है प्रबंधन

  प्रबंधन व्यवसाय में पढ़ा जाने वाला एक महत्वपूर्ण विषय है जिसका उपयोग केवल व्यापार करने में ही नहीं बल्कि जीवन को सही ढंग से जीने के लिए भी किया जाता है ∣ इस प्रबंधन के द्वारा व्यक्ति अपने जीवन को सुव्यवस्थित करता है बात चाहे समय प्रबंधन की हो या धन प्रबंधन की इसकी आवश्यकता हमें अपने जीवन के हर क्षेत्र में होती है ∣ एक व्यक्ति के जीवन में जितना ज्यादा प्रबंधन होता है उसका जीवन उतना ज्यादा अच्छा होता है जहां समय प्रबंधन से व्यक्ति को अपने जीवन जीने की सही दिशा मिलती है तो वही आर्थिक प्रबंधन से व्यक्ति के जीवन में आने वाली आर्थिक चुनौती भी कम होती है ∣ आज वर्तमान समय में जब कोरोना वायरस हमें अपने   प्रकोप से डरा रहा है ऐसे में जरूरी है कि  हम अपने जीवन में समय प्रबंधन के साथ आर्थिक प्रबंधन भी करें  क्योंकि   वो जीवन  की आपातकालीन  परिस्थितियों में  न केवल हमारे बल्कि हमारे अपनों के भी काम आता है  ∣

जिंदगी हर वक़्त एक जंग है

  जिंदगी हर वक्त एक जंग है अगर तुम चाहते हो लड़ना इसे तो भूल जाओं तुम आराम करना जिंदगी का मतलब है सिर्फ चलना अगर तुम चाहते रण में उतरना तो जंग के लिए तैयार हो जाओ तुम ख्वाब देख कर हर ख्वाहिश पूरा करने का दम रखने वाले आराम भूल जाओ तुम ख्वाब पूरे करने के लिए जरूरी  है जंग लड़ने की ताकत रखना यहां तुम्हें गालियां देने हजार आ    जाएंगे मदद करने वाले इक दुका ही तुम्हें नजर आएंगे अगर सपने पूरा करना चाहते हो तो रोना छोड़ दो क्योंकि यहां रोने से कुछ नहीं जंग लड़ने से जीती जाती ये जिंदगी  हर वक्त एक जंग है जहां लड़ने वाले के ही पास कामयाबी आती है ∣

सावधानी जरूरी है कोरोना से

  एक बार फिर देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट हम सब के लिए चिंता का विषय बन गया है ∣ जिससे निपटने के लिए हम सब को जरूरी है कि हम पुन : कोविड नियमों का पालन करें मास्क पहने और दो गज की दूरी का पालन करें ∣ एक बार फिर हम सब को अपनी सुरक्षा करने के लिए उचित सावधानी की जरूरत है क्योंकि साउथ अफ्रीका से आया ओमिक्रॉन वैरिएंट  का प्रसार बहुत  तेजी से हो रहा है ∣ आपको बता दे कि ये वैरिएंट 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था जिसका पहला केस भारत में 2 दिसम्बर को आया अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के 12 राज्यों में फैल चुका है ∣ जिसके चलते ज्यादातर राज्यों ने नाइट कफ्यू  भी लगा दिया गया है ∣ तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए हम सब को जरूरी हो गया है ∣ कि हम कोरोना की वैक्सीन लगावाएं  उचित सावधानी बरतें, सर्दी जुखाम होने पर मास्क लगाकर रहे और डाॅक्टर से जरूर परामर्श ले ∣

क्या है अनुच्छेद 29

    भारत एक विविधता वाला देश है जहां पर अलग अलग धर्म के लोग निवास करते हैं जिसके कारण  भारत संपूर्ण विश्व को अनेकता में एकता का संदेश देता है ∣ भारत की खोज में पंडित  जवाहरलाल नेहरू कहते हैं  " कि भारत में अनेक धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं जिनकी अपनी परंपरा और रीति रिवाज है किन्तु जब वो दूसरे देश जाते है तो वो भारत वासी ही कहलाते है "  उनका ये कथन हम सबको भारत की उस खूबसूरती की झलक दिखाता है हमें वो गीत याद दिलाता है सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा हमारा,  पर आज जब कुछ लोगों के द्वारा भारत की इस खूबसूरती को खराब करने की की कोशिश की जाती है कि भारत में अल्पसंख्यक खतरे में है ∣ तब भारत के संविधान में उनको मिले अधिकार को जानना जरूरी हो जाता है∣ जब भारत में संविधान सभा होती थी तब उसमें से ही एक सभा में  कुछ संविधान निर्माताओं ने इस बात पर चिंता जाहिर की थी भारत में अल्पसंख्यकों के लिए  कोई ऐसा प्रावधान हो जो उनकी सुरक्षा को तो सुनिश्चित करे ही साथ ही साथ उनको धर्म ,संस्कृति की सुरक्षा की भी गारंटी दे तब भारत के संविधान में अनुच्छेद 25 ...

क्या आपने ली है नैतिक शिक्षा

  हम सब ने अपने बचपन में कभी न कभी नैतिक शिक्षा की किताब जरूर पढ़ी होगी ∣ ये वही नैतिक शिक्षा है जिसकी कहानी पढ़ते हुए अक्सर हम उस कहानी के नीचे दी हुई शिक्षा जरूर पढ़ते थे ∣ जिसमें ये लिखा हुआ होता था कि लालच बुरी बला  है, विनम्रता  हमारा सबसे बड़ा गुण है, चोरी करना बुरी बात है, एकता में बल है, ईमानदारी ही मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है ∣ जैसी अनेक कहानी हमने पढ़ी है जिसमें एकता में बल जैसी कहानी हमें आज  भी  मुंह जुबानी याद है ∣ अब आप कहेगें कि मैं आज ये क्या विषय लेकर बैठ गयी नैतिक शिक्षा अपने कभी गौर किया है कि जब हमारे घर पर कोई मेहमान आता था  तो  अक्सर हमारे घर के बड़े लोग हमें उनसे नमस्ते कहने को बोलते थे   ∣ बचपन में तो हम बोल भी देते थे ∣ पर जैसे जैसे हम बड़े होते गए हम ने ये  सब करना ही भूला दिया और हम उनके सामने बड़ी शान से अपने फोन में व्यस्त होने का दिखावा करने लगे ∣ इस बात को जानते हुए कि दूसरे के सामने फोन चलाना उससे बात न करने का संकेत  दिखाता है  किन्तु जब ऐसा ही हमारे साथ हमारे  दोस्त द्वारा कि...

अहमियत समझों

  एक समय होता है ∣ जब हमारे पास कोई चीज न होने के कारण उस चीज की कमी खलती है और वही दूसरे समय में जब हमें वो चीज मिलती है ∣ तो हमें उस चीज की जरूरत नहीं होती या कहा जाएं तो हमें उसकी अहमियत ही नहीं होती क्योंकि हमें लगता है इसमें ऐसा क्या खास है जो हमें पहली बार मिल रहा है ∣ इसके विपरीत जब हमारे जीवन में उसी चीज की कमी हो जाती है तब हमें मालूम चलती है उस चीज की कद्र  जिंदगी में हम कितने भी समझदार हो जाएं हमें इस बात को कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी चीज फिर चाहे वो हमारा परिवार हो या हमारा वो घर जो हमें हमारे मन के मुताबिक मिला है ∣  हमें उसके महत्व को समझना चाहिए क्योंकि अक्सर जब हमें उस चीज की कीमत मालूम चलती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है ∣   वैसे भी जरूरी नहीं जो चीज हमारे पास हो वो दूसरे लोगों के पास भी हो   ∣

कद्र करना उनकी

                                 ❤ ज्यादा पाने की लालसा में तुम छोटी छोटी खुशियों को न गंवा देना जब मिले हंसने की वजह तो मुंह न फुला लेना, ये जिंदगी है बड़ी दुख दायी जब मिले थोड़े आसू और गम के बाद हंसने की वजह तो तो उस पल को यू ही जाने न देना जिंदगी की इस रीत में खुद को खुद से दूर मत जाने देना करना कद्र उनकी जो तुम्हे हर हालात में पसंद करते हैं जिनके लिए तुम्हारा होना ही सब कुछ हो जाया करता है ऐसे लोग म ह ं गे तोहफे से ज्यादा अमूल्य होते हैं∣

जैसे पूछती सवाल तुम से ये डाली

  जैसे पूछती सवाल तुम से ये डाली आखिर क्यों चुप हो  क्यों तुम कुछ बोलती नहीं क्यों हो तुम चिंताओं के घेरे में  साझ  हुई तुम अभी भी  व्याकुल हो क्यों आज   क्या नहीं है तुम में  ये जानने की जिज्ञासा  ये रात क्यों है इतनी काली बोलो न क्यों मौन हो तुम  क्या आज प्रश्न नही  तुम्हारे पास  क्यों  है  ये मुरझाया हुआ मनुष्य जिसके चारों और  है हरियाली   फिर भी लगता जैसे उपवन खाली  ∣

ये साल ऐसे ही जानें मत दो कुछ वादे खुद से लो

  साल 2021 भी जा रहा है अपने साथ अच्छी बुरी यादे को संग अपने ले जा रहा है ∣ इस साल का क्यों न हम एक बार मूल्यांकन करें कि इस साल हमने क्या सीखा, क्या पाया और इससे पाने की चाहत में क्या त्याग किया?  नये रास्ते चुनने का वक्त आ गया  ठहरो दो पल सोच लो तुम समय के हर पल बीतने के साथ क्या हमने  अपने वो काम किया जिसे करने का वादा हमने खुद से किया था क्यों न हम इस नये साल के लिए कुछ वादे खुद ले, अपने लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प ले कि हम कुछ बेहतर करेगें. तुम्हे आगे बढ़कर आखिर जाना कहां है ये जिंदगी है जहां पर हमें चलते जाना  कुछ लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते जाना है ∣

सरलता ही जीवन का सार है

  सरलता   शिक्षा जो मनुष्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है ये वही शिक्षा है जो व्यक्ति को खुद को अभिव्यक्त करने का शस्त्र प्रदान करती है ∣  अब प्रश्न उठता है क्या सच में शिक्षा व्यक्ति को अभिव्यक्त करने में सहायता करती है ? तो इसका उत्तर हां है∣   किन्तु आज  जब हम केवल और केवल  किताबी दुनिया के सागर में डूबे है ∣ जहां पर हमें उसकी व्यावहारिकता नजर नहीं आ रही है ऐसे में जरूरी  हो गया है  कि शिक्षा में ऐसे कुछ बदलाव हो   जिससे हम कठिन चीजों को समझकर आसान भाषा में लोगों को समझाने की क्षमता  रखें  ∣  आज समकालीन समय में अगर हम बहुत उच्च स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं  ∣ तो अब हमें जरूरी है कि हम ऐसे कामों में लोगों की मदद करें जिसमें लोगों को कठिनाई हो रही है ∣ आज सरलता ही जीवन की एक  मात्र आवश्यकता बन चुकी है जिसके पास इसका गुण है वो कभी अनुपयोगी नहीं हो सकता है ∣

नियंत्रण

   अक्सर हम दूसरों को नियंत्रित करने की कोशिश में ये भूल ही जाया करते हैं कि कही हम अनियंत्रित होकर तो किसी की निंदा नही कर रहे है ∣ अक्सर किसी  के सवाल के जवाब देने के लिए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है कि हम सामने वाले से उतने ही अनियंत्रित होकर बात करें जिसमें हम अपना आपा ही खो बैठे की हम कहां पर बात कर रहे हैं ∣ जिंदगी में कितना भी आगे चले जाए पर इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब हम किसी सार्वजनिक स्थल पर किसी एक शख्स के सवाल का उत्तर दे रहे होते हैं ∣ तो उसे सुनने वाला केवल एक ही व्यक्ति नहीं होता अपितु वो  सारे लोग होते हैं जो वहां पर मौजूद होते हैं ∣ तब हमें   उस सार्वजनिक स्थल की गरिमा को भी ध्यान रखना चाहिए जहां पर हम बोल रहे हो ∣

इस विषय पर चुप रहना क्या सही है

  कहने को तो हम आधुनिक समाज में रहने वाले लोग है जहां पर समाज से जुड़े हर विषय पर चर्चा होती हैं और जब इस तरह के विषय का विश्लेषण करने पर कोई परेशानी सामने आती है तो हम आगे आकर उस समस्या का निदान करने की कोशिश करते हैं ∣ किन्तु जब वही बात महिलाओं से जुड़ी परेशानी की आती है तो हम उनके उस विषय पर बात करने से दूर क्यों भागते है जो उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित हो ∣ इनमें से ही एक विषय मासिकधर्म है जिस पर भले ही पैडमैन मूवी आ गयी किन्तु आज भी लोग इस विषय पर कुछ बोलने से ये कहकर बचते है कि ये उनकी परेशानी है ∣  जबकि आज वर्तमान समय में जब सारी सूचना हमारे हाथ में तब ऐसे समय में हमें इस विषय पर और बातचीत करनी चाहिए जो लड़कियों और महिलाओं से जुड़ा हुआ हो जिस दौरान लड़कियों और महिलाओं को भयंकर दर्द झेलना पड़ता है कई बार तो वो दर्द इतना ज्यादा होता है∣ कि वो उनके लिए असहनीय हो जाता है ऐसे समय में उनको बेहतर आहार और आराम की जरूरत होती है∣ जो देना अक्सर हम भूल जाया करते हैं वो जो पूरे घर का ख्याल रखती है उनका ख्याल रखना तो जैसे हम भूल ही जाया करते हैं ∣

लड़कियों की शादी की आयु 21 करने का विरोध करना है गलत

अभी हाल ही में कैबिनेट में हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन करते हुए लड़कियों के विवाह की आयु 18 से  21 साल कर दी गयी है ∣ जो  लड़कियों के लिए के लिए अच्छा होगा जिससे बालिका साक्षरता में वृद्धि होगी अपितु उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा भारत के इतिहास को अगर हम देखें तो पाएंगे कि भारत में 18 वी शताब्दी में  महिलाओं के प्रति होने वाले शोषण चरम  पर थे जहां पर  उन्हें बहु पत्नी विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों का सामना करना पड़ता था जिसमें आगे चलकर सती   विवाह का विरोध करते हुए  राजा राममोहन राय ने लोगों को  अपनी  बात  पहुंचने के लिए पत्रिका का सहारा लिया था जिसमें  उन्होंने इस    प्रथा का विरोध करते हुए  क ई लेख छापे और समाज को जागरूक  किया   जिसका संज्ञान लेते हुए तत्कालीन गर्वनर ने सती प्रथा को बंद कर दी साथ ही कुछ समय बाद विधवा पुनर्विवाह बिल लाया गया किन्तु इसके बाद भी महिलाओं की जिंदगी में कुछ खास परिवर्तन  नहीं आया था जिसका कारण   बाल विवाह था जिसके परिणामस्वरूप न तो लड़कियों का...

अभिव्यक्ति की आजादीे

  अभिव्यक्ति की आज़ादी भारत का संविधान  नागरिकों को मौलिक अधिकार के  अनुच्छेद 19( 1) के तहत अभिव्यक्ति की आज़ादी का अधिकार देता है ∣  जो उन्हें भाषण  देने ,अपने विचार व्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता देता है ∣ किन्तु इस अधिकार का उपयोग करते समय कुछ बातें ध्यान देने योग्य है ये अधिकार प्रयोग करने वाले व्यक्ति की एक सीमा निर्धारित की गयी है ∣ जिसमें व्यक्ति को अपने विचारों के द्वारा ऐसा कोई भी वाक्य नहीं बोलना है जो किसी धर्म, जाति, लिंग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं  ∣  आज समकालीन समय में हमें  अपने इस अधिकार का उपयोग करते समय इस बात पूर्ण रूप से ध्यान रखना है कही हमारे द्वारा कही गयी बातों का असर किसी व्यक्ति की भावनाओ को बुरा तो नहीं पड़ रहा है  ∣

जिंदगी जीना क्या आसान होता है

  जिंदगी जीना क्या आसान होता है जहां चारों तरफ जैसे  हमारा पीछा करता हमारा   भूतकाल होता है ∣   जहां आज सिर्फ परेशानी और पीड़ा से भरा हमारा  वर्तमान होता है बहुत आसान होता है जिंदगी को यू ही छोड़कर चले जाना ∣    हर बार सिर्फ हर किसी की बातें सुनना क्या  आसान होता है ?  क ई बार तो रोना भी  जैसे जिंदगी के दर्द को काटने का एक रास्ता सा होता है जिंदगी जीना बिल्कुल भी आसान नहीं जहां थोड़ी खुशी के बाद  ढेरों दर्द को सहो जहां जैसे खुद को समझने वाला कोई नहीं होता है बहुत आसान होता है सबकुछ छोड़कर  दुनिया से चले जाना हर आसूं को पीकर  जिंदगी को खुश होकर जीना भला  क्या आसान होता है  ?

कोई नहीं पूछता तुम से

"दूर के ढोल  सुहावने लगते हैं" ये कहावत अक्सर हम सुनते हैं  किन्तु इसका भावार्थ अक्सर हम तब समझते हैं ∣ जब हमारे आस पास ही इसका उदाहरण मौजूद हो  तब हमें मालूम चलता है जो चीज दूर से दिखाई दे वो जरूरी नहीं नजदीक से उतनी खूबसूरत हो. अक्सर हम किसी पसंदीदा व्यक्ति के जीवन शैली  उसकी समाज में प्रतिष्ठा देख मंत्रमुग्ध हो जाते  है  ∣   हमें लगता है कि उसकी जिंदगी कितनी अच्छी है उसके जीवन में तो कोई परेशानी  ही  नहीं है काश में उसकी जगह पर होता किन्तु ऐसा सोचता वक्त  हम अक्सर उस व्यक्ति के  संघर्ष को भूल जाते हैं जो उसने यहां तक पहुंचने में लगाया, वो त्याग भूल जाते हैं जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकी ∣ इस दुनिया में हर व्यक्ति की जिंदगी में परेशानी होती है चुनौती होती है जिसका मुकाबला कर लेना वाला व्यक्ति हीरो और इसमें हार जाने वाला व्यक्ति जीरो होता है∣ कोई सफल व्यक्ति से ये नहीं पूछता की तुमने यहां तक आने में क्या कुछ झेल, कितने दर्द को सहा लोग तो केवल उसकी सफलता और प्राण प्रतिष्ठा देखते हैं  ∣ ये दुनिया यही है जहां पर आपके हार जान...

जानें क्या है Miss Universe की प्रतियोगिता

जैसा की हम सब जानते है 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू बनी है जो की भारत की रहने वाली है ये तीसरी बार है ∣ जब मिस यूनिवर्स का खिताब भारत के नाम हुआ है इसे पहले सन् 1994 में सुष्मिता सेन और सन् 2000  में लारा दत्ता ने  खिताब जीता था ∣ आज हम जानेगे क्या है मिस यूनिवर्स के बारे में मिस यूनिवर्स हर साल आयोजित होने वाली  सौंदर्य प्रतियोगिता है जिस मिस यूनिवर्स संगठन के द्वारा आयोजित किया जाता है ∣ जो की मिस वर्ल्ड की प्रतिद्वंद्वी में से एक है ∣ बता दे की मिस यूनिवर्स अमेरिका तो मिस वर्ल्ड ब्रिटेन के द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है ∣ आपको बता दे मिस   यूनिवर्स जीतने वाली प्रतियोगी को एक साल न्यूयॉर्क में रहने का मौका मिलता है और एक साल  सैलरी भी मिलती हैं  साथ ही मिस यूनिवर्स को न्यूयार्क फ़िल्म एकेडमी कॉलेज की ओर से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में स्कॉलरशिप मिलती है इसके अलावा यूनिवर्स को दुनिया भर में सोशल वर्क करना पड़ता है ∣ जिसके लिए मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के स्पॉन्सर्स ट्रेवल अलाउंस देते हैं.  

ब्रिटेन में आज ओमिक्रॉन वैरिएंट से हुई पहली मौत

  एक बार फिर दुनिया में कोरोना की लहर सी आ गयी है ∣ जहां पर यूरोप देशों में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है ∣ जिसके बदलते रूप में कही अल्फा, डेल्टा जैसे नया वैरिएंट हमें देखने को मिल रहा थे ∣  वही पर अब दक्षिण अफ्रीका में 25 नंबर को कोरोना का एक नया रूप  ' ओमिक्रॉन ' का पहला केस मिला था   ∣    जिससे आज ब्रिटेन में  पहली मौत हुई  है ∣ जिस पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश के नाम संदेश में कहा-"  हमारे देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत हुई है। मैं लोगों से गुजारिश करूंगा कि वे यह सोचना छोड़ दें कि यह वैरिएंट खतरनाक नहीं है। इस वैरिएंट की वजह से देश के अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि तमाम वयस्क बूस्टर डोज लें और ऐहतियात रखें। " आपको बता दे कि    ओमिक्रॉन वैरिएंट   काफी संक्रामक माना जा रहा है विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार  अब तक करीब 67 देशों में फैल चुका है जिसको देखते हुए क  ई देशों ने पाबन्दी लगाना शुरू कर दी है बता दे  कि  ...

जिंदगी क्या है

  जिंदगी इन पत्तों की तरह  होती  है ∣ जिसका पेड़ पर  केवल तब तक ही अस्तित्व है ∣ जब तक वो हरि है ∣ हम सब इस दुनिया में किसी न किसी उद्देश्य से इस धरती पर आए है ∣ जिसको पाने के लिए हम हर दिन परिस्थितियों से लड़ते हैं भागते है.इस दौड़भरी दुनिया में जहां हम क  ई बार गिरते  तो क ई बार उठते हैं ∣ जिंदगी यही तो होती है सयम पूर्ण होकर समय का सदुपयोग करना जहां  पर घड़ी की सुई जैसे हम से कुछ कहती है ∣ मैं सब को  सिर्फ 24 घंटे देती हूँ किन्तु मुझे शिकायत कम को ही होती है ∣ जो समय का सदुपयोग करना जानते हैं जिनके लिए हर दिन समय के साथ अपने काम को करते जाना जैसे होता चुनौती है ∣   " जिंदगी है अनिश्चितता के भवर में निश्चित करती हुई सफलता अगर हम उसे पाने के लिए तन मन से निष्ठा पूर्ण हैं "∣ जिंदगी के उस नियम को समझो जो हमें अनुशासन पूर्ण जिंदगी जीने को मजबूर कर रहा है ∣ जिसके लिए हमें बहुत अनुशासित होना है ∣ आज समकालीन समय में हम सब के पास ऐसे उपकरण है जिनका उपयोग करके हम सफलता को प्राप्त कर सकते हैं ∣ हम जिंदगी के हर पहलू को समझने के बावजूद कुछ नहीं करन...

शब्दों की दुनिया में भाव का महत्व

      अ ह मि य त शब्द की अहमियत हमारे जीवन में उतनी ही है जितनी की भाषा है जिसके बिना एक मनुष्य कोई भी सृजन नहीं कर सकता है ∣ आज भी जब लोगों में इस विषय को लेकर बहस छिड़ी होती है कि भाषा पहले आयी की समाज तो इसमें ज्यादातर लोगों का ये ही मत होता है कि समाज पहले आया और वो इसके पक्ष में बड़े - बड़े तर्क प्रस्तुत करने लगते हैं जबकि इसका वास्तविक उत्तर भाषा है ∣ अगर हम इतिहास में जाकर देखें, तो पाएगें कि समाज से पहले संचार क्रांति आयी और अगर बात हम शब्दों की दुनिया में भाव की करें तो  आज समकालीन समय में लोगों के बीच अक्सर उनके शब्द और भाव के बीच अंतर दिखाई देता है ∣

विचार

  हम में से क ई लोग ऐसे होते हैं। जो भले परीक्षा के पहले कुछ तैयारी न करे किन्तु परीक्षा आते ही सबकुछ बेहतर करने की सोचते हैं।  किन्तु ऐसे में क ई बार कुछ लोग उनकी  परीक्षा में वो बेवजह के काम सौपते  है  ये कहकर की तु पढ़ता ही क्या है, चल मेरे साथ और सामने वाला अपनी अगंभीरता के कारण अपने काम को सिर्फ निपटाने जैसा करता है। पर उसके दिल में भी  इच्छा  होती है  जिंदगी की रेस में आगे निकलने की पर अफ़सोस उसे अपनी अगंभीरता का मूल्य एक अरसे के बाद ज्यादा चुकाना पड़ता है । आज समकालीन समय में  हम सब को अपनी उन चीज़ों के लिए गम्भीर होने की जरूरत है जो न सिर्फ हमारी आज बल्कि कल की भी जरूरत है जिसमें हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बहुत आवश्यकता है नहीं तो हम न केवल अपने काम से बल्कि अपने विचारों से भी अगम्भीर बन जाएंगे ।

अक्सर सीख ही जाते हम

  जिंदगी  को जीते जीते  सीख ही जाते हम कोशिश हजार करने पर भी अक्सर  मांगी चीज मिले ये जरूरी नहीं होता फिर भी हमें मेहनत करना जरूरी होता अक्सर वक्त जाय लगता हमें जिस काम को करने में अक्सर वही कभी कभी हमारी पहचान होता,  समय समय में बदलती रहती हमारी सोच तो कुछ समय बाद अक्सर हमे खरे सोने की पहचान होती  दुनिया में  क ई चेहरे को  देख एक समय चकाचौंध हो जैसे हमारी आंखें होती पर विपत्ति में जैसे हीरे की पहचान होती   ∣ दोस्त तो बन जाता हर कोई  पर दोस्ती निभाने वाले की हमारी जिंदगी में संख्या कम होती, जिंदगी के उतार चढ़ाव पार करते हुए हमारी क ई पसंद नापसंद में ऐसे होती मानों मौसम बदल रहा है क ई कहानी शुरू होती  तो कुछ कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म होती  जिंदगी यहीं हैं जहां ढेरों व्यस्तता के बीच जब खुद को खोजने निकलते हम तब ही जैसे हम से हमारी पहचान होती  ∣ ∣

राष्ट्रीय न्यूज़

  नहीं रहे बिपिन रावत सीडीएस  बिपिन  रावत सहित 11 और लोगों की हुई मौत भोपाल  । आज तमिलनाडु  में वायुसेना का एक Mi-17V5 हेलीकॉप्टर  कैश हो गया  जो की सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान पर था। जिसमें सीडीएस  और उनकी पत्नी  सहित करीब 14 लोग सवार थे जिनमें से 4 की घटनास्थल में ही मौत हो गयी थी । जनरल बिपिन रावत के बारे में जानकारी देते हुए एयरफोर्स ने ट्वीट कर कहा- कि गहरे अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है”। जब यह हेलिकॉप्टर कैश हुआ तो मौके पर ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था हालांकि हेलीकॉप्टर में आग लगने के कारण राहत कार्य में लगे कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था  । आपको बता दे कि जब मोदी सरकार 2019 में पुन: वापस आयी तो इस पार्टी ने तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल के लिए एक नया पद बनाया था जिसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नाम से जाना जाता है ∣  जिस पद पर  विपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस नियुक्त ...

खुद को बना लो मजबूत अगर तुम्हे

  हम सब की जिंदगी में ऐसे पल जरूर आते हैं ∣ जब हम किसी क्षेत्र में असफल हो जाते हैं जिसके कारण हम अंदर से टूटने लगते हैं ∣ हमें लगता है कि हमारी सारी मेहनत अब तो बर्बाद हो गयी  ऐसे समय में हम सब को अपनी उस ताकत को याद करना चाहिए ∣ जिसके बल पर हमने अपने जीवन की बड़ी- बड़ी लड़ाईयां जीती जिस कारण आज हम पहले से बेहतर स्थान पर है ∣ मैं जानती हूँ कहना आसान होता है उतना करना नहीं किन्तु ये बात जरूर है अगर हम अपने काम के प्रति जुनूनी हो तो दुनिया की कोई चीज हमें उसे पाने से रोक नहीं सकती  वैसे भी अगर इंसान सीखना चाहे तो वो अपनी जिंदगी की हर असफलता से कुछ सीख सकता है ∣ एक बार आप अपने  पिछले काम का मूल्यांकन करें और उन गलतियों का पहचानने की कोशिश करें जो अपने पहले की थी  एक बार फिर आप उस सफलता को प्राप्त करने की दृढ़ संकल्प से आगे बढ़े आपको जीत हर हाल में मिलेगी      अगर आप उसे हर हाल में पाने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ ये जीवन में सुख- दुख की घड़ी आती जाती रहती है पर आप अपने काम को जारी रखें  क्योंकि परिस्थितियां कोई नहीं पूछता असफल होने के कारण सब पूछत...

कही शोर के बीच में

  जिंदगी हम सब की एक तरह की होती है ∣ सब की जिंदगी में कुछ अच्छी, कुछ बुरी चीजें होती है ∣ सबको कुछ पाने के लिए कुछ खोना होता है ∣ सबकी एक मंजिल जरूर होती है ∣  कोई उसे पाने के लिए दिन भर परिश्रम करता है ∣ तो कोई  दिन भर के अपने अन्य काम को करके उसे पाने की ललक से काम करता है ∣ हम सब की जिंदगी में दुख - सुख लगा ही रहता है कोई इसमें जिंदगी को समझ लेता तो कोई जिंदगी को बेफिक्र होकर तब भी जीने की कोशिश में लगा रहता है ∣  अक्सर एक इंसान जब जिंदगी को समझता है तब उसके हाथों से जिंदगी का आधा वक्त बीत चुका होता है ∣  जब हम समझते हैं अपने जीवन में समय की कीमत तब तक समय की कमी ही जैसे हमारे जीवन का एक सिलसिला सा शुरू होता है ∣ अक्सर क ई शोर के बीच एक बैठा व्यक्ति अपने कामों में इस तरह लगा हुआ होता है ∣  जैसे उसे औरों से कोई मतलब नहीं वो तो केवल अपने काम में ही खोया हुआ होता है ∣

सृजन के लिए

  किसी भी चीज़ का निर्माण ऐसे ही नहीं हो जाता है उसके लिए व्यक्ति को बहुत मेहनत करनी होती है ∣ क ई बार तो ऐसा भी होता है कि उस काम के लिए व्यक्ति को अपने आराम को भी त्याग करना होता है ∣ सृजन किसी भी चीज़ का हो उसके लिए अत्यधिक समर्पण की आवश्यकता होती है ∣ यहीं तो होता है सृजन चाहे एक मकान को   हो ,या कि साहित्य की रचना करना हो दोनों के लिए बहुत ज्यादा परिश्रम शील होना जरुरी होता है ∣ क ई बार तो घोर संघर्ष के बीच कोई सृजन होता  है ∣ सृजन करने के लिए अक्सर व्यक्ति को अथक परिश्रम करना होता है ∣ ऐसे ही नहीं होता किसी चीज का निर्माण क ई बार इसके लिए व्यक्ति को खुद को खोना होता है ∣

एक लेखन की काबिलियत

अक्सर किसी लेखन की बेहतरी को इस बात से मापा जाता है कि उस लेखन का प्रभाव लोगों तक कितना हो रहा है ∣ लोग उसे कितना जुड़ रहे हैं ∣  लेखन तो  हर कोई करता है महज फर्क इससे होता है कि उस लेखन की विश्वसनीयता कितनी है ∣ वो लोगों से कितनी जुड़ी हुई है ∣ लोग उससे प्रभावित हो रहे हैं कि नहीं  हमारे लेखन का उद्देश्य क्या है? वो किस को लक्ष्य करके लिखा  जा रहा है ∣ वो क्या अपने पाठक को पढ़ने के लिए मजबूर कर रही है कि नहीं एक पाठक की जिज्ञासा उसे पढ़कर खत्म हो रही है कि नहीं इन सभी बातों से निर्भर करता है कि एक अच्छा लेखन  क्या है क्या नहीं ∣ आज समकालीन समय में लेखन तो बहुत किया जा रहा है  किन्तु उसके पढ़ने वाले की संख्या कम सी  हो गयी है ∣

असली प्रेरणा कहां है

  अक्सर हम सब जिंदगी  के ऐसे मोड़ पर आकर  खड़े हो जाते हैं ∣ जहां पर  हम स्वयं को बहुत ज्यादा महान और दूसरे को कम आंकने लगते हैं ∣  हमें लगता है केवल हम ही महान है किन्तु हम सब की ये गलतफहमी जब दूर होती है ∣  जब हम दूसरे को जानते हैं उसके कामों को जानते, तब हमें अहसास होता है कि इस दुनिया में केवल हम ही नहीं जो घोर परेशानी के बीच अपने काम करने की कोशिश कर रहे हैं ∣ बल्कि हमारे जैसे ऐसे बहुत से लोग है जो ढेरों विपत्ति के बीच अपने अस्तित्व को बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं इसलिए नही की वो हमें ये  दिखाना चाहते हैं कि वो महान है बल्कि इसलिए क्योंकि वो अपने आप परिपक्व बनाना चाहते हैं  अपने जीवन को सार्थक करना चाहते हैं  ∣  आज समकालीन समय में जब हम निराशा होकर प्रेरणा की खोज करने निकल जाते हैं ∣ तब हमारे आस पास ही  क ई ऐसे लोग मौजूद होते हैं ∣ जो हमको  जीवन जीने की एक नयी वजह दे जाते हैं ∣ जिनका जीवन ही हमारे लिए एक प्रेरणा होता है ∣

कई सवाल 3 दिसम्बर 1984 का गैस कांड

  " सुना है मैने की मैने कईयो                          की जान                            ली थी।                    लेकिन मैं तो पहले ही                        लापरवाही से                           मर चुकी थी।" मध्यप्रदेश भारत के बीच में स्थित एक ऐसा राज्य जहां पर अन्य राज्य की तुलना में पानी और जमीन सस्ती है ∣ क्या यही कारण था?  कि यूनियन कार्बाइड    कारखाना खोलने के लिए  वारेन एन्डर्सन  ने भोपाल को चुना जिसमें उसकी मदद स्थानीय सरकार ने बढ़ चढ़कर की ∣ 3 दिसंबर 1984 का ये वही साल है ∣ जब भारत की  प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गयी थी और ये देश एक दुख से नहीं उभरा था कि भारत में दूसरा बड़ा हादसा हुआ जिसे हम सब भोपाल गैस कांड के नाम से जानत...

लगातार बदलते रहना

वो बदलाव अच्छा माना जाता है ∣ जो हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करे कल से आज हमें अच्छा बनाएं और हमारे अंदर की वो बुराई को खत्म करें जो हमारी सफलता में बाधक बन रही है ∣ हमें एक नयी राह की ओर ले जाएं और हम में ऐसा बदलाव करें जो हमारे लिए अच्छा हो, न केवल आज के लिए बल्कि भविष्य के लिए, जो करना आसान नहीं होता है ∣ पर करना जरूरी होता है, जो एक दिन में नहीं   पर एक दिन जरूरी होगा, इस सोच के साथ आगे चलते जाना बहुत जरूरी होता है ∣ क्योंकि बहता हुआ पानी अगर रूक जाएं तो एक समय के बाद उसमें गंध आने लगती है ∣  आज समकालीन समय में जब बदलाव हर जगह हमें दिखाई दे रहे हैं ∣ ऐसे समय में हम युवाओं को अगर अपने क्षेत्र में टिके रहना है तो इसके लिए जरूरी है कि हम समय के साथ बदले, नयी तकनीक से परिचित हो, अपने कौशल को बढाएं और खुद को फोन के ऐप की तरह अपडेट करते रहे  ∣