वो बदलाव अच्छा माना जाता है ∣ जो हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करे कल से आज हमें अच्छा बनाएं और
हमारे अंदर की
वो बुराई को खत्म करें जो हमारी सफलता में बाधक बन रही है ∣
हमें एक नयी राह की ओर ले जाएं और हम में ऐसा बदलाव करें जो हमारे लिए अच्छा हो, न केवल आज के लिए बल्कि भविष्य के लिए, जो करना आसान नहीं होता है ∣
पर करना जरूरी होता है, जो एक दिन में नहीं पर एक दिन जरूरी होगा, इस सोच के साथ आगे चलते जाना बहुत जरूरी होता है ∣
क्योंकि बहता हुआ पानी अगर रूक जाएं तो एक समय के बाद उसमें गंध आने लगती है ∣
आज समकालीन समय में जब बदलाव हर जगह हमें दिखाई दे रहे हैं ∣ ऐसे समय में हम युवाओं को अगर अपने क्षेत्र में टिके रहना है तो इसके लिए जरूरी है कि हम समय के साथ बदले, नयी तकनीक से परिचित हो, अपने कौशल को बढाएं और खुद को फोन के ऐप की तरह अपडेट करते रहे ∣
Comments