एक समय होता है ∣ जब हमारे पास कोई चीज न होने के कारण उस चीज की कमी खलती है और वही दूसरे समय में जब हमें वो चीज मिलती है ∣ तो हमें उस चीज की जरूरत नहीं होती या कहा जाएं तो हमें उसकी अहमियत ही नहीं होती क्योंकि हमें लगता है इसमें ऐसा क्या खास है जो हमें पहली बार मिल रहा है ∣
इसके विपरीत जब हमारे जीवन में उसी चीज की कमी हो जाती है तब हमें मालूम चलती है उस चीज की कद्र
जिंदगी में हम कितने भी समझदार हो जाएं हमें इस बात को कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी चीज फिर चाहे वो हमारा परिवार हो या हमारा वो घर जो हमें हमारे मन के मुताबिक मिला है ∣
हमें उसके महत्व को समझना चाहिए क्योंकि अक्सर जब हमें उस चीज की कीमत मालूम चलती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है ∣
वैसे भीजरूरी नहीं जो चीज हमारे पास हो वो दूसरे लोगों के पास भी हो ∣
Comments