नियंत्रण

  



अक्सर हम दूसरों को नियंत्रित करने की कोशिश में ये भूल ही जाया करते हैं कि कही हम अनियंत्रित होकर तो किसी की निंदा नही कर रहे है ∣

अक्सर किसी  के सवाल के जवाब देने के लिए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है कि हम सामने वाले से उतने ही अनियंत्रित होकर बात करें जिसमें हम अपना आपा ही खो बैठे की हम कहां पर बात कर रहे हैं ∣

जिंदगी में कितना भी आगे चले जाए पर इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब हम किसी सार्वजनिक स्थल पर किसी एक शख्स के सवाल का उत्तर दे रहे होते हैं ∣ तो उसे सुनने वाला केवल एक ही व्यक्ति नहीं होता अपितु वो  सारे लोग होते हैं जो वहां पर मौजूद होते हैं ∣ तब हमें  उस सार्वजनिक स्थल की गरिमा को भी ध्यान रखना चाहिए जहां पर हम बोल रहे हो ∣


Comments