Skip to main content

इस विषय पर चुप रहना क्या सही है

 

कहने को तो हम आधुनिक समाज में रहने वाले लोग है जहां पर समाज से जुड़े हर विषय पर चर्चा होती हैं और जब इस तरह के विषय का विश्लेषण करने पर कोई परेशानी सामने आती है तो हम आगे आकर उस समस्या का निदान करने की कोशिश करते हैं ∣

किन्तु जब वही बात महिलाओं से जुड़ी परेशानी की आती है तो हम उनके उस विषय पर बात करने से दूर क्यों भागते है जो उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित हो ∣


इनमें से ही एक विषय मासिकधर्म है जिस पर भले ही पैडमैन मूवी आ गयी किन्तु आज भी लोग इस विषय पर कुछ बोलने से ये कहकर बचते है कि ये उनकी परेशानी है ∣ 


जबकि आज वर्तमान समय में जब सारी सूचना हमारे हाथ में तब ऐसे समय में हमें इस विषय पर और बातचीत करनी चाहिए जो लड़कियों और महिलाओं से जुड़ा हुआ हो जिस दौरान लड़कियों और महिलाओं को भयंकर दर्द झेलना पड़ता है कई बार तो वो दर्द इतना ज्यादा होता है∣ कि वो उनके लिए असहनीय हो जाता है ऐसे समय में उनको बेहतर आहार और आराम की जरूरत होती है∣ जो देना अक्सर हम भूल जाया करते हैं वो जो पूरे घर का ख्याल रखती है उनका ख्याल रखना तो जैसे हम भूल ही जाया करते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..