सावधानी जरूरी है कोरोना से

 


एक बार फिर देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट हम सब के लिए चिंता का विषय बन गया है ∣ जिससे निपटने के लिए हम सब को जरूरी है कि हम पुन : कोविड नियमों का पालन करें मास्क पहने और दो गज की दूरी का पालन करें ∣

एक बार फिर हम सब को अपनी सुरक्षा करने के लिए उचित सावधानी की जरूरत है क्योंकि साउथ अफ्रीका से आया ओमिक्रॉन वैरिएंट  का प्रसार बहुत  तेजी से हो रहा है ∣
आपको बता दे कि
ये वैरिएंट 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था जिसका पहला केस
भारत में 2 दिसम्बर को आया
अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के 12 राज्यों में फैल चुका है ∣ जिसके चलते ज्यादातर राज्यों ने नाइट कफ्यू  भी लगा दिया गया है ∣
तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए हम सब को जरूरी हो गया है ∣ कि हम कोरोना की वैक्सीन लगावाएं  उचित सावधानी बरतें, सर्दी जुखाम होने पर मास्क लगाकर रहे और डाॅक्टर से जरूर परामर्श ले ∣

Comments