Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2022

Today Thought

इ स दुनिया में सबसे ज्यादा मुश्किल है पैसा कमाना ∣ इसके लिए अक्सर अच्छे लोग भी अपनी अच्छाई छोड़ बुराईयां पर उतर जाते हैं ∣   केवल बात वहां तक ही अच्छी होती है जहां तक हम किसी काम को बेमतलब ही करते जाएं बिना कोई शिकायत करें ∣ बुरे तो हम  अक्सर वहां हो जाते हैं ∣ जहां पर अपना हक मांगने लगते हैं ∣  इस दुनिया में बहुत कम ही वो लोग है जो बिना स्वार्थ के हमारी मदद करते हैं ∣  आराम की जिंदगी जीने वाले लोग नहीं समझ सकते  है ∣ पैसे कमाकर अपना खर्च निकालने वाले लोगों का दर्द, जहां पर उन्हें केवल काम करने की मशीन समझा जाता है ∣

विचार

एक समय के बाद अपने ही नहीं पराए भी जवाब मांगने लगते हैं ∣ इम्तिहान की घड़ी में धैर्य और दुख की घड़ी में सहनशक्ति उतनी ही जरूरी है जितना की धरती को सूरज की रोशनी  ∣ कितनी अजीब बात है न अक्सर सब के बारे में सोचने वाले खुद के बारे में  ही नहीं सोच पाते हैं ∣ मुश्किल तब हो जाती है जब हम खुद ही नहीं समझ पाते हैं कि हमें आगे क्या करना है?  मोहब्बत और इजहार दोनों की अपनी एक अलग परिणति है ∣

नजर अंदाज करने वाले लोग

एक समय तब साथ रहे लोग जब नजर अंदाज करने लगे तब थोड़ा बुरा सा लगता है  ∣ बिना कारण ही जब बात करना बंद कर दे तो मन अजीब सा दुखी होने लगता है  ∣ माना की बहुत न ए दोस्त बन गए हैं ∣ तुम्हारे पर उन पुराने दोस्त को भूल जाना कहां पर सही सा लगता है?  जिनके साथ अच्छे बुरे सभी दिन काटे हो ∣  

क्या करता है साहित्य और उसकी कलाएं

" कला एक ऐसी साधना जो की पायी जाती है कठिन तपस्या से " हम सब में कोई न कोई कला जरूरत होती है ∣ जो उससे बेहतर कोई भी नहीं जान पाता है ∣ जो काम दूसरे के लिए कठिन होता है वही काम उसके लिए सरल होता है ∣ क ई बार हमें लगता है कि उसमें क्या खास हम भी इसे कर सकते हैं किन्तु जब हम उस काम को करने बैठते हैं ∣ तब मालूम चलता है कि वो काम सच में कितना मुश्किल है ∣  बात चाहे अच्छा बोलने की हो या अच्छा लेखन करने की सब को करने के पीछे एक कला ही तो होती है ∣ जो उसे बेहतर लिखने और बोलने को मजबूर करती है ∣ निर्मला वर्मा अपने निबंध " साहित्य और क्या करती है उसकी कला" में कहते हैं कि उसमें होते तो काले काले शब्द ही है किन्तु जब हम उसे पढ़ने बैठते हैं तब हम एक अलग ही दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं ∣ एक समय के लिए हम अपने सभी दुख सुख भूल उसकी दुनिया में खो सा जाते हैं ∣

जीवन के पथ पर चलते हुए

इस दुनिया में हम सब का जन्म किसी न किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए होता है ∣ जो अपने लक्ष्य को जितने जल्दी समझ लेता है वो इंसान उतने जल्दी उसे पाने के लिए लग जाता है ∣ इस बीच उसका सामना जीवन के कठोर सत्य से होता है ∣ जहां पर उसे मालूम चलता है कि उसका उद्देश्य पूर्ण करने के अलावा उसके कुछ कर्तव्य भी है जो उसे पूरे करने होगें∣ इस बीच वो अनेक बार टूटता है अनेक बार जुड़ता है ∣ बहुत से दर्द को सहकर वो आगे चलता है ∣  पर अपने दर्द तो वो आसानी से सह लेता है मुश्किल तो वहां से खड़ी होती है∣ जहां पर वो अपनों को दर्द सहते हुए देखता है ∣ जहां पर वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है ∣ 

कुछ अलग सा

हम सब में ऐसी कोई न कोई चीज अलग है ∣ इसके चलते हम खुद को अलग महसूस कर पाते हैं ∣ जहां पर किसी चीज को लेकर हमारी सहमति बन जाती है ∣ वहीं बहुत सी चीजों को लेकर हम अलग सा महसूस करते हैं ∣ हम सब में होता है एक अलग सा जुनून जो हमें अपने सपनों की ओर ले जाता है ∣ इसमें हमारी कभी जीत तो कभी हार होती है ∣ 

सेरोगेसी के विषय पर एक अलग दृष्टिकोण देती 'मिमी ' मूवी

मिमी मूवी एक सेरोगेट माँ के जीवन पर आधारित है ∣  जो की समाज से जुड़े गंभीर विषय पर एक अनोखे अंदाज में अपनी बात रखती है ∣  इसकी कहानी एक राजस्थानी लड़की की है जो की पेशे से एक डांसर है जिसका सपना मुम्बई में जाकर हीरोइन बनने का है ∣  इसके लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत है जिसके लिए  वो एक सेरोगेट माँ बनने का फैसला करती है ∣ तब उसे अनेक तरह की परेशानी सहनी पड़ती है ∣ यहां तक की उसके अपने माँ बाप भी उसका साथ देने से इंकार कर देते हैं ∣ ऐसे समय में उसका साथ एक ड्राइवर देता है जिसका काम लोगों को उनके सही स्थान पर भेजना है ∣ इस बीच  मिमी अपने परिवार और समाज से लड़ अपने बच्चे को जन्म देती है ∣ इसके इर्दगिर्द घूमती हुए ये मूवी हैं ∣ जो अपनी   बात दर्शकों के सामने  मजबूती से रखती है ∣ जो कहीं पर हंसाती तो कहीं पर रूलाती है ∣  जहां पर मूवी के कुछ सीन काफी भावुक भी कर देते है ∣ जब मिमी अपने बच्चे राज को उसके असली माँ बाप के पास ले जा रही होती है ∣ जो सभी दर्शकों की आंखों में आंसू ला देती है ∣ मूवी खत्म होते एक अच्छा संदेश देती है ∣ कि जरूर नहीं माँ का मतलब ...

इस दिवाली कुछ ऐसा हो जाएं

  दिवाली वो त्यौहार जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार होता है ∣ हो भी क्यों न, ये दिवाली का त्यौहार ही तो है ∣ जो हम सब को एक नयी ऊर्जा से भरा देता है ∣ जहां पर अपने घर से दूर रहे रहे लोगों को कुछ दिन के लिए घर जाने का वक्त दे देता है ∣  हालांकि दिवाली का त्यौहार हम सब के लिए चुनौती भरा भी होता है ∣ घर के हर कोने की सफाई करते करते मालूम चलता है ∣ कि घर के काम को करना भी कितना कठिन सा होता है ∣ जो हमारी खोयी हुई स्मृति को  जागाकर हमें एक बार फिर बचपन में जीने का मौका देता है ∣ ये त्यौहार ही होता है ∣ जब हम अपनों के करीब आते हैं ∣ क्यों न इस बार की दिवाली में अपने घर की सफाई के साथ अपने मन की भी सफाई करें ∣  जहां पर किसी के लिए किसी तरह का कोई मैल न हो  ∣ मन में मिठाई की मिठास सी हमारी वाणी हो ∣ क्यों न इस दिवाली शीशे से साफ हमारा दूसरो के लिए मन हो ∣

रोमांच से भरा रहा भारत

रोमांचक से भरा रहा भारत और पाकिस्तान के बीच का टी 20 मैच  आखिरकार भारतीय टीम ने टी 20 मैच में पाकिस्तान को हराकर दिवाली का खास तोहफा भारतीय को दिया है ∣ इसके चलते दिवाली की खुशियां दुगुनी हो गयी है ∣ बता दे कि पाकिस्तान ने 20 ओवर में 159 रन बनाएं थे वही भारत ने इसके जबाव में 20 ओवर पर 160 रन बनाकर शानदार पारी खेली ∣ अपनी जीत से दिवाली की खुशियां की मिठास दुगुनी की ∣ बता दें कि आज दोपहर से ही मुख्य मार्ग में लोगों की आवजाही कम हो गयी थी ∣ एक बड़ी भीड़ आज के मैच को दर्शक की दीर्घा में बैठ मैच देख रही थी ∣ विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिद्ध कर दिया कि हीरा हमेशा हीरा ही रहता है ∣ इसके अलावा हार्दिक की दावेदारी भी काबिले तारीफ रही जिन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की ∣

जानें क्यों मनायी जाती है नरक चतुर्दशी

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चौदस को नरक चतुर्दशी मनायी जाती है जिसे रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है ∣  इसे छोटी दिवाली के नाम से हम सब जानते है ∣ जो दिवाली के एक दिन पहले मनायी जाती है ∣  पर क्या आप जानते हैं कि नरक चतुर्दशी को मनाने के पीछे का क्या कारण है?  आइए जानते हैं आखिर क्यों मनायी जाती है नरक चतुर्दशी पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक , जब धरती पर नरकासुर नाम के राक्षस से पूरी धरती त्राहिमाम - त्राहिमाम  करने लगी ∣ इसके कारण देवताओं से लेकर साधु संत भी नरकासुर राक्षस के आतंक से काफी ज्यादा परेशान हो गए ∣  किन्तु   नरकासुर का कोई देव चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया  जिसका कारण नरकासुर को भगवान ब्रह्म देव का वो वरदान था " जिसमें उसका वध कोई भी पुरूष नहीं कर सकता था ∣ तब भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की मदद से नरकासुर का वध कर उसके बंधक  से 16000 दासियों को मुक्त कराया था जो बाद में भगवान कृष्ण की पटरानियां बन गयी थी ∣ तब उन 16000 दासियों ने भगवान कृष्ण के लिए दीयों को जलाया  था साथ ही भगवान यम को प्रसन्न करने के लिए दीपदान किया था ∣...

जानें, क्यों मनायी जाती है धनतेरस

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है ∣ इस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है  ∣ ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर सोना - चांदी  खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है साथ ही   धन्वंतरि भगवान  की विशेष कृपा होती है ∣  पर क्या आप जानते हैं? धनतेरस क्यों मनाया जाता है ? इसके पीछे छिपी मान्यता को तो आईए जानते हैं धनतेरस की उत्पत्ति की कहानी ऐसी मान्यता है जब देवताओं और असुर के बीच समुद्र मंथन हो रहा है ∣ उस समय समुद्र मंथन से  धन्वंतरि  भगवान अपने हाथों में कलश लेकर निकले थे   ∣ जो की भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं ∣  उस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी थी ∣  तब से 'धनतेरस 'मनायी जाने लगी  ∣   

जिम्मेदारियां सबकुछ सीखा देती है

हम अपने जीवन में जितना अच्छी परिस्थितियों से नहीं सीख पाते हैं ∣ उससे  कई अधिक हम अपने जीवन की विकट परिस्थितियों से सीख लेते हैं ∣ समय के साथ अक्सर हम समय का सदुपयोग करना सीख लेते हैं ∣ बहुत आसान होता है सिर्फ खुद के काम को करना पर जब हम अपनों के लिए कुछ करने का सोचते हैं ∣ तब हमारी जिम्मेदारी कही ज्यादा बढ़ जाया करती है ∣ जहां पर हम अपने काम में कितने भी व्यस्त क्यों न हो किन्तु अपने काम को करना नहीं भूलते है ∣ जिम्मेदारी सब सीख देती है ∣   

तालमेल बैठाना अक्सर मुश्किल होता है जब जिंदगी में

अक्सर सामान्य से दिखाई देने वाली चीजें उस समय कठिन हो जाती है ∣ जब हम   व्यावहारिक रूप में करते हैं ∣ तब मालूम चलती है∣  उसकी कीमत की असल में वो काम करना कितना ज्यादा मुश्किल है  ∣  अक्सर जब हम  काम करते है तब एहसास होता है ∣ कि किसी भी चीज़ में तालमेल बैठाना अक्सर मुश्किल होता है ∣ जब हमारे द्वारा किया गया अभ्यास कुछ समय के लिए  छुट जाए ,तब जानती  हुई चीज अक्सर हम गलत कर देते हैं ∣ 

दीपक की आत्मकथा

 बहुत ही कम कीमत में मिल जाने वाले इस दीप की  असली  कीमत  इतनी ज्यादा होती है जिसे चाहकर भी हम अदा नहीं कर  पाते हैं ∣  कहने को तो ये एक मात्र मिट्टी का दीपक होता है  जिसका उपयोग करने के बाद ये अक्सर हमारी आंखों से ओझल सा हो जाता है ∣ किन्तु   ये आम सा दिखने वाले दीपक का जन्म ढेरों तूफान के बीच में होता है ∣ जिसके  बनने की प्रक्रिया काफी कष्ट दायक होती है ∣ तब जा के दीपक आकार ग्रहण कर पाता है ∣ पहले इसे कुम्हार पैरों से बहुत पीटता है ∣ फिर इसे बाहर से चोट पहुंचता है अंदर से इसे सहारा देता है ∣  इसके बाद इसे पकाया जाता है तब जाके ये एक  आकर ले पाता है ∣  इस दीपक की तरह मनुष्य का जीवन होता है जहां पर अक्सर जीवन की विकट परिस्थितियों के समक्ष हमें काफी कष्ट सहना होता है ∣ ढेरों कष्ट का सामना करने के बाद हमारा जन्म होता है ∣  

अहमियत

अक्सर जो चीज हमारी आंखों के सामने होती है ∣ उसकी कीमत हमें कम ही मालूम चलती है ∣ हमें उसमें किसी तरह कोई आनंद नही आता है ∣ किन्तु जैसे ही वो हम से दूर जाती है ∣ उसकी कमी हमें महसूस होने लगती है ∣ वो भले कोई इंसान हो या कोई उपयोगी वस्तु समय आने पर सबकी अहमियत पता लगती है ∣ फर्क महज इतना होता है कि उस वक्त वो हमारे पास नहीं होता है ∣  

जब सोच से विपरीत निकल जाए दिन

अक्सर हमारे साथ ऐसे  कई घटना क्रम हो जाते है ∣ जिनके बारे में हमने कल्पना भी नहीं की होती है ∣ इसके चलते अक्सर हमें अपने काम को करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है ∣  तब हम खुद के एक न ए रूप को जानते है जिससे हमारा परिचय होता है जहां पर हम कुछ चीजों को लेकर आशावादी तो कुछ को लेकर निराशावादी हो जाते हैं ∣ अक्सर जीवन के घटनाक्रम ऐसे बदलते हैं ∣ जो हमारी सोच के बिल्कुल उल्ट होते हैं ∣

सूरज की पहली किरण के साथ

हम सब को अपने जीवन में  इंतजार है उस प्रकाश का..जो हमारे अंधकार को दूर कर हमें प्रकाशमय बनाएं ∣ सूरज की नयी किरण से परिचय करा.. हमें बताएं कि हम वो सब कुछ पा सकते हैं जिसका सपना हमने अपनी आंखों में संजोया है ∣  इसके लिए जरूरी है कि हम अपने बीते हुए कल को भूल आने वाले कल को स्मरण कर आगे बढ़ते जाएं ∣ इसी बीच हमारा परिचय होगा ∣जीवन के उस आलोक (प्रकाश) से जो हमारा आज और कल निर्धारित करेगा ∣   

डॉ ए. पी.जे.अब्दुल कलाम के जीवन के मायने

हम सब के जीवन में किसी न किसी के विचारों और व्यक्तित्व का विशेष प्रभाव होता है ∣ हम अक्सर उस इंसान की तरह बनने की भी सोचते हैं ∣ ऐसे समय में हमारे पास सबसे नजदीक अगर कोई चीज होती है ∣ तो वो है हमारे आदर्श जिनके विचारों से हमें एक नयी ऊर्जा मिलती है ∣ उन्हीं में से एक है डॉ ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जिन्होंने अपने जीवन की असामान्य परिस्तिथियों में वो कर दिखाया ..जो सामान्य परिस्थितियों में भी सम्भव नहीं था ∣ जब हम कलाम के जीवन के पन्ने को पलटते है ∣ तब हम देखते हैं कि सबके जीवन  आती है कई परेशानियां किन्तु उनका सामना करते हुए हमें आगे बढ़ते जाना होता है ∣  अक्सर सपनों को पूरा करने के लिए खुद को जलाना होता है ∣ जब जाकर मिलती है सफलता जिसके कारण हमारा नाम होता है ∣ " अक्सर महान व्यक्तित्व का जन्म विकट परिस्थितियों में ही होता है ∣ "  तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गुण जिनसे हम जीवन जीने की सही कला को सीख सकते हैं.. काम के प्रति प्रतिबद्धता - हम सब में प्रतिबद्धता का गुण होना उतना ही जरूरी है ∣ जितना की खुद के प्रति ईमानदार होना है ∣ अगर हम किसी भी पेशे के शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं...

महान शख्सियतें

हम सब के जीवन में कुछ ऐसे लोग जरूर होते हैं  जिनके चलते हम जीवन को सच्चे अर्थों में समझ पाते हैं ∣ जो हमारे आज नहीं बल्कि हमारे कल को देख हमें सही राह बताते हैं ∣ एक समय बाद जब हम ऐसे लोग के मार्गदर्शन से कहीं दूर आ जाते हैं ∣ तब ऐसी शख्सियत की कीमत हमें मालूम चलती है ∣ एक समय  उन खास शख्सियतों की कीमत हमें मालूम चलती है ∣ जो हमें जीवन जीने की नयी वजह देते हैं ∣ 

इस कारण रखा जाता है करवा चौथ, जानें इसके पीछे की कहानी

आज सुहागनों का महापर्व  करवा चौथ है ∣ जो पत्नी के द्वारा अपने पति की रक्षा के लिए रखा जाता है ∣ आज  के दिन पत्नियां अपने पति के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है ∣ रात्रि में करवा चौथ के पूजन के बाद  वो चांद को देखकर अपने व्रत को खोलती है ∣ ऐसी मान्यता है..जो भी स्त्री अपने पति के लिए ये व्रत रखती है उनकी लंबी आयु होती है ∣  अगर हम इसकी कहानी की बात करें तो....  इसकी कहानी एक पतिव्रत देवी माँ करवा पर आधारित है ∣ जो अपने पति की रक्षा के लिए यमराज तक से लड़ जाती है∣ जब उसके पति का पैर मगरमच्छ अपने मुंह में लेता है ∣ तब करवा अपने पति को देखने के लिए नदी किनारे आती है ∣ जब उन्हें मालूम चलता है कि उनके पति के प्राण यमराज ने ले लिए है ∣ तब वो यमराज के पास जाकर अपने पति के प्राण तथा मगरमच्छ के लिए स्वर्ग लोक मांगती है ∣ इस पर  यमराज कहते हैं कि तुम्हारे पति की आयु अब पूरी हो चुकी है ∣ तब करवा कहती है कि अगर मेरे पति के प्राण नहीं लौटाएं तो मैं अपनी शक्ति से तुमको नष्ट कर दू़ंगी   है ∣   उसके बाद यमराज करवा के पति के प्राण लौट देते हैं साथ ही म...

आज के समय में आदर्श की बातें

आदर्श महज एक शब्द नहीं अपितु हम सब के जीवन का एक मजबूत आधार है ∣ जो हमारे जीवन की गति को निश्चित करता है ∣ हमारी ऊंचाई को नाप लेता है ∣ हमारी सीमा को तय कर देता है ∣  आज हमें से ज्यादातर को अपना आदर्श नहीं पाता है कौन है ? इसके चलते आज हम अपने जीवन में बहुत उदासीन रूप से केवल उसे जी रहे हैं ∣  इसका कारण जीवन में कोई निश्चित लक्ष्य का न होना, किसी भी महापुरुष के जीवन को न पढ़ना है ∣ हमारे जीवन की आधी लड़ाई केवल और केवल इस  पर सीमित हो जाती है कि हमारा आदर्श कौन है ∣  जब हमारा आदर्श होता है ∣ तो हमारे विचार भी उसके अनुरूप  अलग हो जाते हैं ∣  हम जीवन की परिस्थितियों को लेकर अलग प्रतिक्रिया करते हैं ∣ इसके विपरीत बिना आदर्श के जीवन हमारा उस अधेरी रात की तरह हो जाता है ∣ जो की प्रकाश के आने का इंतजार कर रहा है ∣ पर उसमें स्वयं इतना साहस नहीं कि वो किसी के जीवन का प्रकाश बन सके ∣  इसके लिए जरूरी है जीवन में आदर्श का होना..जो हमारे अंधकारमय जीवन में प्रकाश ला सके ∣ इसके अलावा ये बात भी बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे जीवन का आदर्श कौन है ∣ आज के समय में हमें अगर ...

अपने नाम को चरितार्थ करती गुडबाय मूवी

Ratings ***** गुडबाय मूवी  अपने नाम को पूरी तरह से चरितार्थ करती है   ज़ो दर्शकों को कहीं पर हंसाती, तो कहीं पर रुलाती है ∣ फिल्म की कहानी की अगर हम बात करें... तो ये मूवी एक  फैमिली कॉमेडी ड्रामा हैं  ∣ मूवी के शुरू होते हुए हम देखते हैं कि  तारा भाला ( रश्मिका मंदाना)  अपने केस जीतने की खुशी में नाईट क्लब में पार्टी कर रही है जिसे भारतीय रीति रिवाजों पर बिल्कुल यकीन नहीं है जो हर चीज में विज्ञान खोजती है∣ वही दूसरी ओर उसके पिता हरीश भाला ( अभिताभ बच्चन) विदेश में रह रहे बच्चों को अपनी पत्नी गायत्री भाला (नीना गुप्ता)  के निधन की सूचना दे रहे हैं ∣   सभी बच्चे माँ के निधन की सूचना पाकर भारत आने की तैयारी करते हैं ∣ फिल्म की पूरी कहानी माँ के निधन के बाद उनके लिए किए जाने वाले रीति रिवाज और कर्मकांडों के इर्दगिर्द घूमती हुयी नजर आती है ∣ जहां पर विदेश में रह रहे बच्चे समय के अनुसार बहुत बदल चुके हैं..जो अब पूरी तरह से विदेशी हो गए हैं ∣ फिल्म की कहानी  मजाकिया ढंग में ..आज के समय लोगों में आ रही संवेदनाहीनता पर तंज कसते हुए अपनी बात मजबू...

हम अपनी सोच से ही आगे निकलते हैं

हम अपनी सोच से ही आगे निकलते हैं जब करते हैं हम मेहनत धैर्य के साथ, बिना शिकायत किए  तब ही तो हम आगे बढ़ते हैं बहुत आसान होता है केवल बातें बनाना पर जीवन में हम मेहनत करके ही तो सीखते हैं ∣ अक्सर जीवन की आधी लड़ाई तो हमारी सोच पर ही निर्भर करती है ∣   

आज है शरद पूर्णिमा, क्या है इसके पीछे का महत्व जानें

हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है ∣ इस पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है ∣ ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण रास लीला करते हैं ∣ इसलिए मनायी जाती है शरद पूर्णिमा शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है ∣ माता लक्ष्मी की कृपा से धन धान्य की प्राप्ति होती है ∣    ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु सहित धरती पर भम्रण करने आती है ∣  राधा कृष्ण के मिलन से भी जुड़ी है शरद पूर्णिमा ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण का मिलन हुआ था साथ ही इस दिन राधा कृष्ण के पूजन करने की भी मान्यता है ∣ इस दिन राधा कृष्ण रास लीला भी करते हैं ∣ आज के दिन चन्द्र देव के किए जाते हैं दर्शन आज के दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है ∣ इसलिए इस पूर्णिमा पर,शरीर से रोगों की मुक्ति के लिए चन्द्र दर्शन किया जाना चाहिए∣ इसके अलावा आंखों के लिए भी चन्द्र दर्शन करना अच्छा माना जाता है ∣ इस लिए आज के चन्द्र दर्शन को आरोग्य दर्शन की भी संज्ञा दी गयी है आज जो चन्द्र के दर्शन करता है वो सभी तरह के रोगों से मुक्त रहता है ∣ बाकी पूर्णि...

समय

ये समय भी कितना अजीब है जब हमें इसकी कद्र नही होती तब ये हमें बेहिसाब मिलता है ∣ जैसे हमें इसकी अहमियत मालूम चलती है हमारे पास बहुत कम ही खुद के लिए समय मिलता है ∣  ऐसे में बहुत कम ही वो लोग होते हैं जो कम वक्त में भी खुद के लिए समय निकाल लेते हैं हर पल को जी ले लेते हैं ∣ वरना कई बार तो इसकी कमी के चलते हमारे बहुत से पल बिना जीवन को जिएं ही निकल जाते हैं ∣  बड़े महान वो लोग होते हैं जिनको इस समय की कद्र होती है ∣ जो हमेशा अपने समय का इस तरह से उपयोग करते हैं जो ज्यादा न अतिश्योक्ति होता है न ही ज्यादा कम होता है ∣

प्रतिबद्धता

हम सब भले सभी काम के लिए प्रतिबद्ध न हो किन्तु कुछ काम के लिए अक्सर हम बहुत गम्भीर होते हैं ∣ इसे हम हर हाल में पूरा करने की कोशिश करते हैं ∣  ऐसा नहीं इस बीच हमें थोड़ी बहुत परेशानी नहीं होती है किन्तु जब भी हम अपने उस कार्य को करने की प्रतिबद्धता नहीं छोड़ते है ∣ तब हम अपने अंदर एक समय के बाद अलग ही शक्ति का एहसास महसूस करते हैं ∣ जो हमें औरों से असाधारण बनाती है ∣

विचार

जीवन में किसी चीज के लिए चाह रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके लिए समर्पण रखना है क्योंकि अक्सर चाहत और समर्पण में एक चयन में किसी चीज के लिए समर्पित होना ज्यादा अच्छा है ∣ वजाए चाहत रखने के इसलिए अगर किसी चीज को पाना है  ∣  तो उसके लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दो   ∣

आईना

हम सब दिन में कई बार आईना देखते हैं पर आज हमें जिस आईने को देखने की सख्त जरूरत है  ∣ वो बाहरी दुनिया  है जिससे हम छोटी से लेकर बड़ी- बड़ी चीजों का अर्थ सीखते हैं ∣   घर में मिलने वाले उस सुकून को अक्सर जब हम नजरअंदाज कर देते हैं ∣  इसकी अहमियत अक्सर हम तब सीखते हैं ∣ जब हम   किसी मुसाफिर से मिलते है तब मालूम चलता है हमें घर से अलग होती है बाहर की दुनिया ,जहां पर हमारी मुलाकात नए अनुभव से होती है ∣ जब मालूम चलता है हमें दिक्कते परेशानी किस के जीवन में नहीं होती , पर चलते जाने का नाम ही तो जिंदगी होता है ∣ यहीं तो है जिंदगी का एक ऐसा आईना जहां पर हम अपने और गैरो मे फर्क सीखते हैं ∣   मिठास और कड़वाहट के स्वाद को सही अर्थ में समझते हैं  ∣  दुनिया से अक्सर समझते हैं कि  काबिल हो अगर तो आगे जाओगे, वरना कुछ लोग तो सिर्फ तमाशे देखते हैं ∣ आईना अक्सर हम से  वो सब कह देता है   जो अक्सर हम  नजर अंदाज़ कर देते हैं ∣ दुनिया में अगर जीना है शौक से, तो मेहनत भी उतनी करो, शिकायत कम काम ज्यादा करो ∣ हिफाजत अपनी करो, अपने सपनों को पाने के लिए क...

तु ही दुर्गा

तु ही दुर्गा  तु ही शक्ति जब भटकते हम मुश्किलों से घबरा कर  तेरी शरण में आकर हमारी दुख तकलीफे होती है कम ,  तु हमें साहस दे  प्रतीक दे दुनिया के लिए नहीं खुद को बेहतर करने की अपनी एक वजह दे,  आसमां नहीं  पर धरती पर ही चलने की ताकत दे  तु ही दुर्गा तु ही शक्ति ऐसा कुछ वर दे∣

लाल बहादुर शास्त्री

 लाल बहादुर शास्त्री का  जन्म 2 अक्टूबर  1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील मुगलसराय में  हुआ था ∣  एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले लाल बहादुर शास्त्री अपने घर में नन्हे के नाम से पुकारे जाते थे   ∣  शास्त्री  मात्र 16 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गांधी के आव्हान पर असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए स्कूल तक छोड़ दिया था ∣ बाहर से विनम्र दिखने वाले शास्त्री अंदर से अपने विचारों के उतने ही पक्के इंसान थे ∣   रेलवे दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ दिया था, पद  इसके अलावा जब शास्त्री रेल मंत्री के पद पर थे उसी बीच एक रेल दुर्घटना के चलते  उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ∣  व्यक्तिगत काम के लिए नहीं करते थे सरकारी वाहन का उपयोग   शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने तब भी उन्हें किसी भी तरह का कोई रौब नहीं झड़ा∣ कुलदीप नैयर अपनी किताब " एक जिंदगी काफी नहीं में बताते हैं " कि लाल बहादुर शास्त्री ने कभी भी सरकारी वाहन का उपयोग अपने व्यक्तिगत काम क...

आसान नहीं होता फिर भी

आसान नहीं होता कई बार पर फिर भी करना पड़ता है ∣ सफलता प्राप्त करने से ज्यादा मुश्किल उसे बनाए रखना होता है ∣ खुद को चमकते हीरे की तरह बनाएं रखने के लिए अक्सर कड़ा श्रम करना पड़ता है ∣ जब जाकर नाम बन पाते हैं ∣  जब सपना हो आसमां में उड़ने का  तो उसके लिए लगातार चलते रहना होता है ∣