कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है ∣ इस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है ∣ ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर सोना - चांदी खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है साथ ही धन्वंतरि भगवान की विशेष कृपा होती है ∣
पर क्या आप जानते हैं? धनतेरस क्यों मनाया जाता है ? इसके पीछे छिपी मान्यता को
तो आईए जानते हैं धनतेरस की उत्पत्ति की कहानी
ऐसी मान्यता है जब देवताओं और असुर के बीच समुद्र मंथन हो रहा है ∣ उस समय समुद्र मंथन से धन्वंतरि भगवान अपने हाथों में कलश लेकर निकले थे ∣ जो की भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं ∣ उस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी थी ∣ तब से 'धनतेरस 'मनायी जाने लगी ∣

Comments