इस कारण रखा जाता है करवा चौथ, जानें इसके पीछे की कहानी





आज सुहागनों का महापर्व  करवा चौथ है ∣ जो पत्नी के द्वारा अपने पति की रक्षा के लिए रखा जाता है ∣ आज  के दिन पत्नियां अपने पति के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है ∣ रात्रि में करवा चौथ के पूजन के बाद  वो चांद को देखकर अपने व्रत को खोलती है ∣ ऐसी मान्यता है..जो भी स्त्री अपने पति के लिए ये व्रत रखती है उनकी लंबी आयु होती है ∣ 

अगर हम इसकी कहानी की बात करें तो.... 

इसकी कहानी एक पतिव्रत देवी माँ करवा पर आधारित है ∣ जो अपने पति की रक्षा के लिए यमराज तक से लड़ जाती है∣ जब उसके पति का पैर मगरमच्छ अपने मुंह में लेता है ∣ तब करवा अपने पति को देखने के लिए नदी किनारे आती है ∣ जब उन्हें मालूम चलता है कि उनके पति के प्राण यमराज ने ले लिए है ∣ तब वो यमराज के पास जाकर अपने पति के प्राण तथा मगरमच्छ के लिए स्वर्ग लोक मांगती है ∣ इस पर यमराज कहते हैं कि तुम्हारे पति की आयु अब पूरी हो चुकी है ∣ तब करवा कहती है कि अगर मेरे पति के प्राण नहीं लौटाएं तो मैं अपनी शक्ति से तुमको नष्ट कर दू़ंगी  है ∣  उसके बाद यमराज करवा के पति के प्राण लौट देते हैं साथ ही मगरमच्छ को स्वर्ग लोक भेज देते हैं ∣ इसके अलावा वो करवा को आशीर्वाद देते हैं कि तुम्हारे पति की दीर्घ आयु हो..
इसके साथ ही यमराज कहते हैं कि क्योंकि आज कार्तिक माह की चौथ है ∣ जो भी स्त्री धरती लोक पर अपने पति के लिए श्रद्धा से इस दिन का व्रत रखेंगी उसके पति की दीर्घ आयु होगी तब से करवा चौथ का व्रत रखा जाता है ∣ 
 




Comments