Skip to main content

लेखन करना

लेखन 

लेखन कार्य करना मतलब एक ऐसी प्रक्रिया से गुजरना है जिसमें हमें श्रम के साथ अपने दिमाग की भी अच्छी खासी  कसरत करनी पड़ती है ∣ 

सब इंसान का लेखन अलग अलग तरह का होता है ∣ किसी के लेखन में एक तरह का गम्भीरता का भाव होता है ∣ तो किसी के लेखन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा, कोई लेखन अपने सुकून के लिए करता है ∣ तो कोई लेखन किसी को रिझाने के लिए, किसी के लिए उसका जीवन ही लेखन कार्य को समर्पित कर देना होता है ∣ यहीं तो है लेखन की महिमा जो समय के साथ व्यक्ति को एक अलग इंसान बना देती है ∣

सृजन की इस प्रक्रिया में अक्सर इंसान को काफी मशक्कत करनी पड़ती है ∣कौन से विषय पर आज लिखा जाए, उसके लिए बहुत सोचना  पड़ता है ∣

एक लेखन करने वाला ही जान सकता है उसकी गम्भीरता को, इसके लिए जरूरी होता है ∣ गहरा चिंतन मनन करना, अनुभूति कर उसे शब्दों के जरिए अभिव्यक्त करना है∣


Comments