हम सब के जीवन में किसी न किसी के विचारों और व्यक्तित्व का विशेष प्रभाव होता है ∣ हम अक्सर उस इंसान की तरह बनने की भी सोचते हैं ∣ ऐसे समय में हमारे पास सबसे नजदीक अगर कोई चीज होती है ∣ तो वो है हमारे आदर्श जिनके विचारों से हमें एक नयी ऊर्जा मिलती है ∣
उन्हीं में से एक है डॉ ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जिन्होंने अपने जीवन की असामान्य परिस्तिथियों में वो कर दिखाया ..जो सामान्य परिस्थितियों में भी सम्भव नहीं था ∣ जब हम कलाम के जीवन के पन्ने को पलटते है ∣ तब हम देखते हैं कि सबके जीवन आती है कई परेशानियां किन्तु उनका सामना करते हुए हमें आगे बढ़ते जाना होता है ∣ अक्सर सपनों को पूरा करने के लिए खुद को जलाना होता है ∣ जब जाकर मिलती है सफलता जिसके कारण हमारा नाम होता है ∣ " अक्सर महान व्यक्तित्व का जन्म विकट परिस्थितियों में ही होता है ∣ "
तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गुण जिनसे हम जीवन जीने की सही कला को सीख सकते हैं..
- काम के प्रति प्रतिबद्धता - हम सब में प्रतिबद्धता का गुण होना उतना ही जरूरी है ∣ जितना की खुद के प्रति ईमानदार होना है ∣ अगर हम किसी भी पेशे के शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं तब हम में प्रतिबद्धता का मूलभूत गुण होना अति आवश्यक है ∣
- व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में दूरी बनाए रखना - हमें अपने पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही में अंतर बनाए रखना होगा जिससे हम जीवन को आसानी से जी सके ∣
- काम के प्रति जुनून होना - जुनून एक ऐसी चीज होती है ∣ जो हम से बड़ा से बड़ा काम कर देती है ∣ अगर हम अपने पेशे के प्रति जुनून रखते है ∣ तो हमें किसी भी परिस्थिति में काम करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है ∣
- सहनशीलता का होना - हमारे पास सहनशीलता का गुण होना जरूरी है ∣ अगर हम छोटी छोटी बातों को लेकर बेवजह गुस्सा करने लगे..तब हम अपने उन कामों पर ध्यान नही दे पाएंगे जिन पर हमें वास्तव में देने की जरूरत है ∣
Comments