Skip to main content

लाल बहादुर शास्त्री





 लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर  1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील मुगलसराय में हुआ था ∣ 

एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले लाल बहादुर शास्त्री अपने घर में नन्हे के नाम से पुकारे जाते थे  
∣  शास्त्री मात्र 16 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गांधी के आव्हान पर
असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए स्कूल तक छोड़ दिया था ∣ बाहर से विनम्र दिखने वाले शास्त्री अंदर से अपने विचारों के उतने ही पक्के इंसान थे ∣ 

रेलवे दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ दिया था, पद 

इसके अलावा जब शास्त्री रेल मंत्री के पद पर थे उसी बीच एक रेल दुर्घटना के चलते उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ∣ 


व्यक्तिगत काम के लिए नहीं करते थे सरकारी वाहन का उपयोग

  शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने तब भी उन्हें किसी भी तरह का कोई रौब नहीं झड़ा∣ कुलदीप नैयर अपनी किताब "एक जिंदगी काफी नहीं में बताते हैं " कि लाल बहादुर शास्त्री ने कभी भी सरकारी वाहन का उपयोग अपने व्यक्तिगत काम के लिए नहीं किया  ∣ न ही वो अपने व्यक्तिगत खर्च के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल करते थे ∣




Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..