आज के समय में आदर्श की बातें

आदर्श महज एक शब्द नहीं अपितु हम सब के जीवन का एक मजबूत आधार है ∣ जो हमारे जीवन की गति को निश्चित करता है ∣ हमारी ऊंचाई को नाप लेता है ∣ हमारी सीमा को तय कर देता है ∣


 आज हमें से ज्यादातर को अपना आदर्श नहीं पाता है कौन है ? इसके चलते आज हम अपने जीवन में बहुत उदासीन रूप से केवल उसे जी रहे हैं ∣ 

इसका कारण जीवन में कोई निश्चित लक्ष्य का न होना, किसी भी महापुरुष के जीवन को न पढ़ना है ∣

हमारे जीवन की आधी लड़ाई केवल और केवल इस  पर सीमित हो जाती है कि हमारा आदर्श कौन है ∣ 

जब हमारा आदर्श होता है ∣ तो हमारे विचार भी उसके अनुरूप अलग हो जाते हैं ∣ हम जीवन की परिस्थितियों को लेकर अलग प्रतिक्रिया करते हैं ∣ इसके विपरीत बिना आदर्श के जीवन हमारा उस अधेरी रात की तरह हो जाता है ∣
जो की प्रकाश के आने का इंतजार कर रहा है ∣ पर उसमें स्वयं इतना साहस नहीं कि वो किसी के जीवन का प्रकाश बन सके ∣
 इसके लिए जरूरी है जीवन में आदर्श का होना..जो हमारे अंधकारमय जीवन में प्रकाश ला सके ∣ इसके अलावा ये बात भी बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे जीवन का आदर्श कौन है ∣
आज के समय में हमें अगर इस बदलती दुनिया में खुद का अस्तित्व बनाएं रखना ..तो हमारे आदर्श का होना अत्यंत जरूरी है ∣

Comments