आज हम सब के सामने जनसंख्या वृद्धि एक चुनौती है अगर समय रहते इसे कम न किया गया तो व़ो दिन दूर नहीं जब हमें खाने ,पीने जैसी मूलभूत आवश्यक्ताओं के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. अर्थशास्त्र की दृष्टि से देखें तो Demography (जनसांख्यिकी) तीन अवस्था में होती है- १. प्रथम अवस्था -जिसमें जन्म दर और मृत्यु दर दोनों उच्च स्तर पर होती है जिसमें जनसंख्या समान स्तर पर होती है. २. दूसरी अवस्था- जिसमें मृत्यु न के बराबर होती है किन्तु जन्म दर अधिक होती है जिसके कारण जनसंख्या तेजी से बढ़ती है.भारत आज दूसरी अवस्था से जूझ रहा है. ३. तीसरी अवस्था- जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही कम होती है वहाँ जनसंख्या धीमी गति से बढ़तीं है. जनसंख्या वृद्धि के कारण १. सामजिक कारण - बेटे की चाह में अधिक बच्चों का होना. २. आर्थिक कारण - खेती में अधिक लोगों की आवश्यकता होती है. 3 अंधविश्वास- बच्चे भगवान की देन है 4 भौगोलिक कारण- भारत की जलवायु अन्य देशों की तुलना में गर्म है जिसके कारण लड़कियां जल्दी परिपक्व होती है . ...
वो बात जो जरूरी है