किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को समझने के लिए उसका सामाजिक , आर्थिक, पारिवारिक, और भौतिक परिवेश को समझा जाना जरूरी होता है क्योंकि उस व्यक्ति पर उसका विशेष प्रभाव होता है ∣ एक अमीर व्यक्ति का बच्चा अमीर बने तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होती किन्तु जब एक गरीब व्यक्ति का बच्चा अमीर और ताकतवर बने इसमें आश्चर्य करने की बात होती है ऐसा करने के लिए उसे बहुत परिश्रम करना होता है ∣ जहां दूसरे देशों में व्यक्ति की उन्नति के लिए उसकी शिक्षा और आर्थिक कारक उस पर प्रभाव डालते हैं ∣ वही भारत में व्यक्ति पर प्रभाव उसकी जाति डालती है ∣ जो व्यक्ति के भाग्य निर्धारण में अन्य कारकों की तुलना में अधिक प्रभावी होती है ∣ भारत में निम्न जाति में पैदा होना व्यक्ति के लिए अभिशाप जरूर बना है किन्तु इसके बावजूद सभी युग में ऐसे लोग पैदा हुए है जिन्होंने अपनी जाति से उठकर सम्मान जनक स्थान प्राप्त किया है ∣ जिनमें बाल्मीकि बधिक, वशिष्ठ वेश्यापुत्र, व्यास है∣ कर्ण का पालन भी निम्न कुल में हुआ था∣ एकलव्य सा महान वीर साधारण कुल में ही...
वो बात जो जरूरी है