सेरोगेसी के विषय पर एक अलग दृष्टिकोण देती 'मिमी ' मूवी




मिमी मूवी एक सेरोगेट माँ के जीवन पर आधारित है ∣  जो की समाज से जुड़े गंभीर विषय पर एक अनोखे अंदाज में अपनी बात रखती है ∣ 
इसकी कहानी एक राजस्थानी लड़की की है जो की पेशे से एक डांसर है जिसका सपना मुम्बई में जाकर हीरोइन बनने का है ∣ इसके लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत है जिसके लिए वो एक सेरोगेट माँ बनने का फैसला करती है ∣ तब उसे अनेक तरह की परेशानी सहनी पड़ती है ∣ यहां तक की उसके अपने माँ बाप भी उसका साथ देने से इंकार कर देते हैं ∣ ऐसे समय में उसका साथ एक ड्राइवर देता है जिसका काम लोगों को उनके सही स्थान पर भेजना है ∣ इस बीच 
मिमी अपने परिवार और समाज से लड़ अपने बच्चे को जन्म देती है ∣ इसके इर्दगिर्द घूमती हुए ये मूवी हैं ∣ जो अपनी बात दर्शकों के सामने  मजबूती से रखती है ∣ जो कहीं पर हंसाती तो कहीं पर रूलाती है ∣ जहां पर मूवी के कुछ सीन काफी भावुक भी कर देते है ∣ जब मिमी अपने बच्चे राज को उसके असली माँ बाप के पास ले जा रही होती है ∣ जो सभी दर्शकों की आंखों में आंसू ला देती है ∣
मूवी खत्म होते एक अच्छा संदेश देती है ∣ कि जरूर नहीं माँ का मतलब  बच्चे से खून का रिश्ता होना है ∣  बल्कि माँ वो भी हो सकती है जिसकी किराये की कोख हो ∣
इस मूवी में कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी ने  लाजवाब एक्टिंग की है ∣ इसके अलावा मूवी के डायलॉग भी काफी दिल से लिखे गए हैं ∣ जो अपने पीछे एक गहरा चिंतन छोड़ जाते हैं ∣ जैसे - "क ई बार जिंदगी जीना मुश्किल हो जाता है ,वजाय मरने के ∣ आसान होता है मर जान जिंदगी जीने के ∣ "
कुल मिलाकर ये मूवी देखने लायक है ∣





Comments