Skip to main content

आईना




हम सब दिन में कई बार आईना देखते हैं पर आज हमें जिस आईने को देखने की सख्त जरूरत है  ∣ वो बाहरी दुनिया  है जिससे हम छोटी से लेकर बड़ी- बड़ी चीजों का अर्थ सीखते हैं ∣ घर में मिलने वाले उस सुकून को अक्सर जब हम नजरअंदाज कर देते हैं ∣ 

इसकी अहमियत अक्सर हम तब सीखते हैं ∣ जब हम किसी मुसाफिर से मिलते है तब मालूम चलता है हमें घर से अलग होती है बाहर की दुनिया ,जहां पर हमारी मुलाकात नए अनुभव से होती है ∣


जब मालूम चलता है हमें दिक्कते परेशानी किस के जीवन में नहीं होती , पर चलते जाने का नाम ही तो जिंदगी होता है ∣

यहीं तो है जिंदगी का एक ऐसा आईना जहां पर हम अपने और गैरो मे फर्क सीखते हैं ∣ मिठास और कड़वाहट के स्वाद को सही अर्थ में समझते हैं  ∣ दुनिया से अक्सर समझते हैं कि  काबिल हो अगर तो आगे जाओगे, वरना कुछ लोग तो सिर्फ तमाशे देखते हैं ∣

आईना अक्सर हम से वो सब कह देता है जो अक्सर हम  नजरअंदाज़ कर देते हैं ∣ दुनिया में अगर जीना है शौक से, तो मेहनत भी उतनी करो, शिकायत कम काम ज्यादा करो ∣
हिफाजत अपनी करो, अपने सपनों को पाने के लिए कोशिश हर पल करो, उस आईंने में खुद को बनाए रखो जिसमें तुम हमेशा खुद को कल से बेहतर रखने की हद पार करो  ∣


 




Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..