आसान नहीं होता कई बार पर फिर भी करना पड़ता है ∣ सफलता प्राप्त करने से ज्यादा मुश्किल उसे बनाए रखना होता है ∣ खुद को चमकते हीरे की तरह बनाएं रखने के लिए अक्सर कड़ा श्रम करना पड़ता है ∣ जब जाकर नाम बन पाते हैं ∣ जब सपना हो आसमां में उड़ने का तो उसके लिए लगातार चलते रहना होता है ∣
कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है। आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो।
Comments