Skip to main content

आज है शरद पूर्णिमा, क्या है इसके पीछे का महत्व जानें

हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है ∣ इस पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है ∣ ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण रास लीला करते हैं ∣

इसलिए मनायी जाती है शरद पूर्णिमा


शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है ∣ माता लक्ष्मी की कृपा से धन धान्य की प्राप्ति होती है ∣  ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु सहित धरती पर भम्रण करने आती है ∣ 

राधा कृष्ण के मिलन से भी जुड़ी है शरद पूर्णिमा

ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण का मिलन हुआ था साथ ही इस दिन राधा कृष्ण के पूजन करने की भी मान्यता है ∣ इस दिन राधा कृष्ण रास लीला भी करते हैं ∣

आज के दिन चन्द्र देव के किए जाते हैं दर्शन

आज के दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है ∣ इसलिए इस पूर्णिमा पर,शरीर से रोगों की मुक्ति के लिए चन्द्र दर्शन किया जाना चाहिए∣ इसके अलावा आंखों के लिए भी चन्द्र दर्शन करना अच्छा माना जाता है ∣ इस लिए आज के चन्द्र दर्शन को आरोग्य दर्शन की भी संज्ञा दी गयी है आज जो चन्द्र के दर्शन करता है वो सभी तरह के रोगों से मुक्त रहता है ∣

बाकी पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा क्यों होती है  विशेष 

वैसे तो हर माह पूर्णिमा होती है जिसका व्रत करने का भी विधान है जिसे पूर्णमासी के नाम से भी जाना जाता है ∣  किन्तु शरद पूर्णिमा विशिष्ट होती है ∣ ये बारिश के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा तो होती है ∣ इसके अलावा इसके बाद से ठंडी शुरू होने लगती है ∣ इस पूर्णिमा में माता लक्ष्मी का पूजन के साथ राधा कृष्ण का भी पूजन किया जाता है  साथ ही चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ पूर्ण आकार में होता है ∣ 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..