Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2023

अच्छी सेहत में छिपा है सफलता का राज

स्वा स्थ्य एक ऐसा गहना है जिसकी अहमियत इंसान को अक्सर उसे खोने के बाद ही मालूम चलती है ∣ जब वो इंसान अपने अस्तित्व को बनाएं रखने के लिए खुद को ही गवां बैठता है ∣ तब उसे    इसका अहसास होता है। उसकी हालात पहले से ज्यादा खराब हो चुकी है ∣  वो धीरे -धीरे कमजोर होने लगा है।  इसलिए कहा गया है कि 'स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य मस्तिष्क निवास करता है ∣ उसे किसी भी कीमत पर अपने स्वास्थ्य को  बनाएं रखना होता है।  तब जाकर व्यक्ति सफलता को बेहतर ढंग से पा सकता है ∣ उसे चाहे कुछ भी हो जाएं अपने स्वास्थ्य को नहीं खराब होने देना चाहिए। 

कीमती चीजें और ज्यादा सहेज कर रखी जाती है

बेशकीमती चीजों को फेका नहीं बल्कि उनकी कद्र की जाती है ∣ मु फ्त के दाम बिकाने वाली चीजों का जहां कोई भी मूल्य नहीं रह जाता है ∣ वहीं दूसरी तरफ मंहगी चीजों को बड़ा सजो कर रखा जाता है इसे हर कोई नहीं खरीदता है और जो  खरीदता है उसे इसकी कद्र होती है ∣  उसी तरह व्यक्ति होता है ∣ जो अपनी काबिलियत के दम पर  परखा जाता है ∣ आज के प्रतियोगितावादी समय में निश्चित हमें करना है कि हमें सस्ता इंसान बनना है या मंहगा।  ये बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि हम स्वयं पर कितना समय खर्च करते हैं ∣

शेष केवल यादें रह जाती है

ए क समय के बाद मालूम चलता है जीवन में नया पाने की चाहत में हम बहुत आगे निकल आएं। इस बीच बहुत कुछ पीछे छोड़ आए हैं ∣ वो रास्ते जो केवल अपने थे। उन से अब हम अनजान से हो गए हैं ∣  अक्सर जीवन में आगे बढ़ने का मतलब बहुत कुछ पीछे छोड़ देना होता है ∣ जो हमारे लिए एक समय तक काफी जरूरी था।  कुछ नया पाने की चाहत में आगे बढ़ते जाना होता है ∣ अजनबी रास्तों पर कल कुछ बेहतर मिलेगा। इस उम्मीद के साथ आगे बढ़ जाना होता है ∣ कुछ रिश्तों को बेनाम ही रखा जाना होता है ∣  शेष अपने कुछ यादों को ले जाना होता है ∣ 

सपनों को पाने की चाहत में

सपनों को पाने की चाहत में चले हम खुद से एक कदम आगे बढ़े हम ठाना है कुछ कर दिखाएंगे एक दिन इसके लिए आज से अब बेहतर करने चले हम कुछ बेहतर मिल जाएगा इसी सोच में एक कदम आगे बढ़े हम एक ख्वाब जो आंखों में देखा है उसे पूरा करने की ओर आगे बढ़े हम मिला है जो मुकाम उसे पाने की चाहत में आगे बढ़े हम। 

Sunday thought

हम जब भी अपनी सीमा का निर्धारण करते हैं तब हम खुद को सीमित कर देते हैं।  कुछ सपने तब तक सच नहीं होते हैं जब तक हम उसे सच करने की कोशिश नहीं करते हैं।  कुछ लोग की खुशी कुछ पाना है तो कुछ की खुशी केवल श्रेष्ठ बनने में है।  समय की गति को हम नहीं रोक सकते किन्तु उस बीच कुछ ऐसा कर सकते हैं जो हमें कल से आज बेहतर बनाएं।  कुछ लोग बचपन से ही चालाकी करते हैं कुछ लोग चालाक होने का स्वांग रचते हैं दोनों ही खतरनाक होते हैं। खुश रहने का मतलब सबकुछ पाना नहीं कुछ हासिल करने के लिए की गयी मेहनत हैं।   

शब्दों की अपनी सीमा है

  प रिवर्तन संसार का नियम है जो कि होना ही चाहिए। किन्तु जब ये परिवर्तन की दिशा सही न हो तब ये बनी बनायी चीज‌ को बिगाड़ कर रख देता है ∣ इसके चलते ये कहना बड़ा ही लाजमी हो जाता है कि 'प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना हमेशा गलत होता है ∣  कबीर के दोहों में शब्द की अपनी महिमा बतायी गयी है ∣ जिस तरह तीर से निकल बाण एक बार छूट जाने पर वापस नहीं लिया जा सकता है ∣ ठीक उसी तरह एक बार शब्द का प्रयोग कर देने पर उसे वापस नहीं लिया जाता है ∣ एक शब्द जहां व्यक्ति के घाव को भरा देता है ∣ वहीं दूसरी तरफ एक शब्द व्यक्ति को घाव कर देता है ∣ इसके चलते शब्दों का प्रयोग  बड़ी सावधानी से करना चाहिए ∣ आज के समय में जहां भाषा का स्तर को गिराता जा रहा है ∣ ऐसे समय में हम सब को उसके अस्तित्व को बचाएं रखने की कोशिश लगातार करना है ∣ कि वो ऐसी भाषा न बन जाएं जिसका अपना कोई अस्तित्व  ही शेष न‌ रहे। 

जीवन को मजबूरी में नहीं बल्कि खुशी से जीना चाहते हैं '7 Heaven' मूवी

  अपने लिए तो सब जीते हैं किन्तु जो दूसरों के लिए भी कष्ट उठाने को तैयार रहते हैं असल में वो ही लोग इंसान कहलाते हैं ∣ जो जीवन को मजबूरी में नहीं बल्कि खुशी से जीना चाहते हैं।  इसी बात पर जोर देते हुए ऑस्कर पुरूस्कार विजेता ड्रामा   ' 7 Heaven' एक मजेदार फिल्म है ∣ जो कि  1927 में आयी एक साइलेंट रोमांटिक ड्रामा है ∣  इस फिल्म की कहानी 'चिको ' नाम के युवक की है। जो‌ सीवर में  का काम करता है जो एक सफाई कर्मचारी बनने का सपना देखता है इसलिए वो चर्च में मोमबत्ती जलाता है ∣ वो बहुत ज्यादा आशावादी है ∣ जो अपने जीवन को किसी सितारे से काम नहीं मानता है ∣ जो जीवन को असाधारण मानता है ∣  इसी बीच उसे डायने नाम की एक लड़की मिलती है ∣ जो अपनी बहन के अत्याचार से इतना पीड़ित हो चुकी है कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहना चाहती है ∣ ऐसे में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होता है कि कैसे चिको और डायने एक ऐसी परिस्थिति में फ़ंस जाते हैं कि जहां उन्हें साथ रहना पड़ता है ∣  इस फिल्म का निर्देशन  Frank Borzage ने किया है ∣ जिन्होंने अपनी फिल्म में   जीवन को ए...

योग से जुड़वा की ओर बढ़ता मनुष्य

योग‌ जो दो चीजों के मेल से मिलकर बनता है ∣ बात जीवन के योग की हो या परीक्षा के इन दोनों का हम सब के जीवन में बहुत ज्यादा असर पड़ता है ∣ जहां एक तरफ परीक्षा को पास करने के लिए व्यक्ति को एक निश्चित संख्या का जोड़ करना होता है ∣  ठीक उसी तरह अक्सर जीवन में अपनी बेहतरी के लिए कुछ चीजों को खुद से जोड़ना होता है ∣ जो आगे चलकर हमें एक बेहतर मार्ग देती है ∣

जब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होती है

 जीवन  में  अ क्सर  ये जरूरी नहीं होता है। कि हर चीज हमारे अनुकूल ही हो। कुछ चीजों को हमें अपने अनुकूल  बनाना होता है ∣  कितने भी मुश्किल हालात क्यों न आ जाएं किन्तु हमें परिस्थितियों से लड़ आगे बढ़ना होता है।   कई बार हमारे सोचने से बिल्कुल अलग हमारी परिस्थितियां होती है किन्तु उस सब से लड़ हमें आगे बढ़ना होता है ∣   जहां पर भले हमारे हालात न‌ हो अनुकूल किन्तु उसे खुद के मुताबिक बनाने की कोशिश हमें लगातार करते रहना होता है ∣ जब ही हम किसी चीज में बेहतर बना पाते है ∣

पिता केवल शब्द नहीं

पिता केवल शब्द नहीं  बहुत कुछ होते हैं।  वो होते हैं एक संघर्ष की मूर्त जो खुद‌ धूप में रह हमें छाया देते हैं।  जो खुद चाहे सह ले कितना कष्ट पर हमें जरा सी चोट नहीं लगने देते हैं।  जो बाहरी दुनिया से मज़बूत बनाने के लिए हमें तैयार करते हैं।  पिता केवल शब्द नहीं बहुत कुछ होते हैं।  इस दुनिया में जब बात उन लोगों की आती है जिनको हमारी सबसे ज्यादा चिंता होती है । जो हमारे बारे में कभी भी बुरा नहीं सोचते हैं वो केवल हमारे माता पिता होते हैं ।  जो स्वयं कष्ट झेलकर हमें बेहतर चीज देने की कोशिश करते हैं जिनके लिए अपनी खुशी बाद में हमारी खुशी पहले होती है वो कोई और नहीं हमारे माता पिता होते हैं ।  एक ओर माँ जहां‌ करूणा की मूर्ति तो दूसरी ओर पिता हमारे संघर्ष के अवतार होते हैं।   मां से तो तो हम हर बात‌ बोल लेते हैं किन्तु पिता से कहां सबकुछ बोल पाते हैं। बड़े नसीब भले वो लोग होते हैं जिनके माता पिता होते हैं। 

मानवता ही बड़ा धर्म है

व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी है। जो समाज के बीच रहकर अपना जीवन यापन करता है ।  वो अपने अधिकारों का उपयोग कर जहां एक ओर अपना विकास करता है । वहीं दूसरी ओर उसके समाज के प्रति कुछ कर्तव्य भी होते है जिसका पालन करना अक्सर वो भूल  जाता है ।   केवल अपने बारे में ही अच्छा सोचने की प्रवृत्ति अक्सर उसे एक ऐसा प्राणी बना देती है। जो केवल अपने हित को आगे रखता है।  उसका उद्देश्य केवल लाभ को लेना होता है ।  जिम्मेदारी जैसे कोई चीज से उसका कोई वास्ता ही नहीं होता है। नैतिक मूल्यों के पन्नों का हास उस समय सबसे ज्यादा होता है ।  जहां एक तबका प्रगति तो दूसरा तबका बेबसी के आगे झुका रहा होता है।  ऐसे में ज्यादा नहीं तो इंसान को इतना तो करना ही चाहिए कि वो कुछ जरूरतमंद की मदद करें।   

किसी चीज की अहमियत तब समझ आती है

सबसे बुरा होता है बीमार हो जाना। जब हम किसी दूसरे पर पूरी तरह से निर्भर हो जाते हैं ∣  ऐसे समय में हमें अपने जीवन के वो पल याद आते हैं ∣ जब हम बिना किसी परेशानी के जीवन को जी रहे थे।  किन्तु अब हम केवल एक जगह बैठने के अलावा और कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं ∣ ऐसे वक्त में हम समझ पाते हैं ∣ कि जब हमारा जीवन बिना किसी परेशानी के था। तब हम कितना ज्यादा दुःखी रहते थे। हमें अपने उस पल की कद्र ही नहीं थी।  जबकि आज हमें अपना वो‌ पल स्वर्णिम काल सा प्रतीत हो रहा है ∣ ऐसे में सिर्फ यहीं कहा जा सकता है जीवन के हर पल का आनंद लो। आज मैं जीवन जीना सीखों। 

जीवन में कुछ लोगों की जगह कोई नहीं ले पाता है

समय जैसे - जैसे आगे बढ़ता है हम उन लोगों से दूर होते चले जाते हैं ∣ जो एक समय तक हमारे दिल के करीब थे। जिनको देखें बगैर हमारी सुबह नहीं होती थी किन्तु एक समय के बाद हम उनसे दूर चले जाते हैं ∣ केवल शेष बचती उनकी यादें है ∣ जो हमारे जीवन का सहारा बन जाती है ∣ ऐसे लोग होते तो हजारों में सिर्फ कुछ ही है  किन्तु उनके होने से हमारी जिंदगी खुशनुमा सी हो जाती है ∣ जो अपने विचारों के जरिये हमेशा हमारे बीच रहते हैं ∣ ऐसे लोगों की वजह से ही हम संघर्ष कर पाने की ताकत रख पाते हैं ∣

अपने सीमित दायरे से निकलने का सबसे अच्छा तरीका है पढ़ना

दुनिया को जानने का सबसे अच्छा तरीका है एक वहां जाकर घूमना तो दूसरा  उसके बारे में अध्ययन करना है। जैसे- जैसे हम उसके बारे में पढ़ते हैं ∣ अपने अंधकार को खत्म कर आगे हम बढ़ते हैं ∣ अपने सीमित दायरे से निकल हम आगे की ओर बढ़ते हैं ∣ अपने उन सब प्रश्नों के उत्तर हम जानते हैं जिनकी तलाश हमें कब से थी।   उसके बाद आता है कि हम उसका विश्लेषण तथ्यों के आधार पर करते है ∣ तर्क और तर्क से परे चीजों के फर्क को हम समझते हैं ∣ जिज्ञासा का असली मतलब हम किताबों के बीच ही तो समझते हैं ∣ जब हमें उसके बारे में सबकुछ जानने की इच्छा से पढ़ना जारी रखते हैं ∣

तुम केवल तुम नहीं, बहुत कुछ हो

इस मतलब के बाजार में  तुम थोड़ा दूर रहना जहां दिखावे पर सबकुछ टिका है उससे दो गज की दूरी तुम रखना करना संघर्ष अपने लिए रंग बदलते लोगों से तुम दूर रहना।  ये दुनिया मतलब की है ∣ इससे खुद को बचाएं रखना है। जहां पर हर चीज सिर्फ दिखावे और बदले की भावना से चलती है ∣ इन सबसे तुम खुद को दूर रखना।  चाहें कुछ भी हो जाएं, तुम खुद पर हमेशा  विश्वास  दूसरों से ज्यादा रखना। यहीं तुमको एक दिन ऊंचाई पर ले जाएगा।  जो जितना सहता है वो उतना ऊपर उठता है ये तुम याद रखना।  हर कीमत पर खुद का संघर्ष जारी रखना।  तुम केवल नहीं बहुत कुछ हो तुम्हारे बनने में बहुत लोगों की मेहनत है तुम केवल तुम नहीं बहुत सारे लोगों का जूनून हो, ये तुम याद रखना। 

दर्पण

जिन हाथों को पकड़ना चाहिए किताब वो अपने हाथों से किसी की दुनिया चमकाने में लगे जाते हैं।  जो स्वयं रहते हैं अंधकार में वो दूसरों की जिंदगी प्रकाशित करने लग जाते हैं ∣ अफसोस जिनका खुद का कोई भाग्य नहीं वो दूसरों के भाग्य को अच्छा करने में लग जाते हैं।  नियति भी क्या खेल खेलती है उनके साथ जो भले सपने का मतलब जानें , वो  दूसरों को सपनों की चाबी थमाते हैं ∣ कुछ के लिए ये दुनिया बहुत अलग होती है जो पैसे के आगे अपना बचपन कुर्बान कर जाते हैं।  जिनके लिए कहां खरीदी जाती है  किताबों वो तो केवल  अपने सपनों को बेच  अपना गुजारा कर पाते हैं ∣  हर किसी के लिए नहीं होता बचपन सभी सुखों की कामना पूरी करना कुछ के लिए वो केवल कांटों की सेज ही रह जाता है ∣

एक सफलता काफी नहीं

जी वन में सफलता और असफलता एक दूसरे के पूरक है ∣ फर्क महज इतना सा है असफलता का सामना करना अक्सर इंसान के लिए मुश्किल होता है ∣ जहां पर न लोग न अपने सभी उसे दुनिया दारी समझा रहे होते हैं ∣ जबकि सफलता को पाकर इंसान एक समय के लिए बहुत ज्यादा सम्मान का पात्र होता है ∣  किन्तु सफलता के बाद आगे चलना उसके लिए और भी ज्यादा मुश्किल होता है ∣ उसे हर हाल में अपनी सफलता को बनाएं रखना होता है ∣ इस बीच उसे याद रखना होता है ∣  जैसे जीवन में आगे चलने के लिए केवल एक सफलता काफी नहीं है ∣ वैसे ही जीवन में एक बार असफल हो जाने पर कोई खास असर नहीं पड़ता है ∣ केवल वो उसे अपनी तैयारी मजबूत करने की बात करती है ∣

पानी बचाना है पानी बचाना

पानी की कीमत अक्सर ये इंसान गर्मी में ही जानता है। जब उसे पानी की आवश्यकता तो अधिक होती है। किन्तु उसे पानी की उपलब्धता कम होती है। इसके चलते उसकी हालात बिन पानी मछली के हो जाती है। जहां पर वो पानी के लिए तरस रहा होता है। ऐसे समय में उसे वो दिन याद आने लगते है जब वो एक वक्त के लिए पानी जैसी परेशानी से बिल्कुल मुक्त था।  पर अफसोस उसकी कीमत न समझने वाले उस इंसान को आज पानी की कीमत बहुत ज्यादा समझ आने लगी है जब उसके चलते उसकी हालात खराब हो रही है। हालंकि कुछ लोगों के लिए पानी  हमेशा से ही एक चुनौती रहा है।  जो दूर से दूर से पानी लेकर आते है।    आज हम सबको पानी के प्रबंधन की जरूरत समझाने की जरूरत है । जो न केवल हमारे आज बल्कि कल को भी सुरक्षित रखेंगी।   

कुछ सफर ऐसे ही खत्म हो जाते हैं

कुछ सफर ऐसे ही खत्म हो जाते हैं शेष बचती है तो केवल यादें  जो फिर लौट कर कह आती है मंजिल की तलाश में बढ़ जाते हैं लोग आगे वो रास्ते कहीं पीछे छूट जाते हैं।  नया पाने की चाहत में  निकल जाने वाले अ पने पीछे केवल    शेष  यादें  छोड़ जाते है।  कई कहानी यहीं खत्म हो जाती है  हमारे चाहने न चाहने पर केवल उनके पीछे शेष कुछ यादें रह जाती है। 

निर्माण हमेशा संघर्षवान होता है

निर्माण जो संघर्षवान होता है। अहा!वो कितना सुंदर दृश्य है जिससे नजरे हटाने का मन ही नहीं करता है। अक्सर ऐसा कहने वाले लोग एक पल के लिए भूल जाते है कि उसके पीछे कितना संघर्ष छिपा होता है। जो एक लंबे अरसे की मेहनत के बाद तरसा जाता है । निर्माण चाहे किसी भी चीज का हो वो बहुत संघर्षवान होता है। इसे  करने वाले व्यक्ति ही जान सकता है। इसके पीछे उसे कितना कष्ट झेलना होता है। अक्सर हमें लगता है कि किसी चीज के निर्माण में केवल एक ही व्यक्ति का संघर्ष छिपा हुआ होता है। जबकि ऐसा वास्ताव में नहीं होता है। भले उसमें उनका उद्देश्य अलग होता है किन्तु उनका भी अपना  संघर्ष होता है। इसी प्रक्रिया के बीच व्यक्ति का वास्ता जीवन के विभिन्न पहलुओं से होता है।  निर्माण की इस मधुर बेला में इंसान उस फूल की भांति होता है जिसे हर परिस्थिति में सुगंध देना  होता है।  इंसान का जीवन भी उस भूल की तरह होता है जो कोई बार जीवन में आयी बिना मौसम बारिश और तूफान का सामना कर रहा होता है। इसके बावजूद उसे अपने चेहरे में एक तरह की ललिमा लिए रहना होता है।

खाने की अहमियत बताता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

वो कल से इस आशा में बैठे है कि बापू रोटी लेकर आएगा। पर उनकी मां अपने बच्चों से कैसे अपनी बेबसी कहें कि अभी मजदूरी ही नहीं मिली कि वो कुछ खाने को ले लाएं।    आज भी हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग है जो दो वक्त की रोटी के लिए तरसते है। उनके लिए वो दिन किसी त्यौहार से बड़ा नहीं होता है जब वो दोनों वक्त खाना खाते है। तो दूसरी तरफ हमारे बीच वो लोग होते है जो हर दिन थाली में खान छोड़ने की रस्म निभाते है। थाली में  वो हर दिन न जानें कितना खाना ऐसे ही बर्बादा कर जाते है। आज हम सब को मानवता के उस गुण को समझने की जरूरत है जो हमें दूसरों मदद करने की बात करता है। जो हमें  बेवजह के खाने की बर्बादी करने से बचाता है।

चमकते वहीं है जो संघर्ष करते हैं

चमकते वहीं है जो संघर्ष की  सारी हदें पार कर जाते हैं चलते हैं हर हाल में अच्छे बुरे अनुभव को पीछे  छोड़ वो आगे बढ़ जाते हैं‌।  जो सिर्फ चलने का गुण जानते हैं करते हैं वो जीवन में हर सम्भव  प्रयास कुछ कर जाने की जो हर हालात‌ में चलते जाते हैं । 

Beat Plastic Pollution

 हमारे चारों ओर घेरे हुए वातावरण को पर्यावरण कहते हैं। ये वहीं पर्यावरण है ∣ जहां पर निर्जीव और सजीव घटक होते हैं ∣  सजीव घटक एक तरफ जहां पर्यावरण पर पूरी तरह से निर्भर होते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ निर्जीव घटक मानव अपनी सुविधा अनुसार निर्माण करता है ∣ जो उसके लिए उपयोगी होता है ∣ आज जब विश्व की जनसंख्या बहुत ज्यादा हो गयी है ∣ वहीं दूसरी ओर उसके द्वारा उपयोग की जा रही निर्जीव वस्तुओं की संख्या में ऐसी बहुत सी चीज है ∣ जो वातावरण को प्रदूषित करने का काम कर रही है ∣  प्लास्टिक इन्ही में से एक चीज है ∣ जो न सिर्फ प्रदूषण बढ़ा रही है ∣ बल्कि जलीय से लेकर स्थलीय जीव की मृत्यु का कारण बन रही है ।  इसी समस्या से निदान के लिए इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ' प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ाई ' बताई हैं ।  सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसा ही जीता जागता उदाहरण है । जो अपनी उपस्थित से पर्यावरण पर विपरीत असर डाल रहा है।  आज जरूरत प्लास्टिक की निर्भरता को कम कर उसकी जगह पर कुछ अन्य खोज करने की है ।   

वो खौफनाक मंजर के बीच जिंदगी

जहां नहीं शेष कोई आश चारों और बिखरे सिर्फ मृत अवशेष ऐसे में ये जिंदगी अपना एक अलग रंग दिखाती है।  क ई बार सबकुछ खत्म‌ हो जाने पर भी मिल जाती है जीने की उम्मीद तो क ई बार अपना जीवन शेष बाकी सब मृत शेष देखकरऐसे वक्त में भी जिंदगी जैसे हम पर अपना क्रोध जता रही होती है इसके बावजूद जो लोग  लड़ते हैं उस खौफनाक मंजर से जहां जिंदगी रहने की उम्मीद कुछ शेष न रहती है। 

अभावों के बीच की किरण

आज है कल नहीं होगें। केवल एक याद बनकर किसी के जहान में होगें।  पर अगर नहीं जिएं‌ जीवन को आज अपनी पसंद से तो हम  बिना खुशबू के फूल से होगें।  चलों‌ क्यों न आज एक शुरूआत करते है ∣ कोशिश   कल से अब  कुछ बेहतर पाने की  करते है। आज बात अपने ख्वाब की करते है ∣ जीवन के कुछ अभाव कुछ भाव के बीच हमें जो मिला है उस पर नाज करते है ।  हर सुबह अपने साथ एक आशा की किरण लेकर आती है केवल इसे याद रखते हैं।  निश्चितता और अनिश्चितता के बीच ये इंसान आया है ∣ जीवन में क्यों करें खेद की हमें ये नहीं‌,वो नहीं मिला है ∣ जो मिला है उसके साथ मिल खुद को बेहतर बनाने की कोशिश आज हम करते है ∣ 

जिंदगी जीना जानते हैं

हर इंसान का नजरिया चीजों को देखने का एक जैसा हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं होता है ∣ यहीं वो चीज होती है जो व्यक्ति को एक- दूसरे से भिन्न बनाती है ∣  किसी के लिए जिंदगी उम्मीद का संसार, तो किसी के लिए ये सिर्फ एक सपना सा होती है ∣ इस जिंदगी को देखने का नजरिया भी व्यक्ति का अलग -अलग होता है कोई इसे कुछ कर जाने का जरिया मनाता है ∣ तो कोई इसे कल्पना से भरा संसार मनाता है ∣  इनमें वो लोग भी होते हैं जो इसे एक मौका मनाते है∣ जो हर हाल में अपने बनाएं नियमों पर चलना जानते हैं। ऐसे लोगों के लिए भले ही मुश्किल हो जाएं । किन्तु हर हाल में ये जिंदगी जीना जानते हैं ∣

जब चाहत सफलता की हो

जो चाहत रखता होगा सफलता की उसे हर समय चलना होगा जीवन की अच्छी बुरी परिस्थिति से अलग उसे खुद आगे बढ़ना होगा, कोशिश करनी होगी कल से आज बेहतर करने की इसके लिए उसे धैर्य रखना होगा,  तब जाकर वो एक दिन  आसमां को छू पाएगा, तब तक उसे कोशिश जारी रखना होगा।