Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2023

बजट के आने की दस्तक

किसी भी काम को सफलतापूर्वक करना हो उसके लिए सबसे पहले व्यक्ति अपना बजट देखता है ∣ कि उसके पास आखिर पैसा कितना है उसके मुताबिक वो काम करता है ∣ एक गृहणी जहां किसी चीज को खरीदने के लिए अपना एक पैसा जोड़ अपना बजट बना रही हो होती है ∣ वहीं आज युवाओं में बड़ी खरीदरी की बात हो या छोटी यात्रा की वो इसके लिए बजट बना रहे होते हैं ताकि उनका काम अच्छे से हो जाएं ∣ बड़े से लेकर छोटे तक सभी अपना बजट व्यवस्थित करने की कोशिश करते हैं ∣ इसके की आगे चलकर उन्हें कोई परेशानी न आएं ∣ कल भारत का भी बजट पेश हो रहा है ∣ इसमें युवा , कामगार, महिलाओं, बच्चों और किसानों के लिए क्या आ रहा है ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा  ∣ इसके अलावा ये वर्तमान केन्द्र सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है ∣ इसके बाद अगले साल लोकसभा के चुनाव है ∣ ऐसे में सरकार का बजट लोगों के लिए अपने साथ क ई उम्मीद लेकर आ रहा है ∣ वो आम लोग की पैकेट के पैसे की बचत करता है ∣ यहां उनकी जेब खाली करता है ∣

राहुल गांधी की यात्रा का एक गूढ़ संदेश

तमाम राजनीति दोषरोपण के बावजूद राहुल गांधी की यात्रा का सबसे अच्छा कोई पहलू रहा है ∣ तो वो ये है कि इस लोकतंत्र वाले देश में कल भी जनता सर्वोपरि थी आज भी है ∣  चार दीवारी में रहकर नहीं अपितु सड़क पर निकलकर उनसे मिला जाता है ∣ उन की समस्या को समझा जाता है ∣ फिर चाहे कितना भी तूफान क्यों न आ जाएं अपनी मंजिल को पाने के लिए अपने हौसले मजबूत करना होता है ∣

त्याग समर्पण से भरी है नर्मदी की कहानी

बहुत पहले मैंने हिन्दी की किताब में एक कहानी पढ़ी थी ∣ इसका शीर्षक नर्मदी था ∣ इस कहानी में एक गरीब लड़की और उसके पिता के जीवन को दिखाया गया है ∣ इसमें वो किस तरह से सीमित साधन में अपना जीवन व्यापन कर रहे होते हैं ∣ एक दिन उन्हें घर की मरम्मत करने की लकड़ी की जरूरत पड़ती है ∣ तब वो जंगल में लकड़ी लेने जाते हैं ∣ उस समय गर्मी का समय था इसके चलते वो एक दो दिन के लिए अपने साथ कुछ रोटी और पानी लेकर जाते हैं ∣ किन्तु उनका पानी रास्ते में ही खत्म हो जाता है ∣ तब बेटी अपने पिता से पानी मांगती है  ∣ तब पिता बेटी की तसल्ली के लिए उसे कहकर पानी लेने निकल पड़ता है ∣ पर अफसोस उसे पानी की एक बूंद भी नहीं मिलती है ∣ जब वो वापस अपनी बेटी के पास आता है ∣ तब वो पाता है कि उस जगह पर कोई नहीं है तब वो अपनी बेटी को बहुत आवाज लगता है किन्तु किसी कि आवाज नहीं आती है ∣ जब वो बेटी को खोजने जाता है तो उसे एक जगह पानी के तेज आवाज के बीच अपनी बेटी की आवाज आती है ∣ जो अपने पिता से कहती है कि मैं दूसरों की प्यास बुझाने के लिए नर्मदी बन गयी हूं अब यहां पर कोई प्यास नहीं मरेगा ∣ 

शांति की अनिश्चित के बीच जिंदगी

किसी भी क्षेत्र में इंसान को सफलता प्राप्त करनी हो या किसी देश को विकसित देश बनाना हो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है ∣ कि  वो जिस माहौल में रह रहा हो वहां पर शांति का वातावरण बना हो ∣   अफसोस आधुनिकता की अंधी दौड़ के बीच में शांति कहीं गुम सी हो गयी है ∣ इसके चलते आज सृजन का क्षेत्र संकुचित हो रहा है ∣ आज आवश्यकता है लोगों को ये समझने की कि अगर हम विकास चाहते हैं किसी भी क्षेत्र में सफलता चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि हम शांति वाला माहौल निर्मित करें ∣

इस बार के गणतंत्र दिवस में क्या रहा खास जानें

जब बात एक जन कल्याणकारी शासन चलाने की आती है ∣ तब हमारे आंखों के सामने शासन का वो रूप आ जाता है ∣ जो कि एक कल्याणकारी समाज का प्रतिनिधित्व करता है ∣  लोकतंत्र जो जनता के लिए  जनता के द्वारा बनाया गया शासन है जिसमें जनता का प्रतिनिधित्व होता है ∣ जनता जिसमें बड़ी होती है ∣ इस बार भारत ने अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया है ∣ इस अवसर पर आज हम जानेगें आखिर इस बार का गणतंत्र क्यों रहा है ?इतना खास आपको बता दे  इस बार ये पहला अवसर है जब किसी आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया है ∣ इस बार जो 21 तोपों की सलामी दी गयी है ∣ वो पूरी तरह से स्वदेशी है ∣ पहले ब्रिटिश 25 लोढ़ा तोप का इस्तेमाल किया जाता था ∣ किन्तु इस बार 105 एमएम वाली भारतीय तोपों का इस्तेमाल किया गया है ∣ इसके अलावा इस बार झांकियों का मुख्य केन्द्रबिंदु नारी शक्ति था ∣ इसमें विशेष रूप से महाराष्ट्र , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और त्रिपुरा ने नारी शक्ति तथा महिला सशक्तिकरण पर झांकी निकाली थी  ∣ जहां एक तरफ महाराष्ट्र की ओर से पेश की जा रही झांकी अमृत महोत्सव की पृष्ठभू...

26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस जानें

ग णतंत्र एक ऐसा तंत्र जहां पर जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया शासन होता है ∣ इसमें जनता ही सर्वोपरि   होती है ∣ इसके तहत जो भी कानून बनाया जाता है ∣ वो पंक्ति में बैठे आखिरी व्यक्ति को ध्यान में  रखकर बनाया जाता है ∣ भारत जो अपनी विविधता और संस्कृति के लिए जाना जाता है ∣ उसका संविधान भी विश्व का सबसे बड़ा लिखित एवंं विस्तृत संविधान की सूची में शुमार है ∣  आज हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के बारे में जानेंगे वो  सब जो आपको जानना है जरूरी..  जैसा की हम सब जानते हैं इस बार  भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है ∣ आइए इस अवसर पर जानते हैं भारतीय संविधान के बारे में वो चीज जो आपको जानना है जरूरी    1. भारत में पहली बार किसने रखा था संविधान के गठन का विचार? भारत में संविधान के गठन को लेकर सबसे पहले विचार एम. एन राय ने रखा था ∣ जो कि एक प्रखर नेता थे ∣ एम. एन राय ने 1935 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सामने के मांग ये रखी थी कि भारत का एक आधिकारिक रूप से संविधान हो ∣ 2. आखिर 26 जनवरी को ही क्यों  गणतंत्र दिवस    मनाया...

National Girl Child Day

हर साल 24 जनवरी को National Girl Child Day ने मनाया जाता है ∣ इसका उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों के प्रति की जा रही उपेक्षा को खत्म करना है ∣ साथ ही लोगों को लड़की के जन्म के प्रति जागरूक करना है ∣ समाज में उनके लिए सकरात्मक सोच लाना है ∣ उन्हें सशक्त करना है ∣        कब हुई थी National Girl Child Day की शुरुआत  महिला विकास मंत्रालय के द्वारा  2008 में National Girl Child Day को मनाने की शुरुआत की गयी थी ∣ इसका उद्देश्य लड़कियों के जन्म के प्रति सकरात्मक व्यवहार लाना है ∣ उनके प्रति किया जा रहा भेदभाव खत्म करना है ∣   उनको  शिक्षा देना है ∣ इसी उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान भी चलाया गया था ∣ गौरतलब है कि इस साल महिला विकास मंत्रालय के द्वारा   National Girl Child Day के अवसर पर 24 से  30 जनवरी पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ∣

सुभाषचंद्र बोस के विचारों की प्रासंगिकता

आजादी का असली मतलब वहीं समझ सकता है जिसने कभी गलामी का सामना किया हो ∣  मातृभूमि का असली अर्थ जिसने जाना हो ∣  अपने दिल में आजादी के प्रति प्रेम की आग जलाएं सुभाष चंद्र बोस ने भारत के लोगों को देशभक्ति के सही मायने बताएं ∣  उन पराधीन लोगों को जीवन जीने का सही अर्थ बताया जो गुलामी में जीवन व्यापन कर रहे थे ∣ बोस ने बताया आजादी के लिए अगर जीवन में त्यागना पड़े तो इसमें देरी नहीं की जानी चाहिए ∣ देश के लिए जरूरी है कि वो आजाद हो जिससे वो अपना विकास कर सके ∣  ऐसे उस इंसान को आज याद करना बहुत जरूरी है जिसने अपने प्राणों को परावाह करें बगैर देश के लोगों को आजाद देश का सपना दिखाया जिसने आजाद हिन्द फौज का गठन कर दुनिया को एकजुटता का पाठ पढ़ाया ∣

कठिन संघर्ष के बीच निर्माण

आसान नहीं होता है सृजन किसी का भी उसके लिए करना पड़ता है कठोर परिश्रम,  खुद को खोकर कुछ पाने की चाहत करनी होती है ∣  बिना संघर्ष कहां कोई निर्माण की चीज होती है ∣ मालूम उसी को इसकी कीमत ह़ोती है ∣ जो स्वयं करते हैं किसी चीज का सृजन बिना रूके ,  बिना थके जो चलते जाते हैं ∣ एक नयी ऊंचाई की ओर एक उम्मीद के साथ चाहे कितनी भी सख्त हो जाएं, ये जीवन की धूप फिर भी चलना होगा ∣ हर हाल में  हर परिस्थितियों को सहते हुए ताकि किसी चीज का निर्माण हो  सके ∣

जिंदगी वो नहीं होती

जिंदगी वो नहीं होती  जिंदगी वो नहीं होती जो हम सोचते हैं ∣ जिंदगी वो होती है जो हम जीते हैं ∣ जो हमारे अनुसार नहीं हमें उसके मुताबिक बनाती है ∣ कदम कदम पर हमें पाठ पढ़ाती है ∣ जीवन की कठिन परिस्थितियों से हमें जीना सिखाती है ∣ हमें बताती है यहां हमारा कोई नहीं है केवल हम और हमारा आज हैं ∣ जहां हर कोई हमें अपने मतलब के लिए याद करता है ∣ जहां किसी को किसी की नहीं पड़ी होती है केवल लोग एक दूसरे को करते हैं मतलब से याद जहां काम निकल जाने के बाद अलग कर दिए जाते हो ∣  अजनबी के बीच रहकर तुम जिंदगी को जीना सिखाते हो ∣

आत्मविश्वास के बल पर सबकुछ पाया जा सकता है

  आत्मविश्वास इस दुनिया में एक ऐसी चीज है जिसके बल पर कुछ भी पाया जा सकता है ∣इसके बल पर इंसान बड़ी  से बड़ी मुश्किल का सामना कर सकता है ∣   अपनी  हारी  हुई लड़ाई को जीत सकता है ∣ आज के समय में जहां एक ओर हम दूसरों पर विश्वास जल्दी कर लेते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ हम सबसे कम विश्वास किसी पर करते हैं तो वो केवल हम ही होते हैं ∣ जब हमें खुद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है ∣ तब ही हम खुद से दूर हो जाते हैं ∣ हमें लगता है कि हम वो काम नहीं कर पाएगें हम उसके लिए बने ही नहीं है ∣ ऐसे समय हमें अपनी वो शक्ति याद रखनी होगी ∣ जो हमें बड़ी से बड़ी कठिनाई में जीत दिला देती है जिसके बल पर हम जीत हासिल कर लेते हैं ∣ 

समय बदलेगा

हम सब के जीवन में मुश्किलें आती जाती रहती है ∣ फर्क महज इससे पड़ता है कि उस समय हम किस तरह के विचार अपने मन में रख रहे हैं ∣ उससे हमें अपने कल के बारें में सोचने को मदद मिलती है ∣ इसलिए तो कह जाता है अच्छा सोचों जीवन में सब बेहतर ही होगा ∣ एक दिन में इतिहास नहीं लिखा जाता है ∣ उसके लिए सालों का समय लग जाता है ∣ केवल हमें अपने वक्त का इंतजार करना होता है ∣ तब तक के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है 

निर्माण में

किसी भी चीज़ का निर्माण हो उसके लिए बहुत बल लगता है  परिश्रम की सारी हदें पार हो जाती है ∣ इसके लिए बहुत ज्यादा श्रम लगता है ∣  तिनके तिनके के आश्रय में खड़ा होता है कोई सपना उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक करना पड़ता है ∣  निर्माण चाहे इंसान का हो या किसी घर का उससे बनाने में मेहनत ओर जुनून लगता है∣ जो मांग करता है प्रेरणा की उसे पाने की चाहत की∣ 

Thought

पैसे की असली कीमत अक्सर परिस्थितियां बताती है ∣ कुछ रास्ते अक्सर समय के साथ बदल जाया करते हैं ∣ हर अच्छी दिखाई देने वाली चीज अच्छी हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं है ∣ संघर्ष जीवन के हर क्षेत्र में चलता रहता है ∣ केवल हमारा उसे देखने का नजरिया बदल जाता है ∣ कुछ लोग वो होते हैं जो काम के लिए याद करते हैं ∣ कुछ लोग काम निकलने के बाद ही भूल जाते हैं ∣ कड़वा भले स्वाद बुरा हो किन्तु अंत में मीठा फल देता है ∣ किन्तु मीठी चीजें अक्सर बाद में कड़वा ही शेष छोड़ती है ∣

परिवर्तन की अहमियत को बताती है आज और कल मूवी

परिवर्तन संसार का नियम है ∣ जो हर चीज पर लागू होता है ∣  जब हम आज कल मूवी को देखते हैं तब पाते हैं कि जब इंसान चीजों को सकरात्मक नजरिये से देखता है ∣ तब वो जीवन को जीने का सही तरीका जान पाता है ∣  वो इंसान होने के कायदे को भली तरह से समझ पाता है ∣ जो खुद को परिवर्तन की बेला से दूर रखता हैं ∣ वो एक समय के बाद स्वादहीन भोजन की तरह हो जाता हैं जिसे कोई भी पसंद नहीं करता है ∣इसके चलते परिवर्तन जरूरी होता है ∣ इस मूवी की कहानी एक ऐसे ही विषय पर बात करती है ∣ जो इंसान को जीने का सही जरिया समय के अनुसार खुद को बदलने पर जोर देती है ∣ इस मूवी के निर्देशक बसंत जोगलेकर है ∣ वहीं   इसके निर्माता पंचदीप चित्र के साथ बसंत जोगलेकर है ∣ जबकि इस मूवी के मुख्य कलाकार अभिनेता में सुनील दत्त, अशोक कुमार और नन्दा, तनुजा के साथ देवेन वर्मा, आगा है ∣

खूबसूरती के मायने

सुंदरता किसे नहीं पसंद है ∣ किसी को प्रकृति की सौन्दर्यता तो किसी को इंसान की सुंदरता पसंद होती है ∣ इसके अलावा एक मन की भी सुंदरता होती है ∣ जो भले ही नजर नहीं आती है ∣ पर अपनी उपस्थिति अक्सर हमें कराती हैं जो हमें बताती है कि इस दुनिया में अभी भी इंसानियत बाकी है एक दूसरे के प्रति प्रेम बाकी है   ∣ जो एक दूसरे की मदद करने की हर हाल में कोशिश करता रहता है∣ आमतौर पर बहुत सस्ती समझी जाने वाली ये खूबसूरती कुछ लोगों के चेहरे पर इस कदर नुर बरसा रही होती है जिससे नजर हटाने का जी ही नहीं करता है  ∣ आज के समय में जब दुनिया अपने मतलब के लिए जानी जाती है ∣ ऐसे में केवल यहीं खूबसूरती है जो इस दुनिया पर विश्वास बनाएं हुए है ∣

गुड़ की मिठास लिए आ गयी 'मकर संक्रांति'

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर संक्रांति को सूर्य का महापर्व कहा जाता है ∣ इस दिन खार मास की समाप्ति होती है ∣  इसके साथ ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है जिसे मकर संक्रांति कहा जाता है ∣ मकर संक्रांति की बात हो और गुड़ की बात न हो तो रास ही नहीं आता है ∣ यहीं तो वो समय होता है जब हम एक दूसरे को ये बताते फिरते हैं कि गुड़ खाने से सेहत अच्छी होती है ∣ गांव घर में तो आज भी गुड़ खाकर पानी पीने का रिवाज बना हुआ है ∣ हो भी क्यों न गुड़ की बात ही अलग है ∣ इसके बाद बात आती है तिल की जो अपना महत्व रखती है संक्रांति में तिल के लड्डू का सेवन करने से एक अलग तरह की ताजगी मिलती है ∣ हर घर के तिल के लड्डू की बात ही कुछ खास होती है ∣  हम में से ज्यादातर को अपने घर के लड्डू कम दूसरे के घर के ज्यादा पसंद आते है ∣ इसी बीच पतंग उड़ाने का शौक भी आज कल लोग में ज्यादा दिखाई देता है ∣ वैसे तो सरस्वती चंद के सीरियल में कुमुद की शानदार एन्टी के बाद से पतंग का स्वाद कुछ अलग ही सा है ∣ लेकिन आज पतंग का चलन भी काफी बढ़ गया है ∣ वो भी क्य़ो न इंसान पतंग ही को तो अपने अनुसार चल पाता है ∣ बाकी सब अक्सर ...

एक आशियाना बनाने की चाहत में

आज के समय में सबसे मुश्किल काम है घर बनाना, अपने सपनों का आशियाना बनाना जो हमारे ख्वाबों का हो ∣ इस ख्वाब को सच करने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है ∣ जब जाकर मिलती है मंजिल तिनका तिनका जोड़ कर आशियाना बनाना पड़ता है ∣  आसान नहीं होता घर बनाना इसके लिए चलना पड़ता है ∣ पर अफ़सोस क ई बार इन्हें तोड़ना पड़ता है ∣ हमारे चाहने न चाहने पर बनी बनायी घर गृहस्थी को उजाड़ना पड़ता है ∣

वो युवा होते हैं

जोश दिल में लिए जो हर काम को करने की क्षमता रखते हैं ∣ वो युवा होते हैं          जो हर परेशानी से लड़ जाते हैं ∣ जो हर असम्भव काम को  सम्भव करने की क्षमता रखते हैं ∣  जो जीवन के उतार चढ़ाव बीच  जीवन में आगे बढ़ जाते हैं ∣ वो युवा ही तो होते हैं  जो अपने काम को प्रतिबद्धताओं  के साथ पूरा करते हैं ∣ जो हर दर्द आंसू को पी जीवन के अच्छे बुरे अनुभवों के बीच  खुद का नाम बनाने की हिम्मत रखते है∣  

स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता

https://poojabhopal.blogspot.com/2021/01/blog-post_12.html " उठो जागों और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए"। स्वामी विवेकानंद का ये विचार आज भी हर युवा के मन मस्तिष्क में इस तरह से रचा बसा हुआ है ∣ कि जब भी वो  खुदा को निराशा से घिरा हुआ पता है ∣ तब वो अपने मन मस्तिष्क में   स्वामी विवेकानंद के उन विचारों को खोजने लगता है जो उसे प्रकाश की ओर ले जाएं ∣    आज जब प्रश्न खड़ा होता है कि 21 सदी में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता है ∣ तो इसका समर्थन करने में बिलकुल भी देरी नहीं लगती है ∣  आज के समय में विवेकानंद के विचारों जिनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है ∣ 1. हजारों ठोकरें खाने के बाद ही एक अच्छे चरित्र का निर्माण होता है ∣ स्वामी विवेकानंद के मुताबिक एक व्यक्ति हजारों ठोकरें खाने के बाद ही अच्छे चरित्र का निर्माण कर पाता है ∣ जब इंसान को ठोकर लगती है तब ही वो खुद की अहमियत को समझ पाता है ∣ वो खुद के चरित्र निर्माण कर पाता हैं ∣ जब वो अपने जीवन में मुसीबतों का सामना करता है ∣ तब वो उस से लड़कर एक नया विचार ग्रहण करता है ∣ वो खुद का एक न...

विश्व हिन्दी दिवस

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है जिससे मनाने का उद्देश्य हिन्दी को अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप में विश्व में पेश करना है साथ ही हिन्दी भाषा का प्रचार प्रसार में विदेशों में करना है ये दिवस भारतीय दूतावासों के द्वारा मनाया जाता है ∣ इसके लिए विश्व सम्मेलन भी आयोजित किया जाता है ∣ जो कि इस बार फिजी देश में किया जा रहा है ∣ क्या है हिन्दी भाषा?  बता दें, कि हिन्दी भाषा विश्व की तीसरी ऐसी भाषा है जो कि सबसे ज्यादा बोली जाती है ∣ इसकी लिपि देवनागरी है ∣ जो कि एक वैज्ञानिक भाषा है ∣ जैसी लिखी जाती है ∣ वैसी ही ये भाषा बोली जाती है ∣ भारत की राज्यभाषा है हिन्दी आपको बता दें, हिन्दी भारत की राज्यभाषा है ∣ जो कि भारत के लिए औपचारिक काम में अंग्रेजी के अलावा उपयोग में लायी जाने वाली भाषाओं में से एक है ∣ भारतीय संविधान के भाग 17 में शामिल हैं हिन्दी आपको बता दें, हिन्दी को सबकी जनभाषा बनाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में भाग 17 में राजभाषा को शामिल किया गया है ∣  इसके अनुसार हिन्दी के विकास और उसके प्रचार प्रसार के लिए इस भाग में    343 से 351तक अनुच्छेद के ...

प्रकृति ही सब कुछ है ये मानों तुम भी

प्रकृति ही सब कुछ है ये मानों तुम भी ,इसकी कद्र करों  पहचानों इसे तुम भी,  प्रकृति ही सब कुछ है ये मानों तुम भी  अगर करोगें इससे खिलवाड़  तो भुगतान होगा तुम्हें परिणाम ये जानों तुम भी ,  प्रकृति ही सब कुछ है ये मानों तुम भी  देती तुमको ज्ञान करती है तुम्हारा पालन पोषण  इस माँ की धरती  मत बिगाड़ो तुम प्रकृति ही सब कुछ है ये मानों तुम भी ∣

आज के समय में मोहन राकेश के नाटक आधे अधूरे के मायने

मोहन राकेश अपने समय के एक महान नाटककार है ∣ जो कि पारिवारिक और शहरी समस्याओं पर नाटक लिखते हैं ∣ उनके नाटकों में लहरों के राजहंस,आषाढ़ का एक दिन, आधे अधूरे हैं ∣ जब हम आधे अधूरे नाटक का सारांश देखते हैं ∣ तो पाते हैं कि वो एक मध्यमवर्गीय परिवार पर आधारित है ∣ जहां पर पत्नी काम करती है ∣ पति घर पर नौकरी की तलाश करता है ∣ इसके चलते पत्नी पति की इज्जत नहीं करती है ∣  घर के बच्चों पर भी इसका असर होता है ∣ बड़ी बेटी घर से भाग जाती है ∣ बेटा माँ बाप का सम्मान नही करता है ∣ छोटी बेटी बहुत ज्यादा चिड़चिड़ी हो जाती है ∣ इसी के इर्द गिर्द मोहन राकेश का नाटक आ़धे अधूरे हैं ∣ जो हमें समाज एक दूसरा आईना दिखाता है ∣

तनाव को कम करने के लिए

आज के समय में कहीं न कहीं हर कोई तनाव के बोझ के तले दबा हुआ है ∣ इसके चलते वो अपने ज्यादातर कम केवल हो जाए इसलिए कर रहा है ∣ इन सब से बचने के लिए आज जरूरत हो गयी है ∣ खुद को लगातार बेहतर करने की ∣  इस प्रतियोगितावादी दुनिया के बीच खुद का समय समय पर परीक्षण करने की ∣ उसके मुताबिक खुद पर काम करने की जिससे की हम बेहतर हो सके ∣ बौद्धिक और मानसिक तनाव से बचकर अपना ध्यान किसी बेहतर काम में लगाएं ∣ इसके लिए हमें कुछ नया सीखते रहना होगा जिस चीज़ में हम खुद को कमजोर पाते हैं ∣ उसमें खुद को लगातार मजबूत हमें करते रहना होगा ∣

मैं हिन्दू क्यों हूं

आज जब पूरे देश में अपने धर्म को श्रेष्ठ दूसरे धर्म को कम बताने की होड़ सी चल रही है ∣ ऐसे में जरूरी है कि धर्मों के बारे में विस्तार से जानना ∣ इसके लिए शशि  तरूर के द्वारा लिखित " मैं हिन्दू क्यों हूं " पढ़ना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है ∣ इस किताब जो जब हम पढ़ते हैं ∣ तब हम हिन्दू धर्म को और ज्यादा विस्तार से समझते हैं ∣ हम जानते हैं कि हिन्दू धर्म ही एक ऐसा धर्म रहा है जिसने समय के अनुसार खुद में परिवर्तन किया  है ∣ जो समय के मुताबिक खुद को बदलाता रहा है ∣  जहां पर कोई बंदिश नहीं है पूजा पाठ की जिसने समय के मुताबिक खुद को बदला है ∣ जो सबको आजादी देता है खुद को अभिव्यक्त करने की ∣ जैसे -जैसे हम इस किताब को पढ़ते चले जाते हैं ∣ इसे और भी करीब से हम जानते हैं ∣

अभ्यास के दम पर सब पाया जा सकता है

" practice makes perfect" आज भी जब ये प्रश्न आ खड़ा होता है कि तुलसीदास जैसे लोग पैदा होते हैं या वो लोग अपने संघर्ष के दम पर बनते हैं ∣ तब ये कहने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगती है ∣ कि आज के समय में महान व्यक्तित्व के लोगों का जन्म नही होता है बल्कि वो अपने संघर्ष से पैदा होते हैं ∣ संघर्ष और मेहनत के बल पर हर कुछ पाया जा सकता है ∣ केवल हमारे पास मेहनत करने का जज्बा होना चाहिए ∣   मेहनत एक ऐसी चीज है जो इंसान को बड़ी से बड़ी ताकत दिला सकती है ∣  आज हर चीज सम्भव है केवल मेहनत करने की जरूरत है ∣

ठंडी जैसे हमें सिखाती है

अगर चाहें तो हम हर चीज से कुछ न कुछ सीख सकते हैं ∣ जरूर नहीं हर चीज खुद के अनुभवों से ही सीखी जाएं∣ कुछ चीज हम दूसरों से भी सीख सकते हैं ∣  ठंडी का मौसम शुरू हो गया है ∣ अब ठंड जैसे -जैसे तेजी से बढ़ रही है वैसे -वैसे अपने काम के लिए सुबह उठना मुश्किल सा हो रहा है ∣ पर कहते हैं न काम हर चीज सीखा देती है ∣ पैसा हर चीज को बता देता है ∣  मन न भी करें फिर भी सुबह उठना होता है ∣लगातार चलते जाना होता है ∣  ठंडी जैसे हमें सिखाती है ∣ अपने काम के प्रति समर्पित रहना क्या होता है ∣   अपने काम के प्रति समर्पण क्या होता है ∣ जुनून की सीमा क्या होती है? मन न भी करें फिर भी सो कर उठना क्या होता है ?  ठंडी का मौसम जैसे हमें बताता है कि चलते जाने का असली मतलब क्या होता है ∣

सावित्रीबाई फुले

शिक्षा का अर्थ अभिव्यक्ति से होता है ∣ जो इंसान को खुद को अभिव्यक्त करने में मदद करती है ∣  इसी को ध्यान रखते हुए भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया ∣ इसके चलते उन्हें ने अनेक कष्ट का सामना भी किया किन्तु अपना कर्तव्य उन्हें किसी हाल में नहीं छोड़ा ∣ इस कारण भारतीय महिला शिक्षा ग्रहण कर पायी ∣ जो उनके लिए बिल्कुल आसान काम नहीं था∣ इसमें उनका सहयोग उनके पति ज्योतिबा फुले ने दिया ∣  आज भले ही शिक्षा का अधिकार हमें बहुत सामान्य सा लग रहा हो किन्तु एक समय पहले यहीं अधिकार पाना लड़कियों का एक सपना मात्र होता था ∣ जो केवल अपने लिंग के चलते शिक्षा नहीं ले पाती थी ∣  हालांकि ये बात गौर करने वाली है कि प्राचीन समय में न केवल महिला शिक्षा ग्रहण करती थी बल्कि शस्त्र जैसी विद्या में भी निपुण थी पर जैसे जैसे- देश में आक्रमणकारियों का प्रवेश भारत में हुआ महिलाओं को कुरीतियों को बेड़ियों में बांध दिया गया ∣   इसके चलते आज के समय में सावित्रीबाई फुले को याद करना और भी जरूरी है जिन्होंने बालिका के लिए   शिक्षा के महत्व को समझा और जो सम...

जुनून और समर्पण की परिभाषा बताती है रामानुजन मूवी

 रामानुजन मूवी एक ऐसे महान इंसान की कहानी पर बनी हैं जिन्होंने ने अपना पूरा जीवन गणित पर ही समर्पित कर दिया  ∣ जो केवल गणित के लिए ही बने थे जिनके जीवन का लक्ष्य केवल गणित की समस्याओं का हल  खोजना था  ∣  जिन्होंने समाज के द्वारा दिए जा रहे अनेक दुखों के बीच खुद को साबित किया और दुनिया को बताया कि जुनून इंसान की वो ताकत होती है जो उससे बड़ा से बड़ा काम करा सकती है ∣ इस मूवी की सबसे अच्छी बात है कि ये मूवी हमें काम के लिए समर्पण क्या होता है वो तो बताती ही है ∣ साथ ही इसके अलावा हमें बताती है कि इंसान लोगों की प्रतिक्रिया को सह कर भी आगे बढ़ सकता है  ∣ उसे देर से ही सही पहचाना जरूर जाता है ∣ सूर्य को ज्यादा देर के लिए नहीं छिपाया जा सकता है ∣  

सच को सच की तरह लिखा जाना क्यों जरूरी है बताती है एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

कहते हैं अक्सर जो जीवन में तटस्थ होते हैं उनका भी इतिहास लिखा जाता है ∣ सच चाहे कितना भी क्यों न कड़वा हो वो लिखा जरूर जाता है ∣  जब बात आती मनमोहन सिंह की तो तब ये समझना और भी जरूरी हो जाता है ∣ अक्सर जो चीज मीडिया में दिखाई और चलाई जा रही है ∣ उससे बहुत अलग किसी की जिंदगी  होती है ∣ जो चीजें जैसी दिखाई जा रही है ∣ वो वैसे ही हो अक्सर आवश्यक नहीं होता है ∣ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में अक्सर ये सुनने को मिलता है कि वो अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में  इंदिरा गांधी के हाथो की कठपुतली थे जो उनके मुताबिक ही  काम करते थे∣ किन्तु सिंह का इससे अलग भी एक नजरिया और देश को चलने की सोच थी जिनका दृष्टिकोण देश को लेकर कितना व्यापक था ये हम इस मूवी को देखकर समझ सकते हैं ∣ इसी मूवी की सबसे अच्छी बात है कि इसमें कहीं भी बनावटी पन नजर नहीं आता है पटकथा से लेकर इसका संपादन काफी अच्छे से किया गया है ∣