जिंदगी वो नहीं होती

जिंदगी वो नहीं होती 
जिंदगी वो नहीं होती
जो हम सोचते हैं ∣
जिंदगी वो होती है
जो हम जीते हैं ∣
जो हमारे अनुसार नहीं
हमें उसके मुताबिक बनाती है ∣
कदम कदम पर हमें पाठ पढ़ाती है ∣
जीवन की कठिन परिस्थितियों से हमें
जीना सिखाती है ∣
हमें बताती है यहां हमारा कोई नहीं है
केवल हम और हमारा आज हैं ∣
जहां हर कोई हमें अपने मतलब के लिए याद करता है ∣
जहां किसी को किसी की नहीं पड़ी होती है
केवल लोग एक दूसरे को करते हैं मतलब से याद
जहां काम निकल जाने के बाद
अलग कर दिए जाते हो ∣ 
अजनबी के बीच रहकर
तुम जिंदगी को जीना सिखाते हो ∣

Comments