Skip to main content

त्याग समर्पण से भरी है नर्मदी की कहानी

बहुत पहले मैंने हिन्दी की किताब में एक कहानी पढ़ी थी ∣ इसका शीर्षक नर्मदी था ∣ इस कहानी में एक गरीब लड़की और उसके पिता के जीवन को दिखाया गया है ∣ इसमें वो किस तरह से सीमित साधन में अपना जीवन व्यापन कर रहे होते हैं ∣ एक दिन उन्हें घर की मरम्मत करने की लकड़ी की जरूरत पड़ती है ∣ तब वो जंगल में लकड़ी लेने जाते हैं ∣ उस समय गर्मी का समय था इसके चलते वो एक दो दिन के लिए अपने साथ कुछ रोटी और पानी लेकर जाते हैं ∣ किन्तु उनका पानी रास्ते में ही खत्म हो जाता है ∣ तब बेटी अपने पिता से पानी मांगती है  ∣ तब पिता बेटी की तसल्ली के लिए उसे कहकर पानी लेने निकल पड़ता है ∣ पर अफसोस उसे पानी की एक बूंद भी नहीं मिलती है ∣ जब वो वापस अपनी बेटी के पास आता है ∣ तब वो पाता है कि उस जगह पर कोई नहीं है तब वो अपनी बेटी को बहुत आवाज लगता है किन्तु किसी कि आवाज नहीं आती है ∣ जब वो बेटी को खोजने जाता है तो उसे एक जगह पानी के तेज आवाज के बीच अपनी बेटी की आवाज आती है ∣ जो अपने पिता से कहती है कि मैं दूसरों की प्यास बुझाने के लिए नर्मदी बन गयी हूं अब यहां पर कोई प्यास नहीं मरेगा ∣ 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..