रामानुजन मूवी एक ऐसे महान इंसान की कहानी पर बनी हैं जिन्होंने ने अपना पूरा जीवन गणित पर ही समर्पित कर दिया ∣ जो केवल गणित के लिए ही बने थे जिनके जीवन का लक्ष्य केवल गणित की समस्याओं का हल खोजना था ∣
जिन्होंने समाज के द्वारा दिए जा रहे अनेक दुखों के बीच खुद को साबित किया और दुनिया को बताया कि जुनून इंसान की वो ताकत होती है जो उससे बड़ा से बड़ा काम करा सकती है ∣
इस मूवी की सबसे अच्छी बात है कि ये मूवी हमें काम के लिए समर्पण क्या होता है वो तो बताती ही है ∣ साथ ही इसके अलावा हमें बताती है कि इंसान लोगों की प्रतिक्रिया को सह कर भी आगे बढ़ सकता है ∣ उसे देर से ही सही पहचाना जरूर जाता है ∣ सूर्य को ज्यादा देर के लिए नहीं छिपाया जा सकता है ∣

Comments