खूबसूरती के मायने



सुंदरता किसे नहीं पसंद है ∣ किसी को प्रकृति की सौन्दर्यता तो किसी को इंसान की सुंदरता पसंद होती है ∣ इसके अलावा एक मन की भी सुंदरता होती है ∣ जो भले ही नजर नहीं आती है ∣ पर अपनी उपस्थिति अक्सर हमें कराती हैं जो हमें बताती है कि इस दुनिया में अभी भी इंसानियत बाकी है एक दूसरे के प्रति प्रेम बाकी है  ∣
जो एक दूसरे की मदद करने की हर हाल में कोशिश करता रहता है∣ आमतौर पर बहुत सस्ती समझी जाने वाली ये खूबसूरती कुछ लोगों के चेहरे पर इस कदर नुर बरसा रही होती है जिससे नजर हटाने का जी ही नहीं करता है  ∣
आज के समय में जब दुनिया अपने मतलब के लिए जानी जाती है ∣ ऐसे में केवल यहीं खूबसूरती है जो इस दुनिया पर विश्वास बनाएं हुए है ∣

Comments