पैसे की असली कीमत अक्सर परिस्थितियां बताती है ∣- कुछ रास्ते अक्सर समय के साथ बदल जाया करते हैं ∣
- हर अच्छी दिखाई देने वाली चीज अच्छी हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं है ∣
- संघर्ष जीवन के हर क्षेत्र में चलता रहता है ∣ केवल हमारा उसे देखने का नजरिया बदल जाता है ∣
- कुछ लोग वो होते हैं जो काम के लिए याद करते हैं ∣ कुछ लोग काम निकलने के बाद ही भूल जाते हैं ∣
- कड़वा भले स्वाद बुरा हो किन्तु अंत में मीठा फल देता है ∣ किन्तु मीठी चीजें अक्सर बाद में कड़वा ही शेष छोड़ती है ∣
कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है। आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो।

Comments