Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

थोड़ा ठहराव रखिए

  तेज दौड़ने से ज्यादा अच्छा होता है, धीरे -धीरे चलना क्योंकि  अक्सर   कछुआ आगें निकल जाता है ∣   जिंदगी की दौड़ में और खरगोश जो तेज दौड़ता है, वो हार जाता है ∣ आप अपने जीवन में ढे़रों अच्छे काम करते होगें तो कुछ गलतियां भी करते होगें जो कि इंसान से होना स्वाभाविक है ∣ किन्तु अगर आप उस गलती को लगातार कर रहें हैं और आगे बढ़ रहे हैं ∣ तो वो आपके  लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ∣ इसलिए जिंदगी में आगे बढ़ने के जुनून को हमेशा अपने पास रखिए और आहिस्ते   -आहिस्ते  अपने सपनों को पूरा कीजिए यकीन मानिए आप अपनी जिंदगी में जरूर काबिल इंसान बनेगें  ∣

परीक्षा देते रहिये जोखिम लेते रहे

कभी गौर किया है अपने की हमें हर दिन सिर्फ 24 घंटे ही क्यों मिलते हैं जिसमें 12  घंटे दिन और 12 घंटे की रात होती है,    जिसमें से करीब 6से 8  घंटे हम सोने में खर्च कर देते हैं ∣  और फिर जो समय बचता है ∣  उसमें हम ज्यादातर  उन काम करते हैं ∣  जो हमारे लिए ज्यादा जरूरी नहीं कुछ  अपवाद  छोड़कर जो लोग अपना समय फिजूल चीजों में कम से कम खर्च करते हैं ∣ किन्तु ज्यादा तर का हाल यहीं  मिलता है ∣    जिनको जब वक्त मिलता हैं कुछ करने का तब वो आराम करने के न ए - न ए बहाने खोजते है ,और जब वक्त आता है ∣  जोखिम लेने का तो ये कहकर नहीं करते, यर हमारे लिए तो वो था ही नहीं किंतु बड़े काबिलिय तारीफ लोग वो भी होते हैं ∣ जो अपना समय ज्यादा से ज्यादा उन चीजों में लगाते हैं ∣ जो उन्हें कल बेहतर बनाएंगी और वो जोखिम लेने से कभी पीछे नहीं हटते हर दिन देते हैं खुद को चुनौती की आज कर पाएंगें अपने लिए कुछ बेहतर यहाँ आज भी कुछ समय की वो मर खाएगें जिंदगी में हमें भले न मिले हर क्षेत्र में सफलता किन्तु हमें जिंदगी में हमेशा जोखिम लेना च...

Monday motivation

N समय की अहमियत रखना हमेशा फायदेमंद होता है ∣ O अगर हम दूसरे के बारे जानें तब हमें  मालूम चलता है ,कि केवल हम ही नहीं बल्कि दूसरे लोग भी हर तरह की परेशानी झेलकर अपना काम कर रहें हैं ∣ R परीक्षा आती है, जाती है महज फर्क इसे पड़ता है कि तब हमने परीक्षा कैसे दी थी और आज हम उसे कैसे दे रहे हैं ∣ I दोस्त हो या दुश्मन सब की सलामती की दुआ करने में भला कौन सी परेशानी है ∣ S बड़ी बात इसमें नहीं आपके पास बहुत ज्यादा धन है बड़ी बात तो तब होगी आपके पास धन कम ह़ो किन्तु फिर भी अपने उसका सही उपयोग करें ∣ K किरदार हमारी जिंदगी में भले ही अच्छे लोगों के बदल जाए किन्तु  उनका आना बंद नही होता अगर हम अच्छे हो तो ∣ N किसी की गलतियां हम जितनी  शिद्दत से निकालते हैं, उतनी शिद्दत से उसे बताते कम ही है ∣ O अगर आप अपने काम के प्रति ईमानदार होगें तो लोग आपके प्रति ईमानदार होगें ∣ G कोशिश भले कम कीजिये पर लगातार कीजिए, क्योंकि बूंद बूंद से घड़ा भरता है ∣ A जिंदगी में आपके पास जो भी है उसमें सुकून रखिए लोगों को उतना भी नसीब नहीं होता है ∣ I जब भी खाना सामने आए तो उस ये देखकर बुरा न बोले क्योंकि व...

रविवार से अच्छा और कुछ नहीं

  अपना मूल्यांकन करने के लिए रविवार से अच्छा और कुछ नहीं है ∣ जिस तरह एक  दफ्तर में काम करते हुए हर हफ्ते के सोमवार को हमें अपने  बॉस  को ये बताना पड़ता है ∣ कि इस हफ्ते अपने कितना काम किया ∣  उसी तरह हमें रविवार को स्वयं का बोस बन कर  आत्म चिंतन करना चाहिए ,कि इस हफ्ते में हमने क्या सीखा ऐसा जो हमें कल से बेहतर बनाता है ∣

बदलिए समय के साथ वरना

समय के साथ हर किसी इंसान को दूसरे लोगों से आलोचना के रूप में ये सुनने को ही मिलता है , कि यर तु बदल गया है जबकि उस बोलने वाले को क्या पता ? मेरा दोस्त नहीं बल्कि उसकी परिस्थितियों ने उसे बदला है ∣ जीवन के कठिन पड़ावों को चढ़ते- चढ़ते उस ने बेवजह की बातों पर सोचना बंद कर दिया है ∣ जिस छोटी बात को लेकर वो कभी परेशान सा हो जाता था अब जिंदगी में होने वाली बड़ी घटनाओं से उसे पूरा बदल दिया है ∣ बोलने वाला इंसान इस बात से बेखबर कि  बदलाव जीवन का वो अहम हिस्सा होता है ∣ जिसका हमारे जीवन में होना जरूरी होता है ∣ किसी की जिंदगी में  बदलाव थोड़ा ज्यादा तो किसी की जिंदगी में बदलाव कम होता है ∣ अगर आप भी करना चाहते हो अपने जिंदगी में अपने ख्वाब को पूरा तो बदलिए ,अपनी उन आदतों को जो आपको अपने सपने से दूर करता हो क्योंकि सपने बगैर इंसान का कोई अस्तित्व ही नहीं होता है ∣

विचार

  जिंदगी में जिनको मिल जाती है, बहुत कम उम्र में सफलता उनके संघर्ष की एक अलग कहानी होती है ∣  कोई भी नहीं जीत जाता दुनिया में यू ही उसके लिए उसे बहुत से दाम चुकाने होते हैं∣

जरूरत नहीं कमी बने

हम हमेशा न ए लोगों से मिलते हैं ,जिनमें कुछ लोगों से हमारी अच्छी बन जाती है ∣ हम एक दूसरे के विचार से सहमत होते हैं ∣ और समय के साथ -साथ अच्छे दोस्त में बदल जाते हैं ∣ इस तरह हमारी जिंदगी में दो तरह के दोस्त हो जाते हैं ∣ एक जिनके न रहने से अक्सर हमारी महफ़िल में उनकी खासा कमी महसूस होती है ∣ तो दूसरे वो लोग जिनकी हमें एक समय जरूरत होती है ∣ अब आप सोचेगें आखिर कमी और जरूरत में फर्क ही क्या है ?जबकि इन दोनों शब्दों में जमीन आसमान का फर्क होता है ∣ जरुरत हमेशा किसी न किसी से पूरी की जा सकती है ∣ किन्तु कमी पूरी नहीं की जा सकती है ∣ अगर हम इसे उदाहरण से समझें तो जानेगें, हमारा कोई ऐसा दोस्त जिसके बिना एक समय हम ने सुबह को सुबह न कहा हो सब आ गए हो पर वो न आए हो, तो हमारा ध्यान केवल उसके आने पर उस चीज की कमी केवल वो ही दूर कर सकता है ∣ जबकि अगर हमारा कोई दोस्त हो जिसके एक समय हमारी जरूरत हो तो उसे तो कोई भी पूरा सकता है ∣ आपके होने न होने से सामने वाले को क़ोई फर्क नहीं पड़ता है ∣ इसलिए किसी की कमी बने जरूरत नहीं ∣

World Olympic day

आज विश्व ओलंपिक दिवस है ∣ जो कि बहुस्तरीय प्रतियोगिता है ∣ इसमें करीब 200 से ज्यादा देश भाग लेते हैं ∣ और इसमें सभी तरह के खेल का आयोजन किया जाता है ∣ इसका ओलंपिक नाम पड़ने के कारण को देखें तो जानेगें  सबसे पहले ये ओलंपिया पर्वत में खेला गया था ∣ जिसके कारण इसका नाम ओलंपिक पड़ा इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ओलंपिक में अपना बेहतर देने की ओर प्रेरणा देना है ∣  ओलम्पिक प्रतीक के रूप में पांच रंगीन एक दूसरे से मिले हुए दर्शाये गए है∣ जो विश्व के 5 महाद्वीपो के प्रतिनिधित्व करने के सांथ ही निष्पक्ष एवं मुक्त स्पर्धा का प्रतीक है∣ नीला चक्र - यूरोप पीला चक्र - एशिया काला चक्र- अफ्रीका हरा चक्र- ऑस्ट्रेलिया लाल चक्र - उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका∣  इसके अलावा ओलंपिक के खेल में तीन तरह के पदक दिए जाते हैं जिनमें स्वर्ण पदक, रजत, कास्य पदक है ∣

🎶🎶🎶🎶Music🎶🎶🎶

  अक्सर इंसान गीत के माध्यम से वो कह देता है, जो सामान्य रूप से भी कहना मुश्किल होता है ∣ भले वो गीत 'जब प्यार किया तो डराना क्या' हो, जो हर प्रेमिका की आवाज को जैसे पुरजोर रखता है ∣ तो वहीं प्रेम का गीत क्या है, इसे 'एक प्यार का नगमा 'ऐसे रखता है, जिसमें व़ो उसके हर रूप को बता देता है ∣ कि प्यार में इंसान कुछ पाता है, तो कुछ खोता है ∣  एक गीत ही तो होता है ∣ मनुष्य के गुन गुनाने का माध्यम जिसे सुनकर कभी वो रोता है, तो कभी  वो उससे अपनी पुरानी यादें ताजा करता है ∣  आज भी समय बीत जानें के बाद कुछ गीत हमें  उतने ही पसंद है ,जितने की पहले थे जिन्हें सुनकर हम जिंदगी में एक नयी उमंग तो कभी एक नया जोश पाते हैं ∣ 1. आज भी आशिकी 2 का गीत "अपने करम की कर अदाएं.. यारा.. यारा.. यारा.. मुझको इरादे दे, कसमें दे, वादे दे मेरी दुआओं के इशारों को सहारे दे दिल को ठिकाने दे, नए बहाने दे ख़्वाबों की बारिशों को मौसम के पैमाने दे अपने करम की कर अदाएं कर दे इधर भी तू निगाहें" 2.तो वही  एलबम के गीतों में "लफ्ज़ कितने ही तेरे पैरों से लिपटे होंगे …. तूने जब आख़िरी ...

ऐसे ही नहीं लिखा ध्रुवस्वामिनी पर जयशंकर ने नाटक

गुप्त वंश में चंद्र गुप्त से सबका परिचय है किन्तु इस वंश  की सबसे प्रभाव शील ध्रुवस्वामिनी को ब हुत कम लोग ही जानते हैं ∣ जिनके विषय पर आज बात करना जरूरी है ∣ आज देश में नारीवाद बहुत सुर्खियों में चल रहा है, किन्तु वो तो गुप्त काल में उसी समय आ गया था जब गुप्त वंश की महारानी  ध्रुवस्वामिनी अपने  पति रामदेव का स्त्री को वस्तु समझने की भूल करने में भरी सभा में चंद्र गुप्त को ये आदेश दे दिया था कि वो अपने भाई रामदेव का वंध कर दे ∣ जिसका कारण यहाँ था कि रामदेव गुप्त ने अपनी आजादी के बदले अपनी पत्नी को अपने से जीते हुए राजा के पास सौपने को तैयार हो गया था किन्तु ध्रुवस्वामिनी   जो कि चंद्र गुप्त से प्रेम करती थी उस ने  चंद्र गुप्त से स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि वो नहीं उसकी लाश वहाँ जाएगी ∣ उस समय गुप्त शासन के राजा रामदेव थे उस समय चंंद्र गुप्त ने ध्रुवस्वामिनी का वेश धारण करके उस राजा का वध किया था और जब वो गुप्त साम्राज्य में आए थे तब रामदेव ने चंद्र गुप्त को बंंदी बना लिया था उस समय ध्रुवस्वामिनी ने भरी सभा में चंद्र गुप्त को आदेश दिया था "ऐसा राजा र...

World Refugee day

बहुत किस्मत वाले होते हैं, वो लोग जिनके घर होता है ∣ अपना देश अपना एक फर्ज होता है ∣   हमें भले न मालूम चले उसकी कीमत ,किन्तु जिनके पास घर नहीं किसी देश की नागरिकता नहीं उन्हें ही तो सबसे ज्यादा इस बात का दुख होता है   ∣ आज वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखें तो जानेगें विश्व में रिफ्यूजी की संख्या बढ़ती जा रही है ∣केवल भारत में ही 2 लाख से ज्यादा रिफ्यूजी है तो वही हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में करीब 7 लाख है ∣ अगर एक देश से दूसरे देश पलायन करने की बात करें तो अफगानिस्तान  जैसे देश है, जहाँ के लोग सबसे ज्यादा अपने देश से पलायन करते हैं ∣

वो पिता ही तो होते हैं

वो पिता ही तो होते हैं जो हमें गलती करने पर  डाट लगाते  है किन्तु जब बात आए हमारी तरफदारी की तो मम्मी से ज्यादा वो ही तो हमारे लिए दूसरों से है लड़ते हैं,  जो देते हैं हमें संदेश जीवन जीने का कि करोगें परिश्रम तो ही मिलेगा  तुम्हें इस दुनिया से कुछ नेक वरना हो जाओगे तो तुम ऐसे ही बूढ़े तुम्हारे बाल होगें  धूप में ही  सफेद  ,  लोग कहते हैं कि हर बाबुल के  घर में होता है बिटिया का  ठिकाना कुछ दिनों का किन्तु जब बेटी ससुराल चली जाए उसकी राह माँ से ज्यादा पिता ही तो देखते हैं,  माँ की तरह भले पिता अपने  स्नेह का इजहार न करें अपने बच्चों से किन्तु अपने बच्चों की खुशी के लिए  कितना कुछ सहते हैं,  माँ देती है हमें जीवन जीने की सीख तो पिता हमें जिंदगी को कैसे जीना है  उसकी सीख हर समय देते हैं वो पिता ही तो होते हैं जो हमारी जिद्द को पूरा करने के लिए अक्सर अपने खर्च कम कर देते हैं ∣

जिंदगी जीने का तरीका सीख लो

इस दुनिया में सब लोग जन्म लेते हैं ∣ और सभी लोग मरते है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है ∣  बड़ी बात तो तब होती है ,जब तुम अपनी जिंदगी को ऐसे जीओं कि केवल तुम्हारे लिए नहीं बल्कि दूसरे के लिए भी प्रेरणा बने    ∣   जिसे सुनकर लोग अपने जीवन  के उन ख्वाब को पूरा करने की सोचे जिन्हें देखा तो उसने अपनी आंखों से किन्तु दुनिया के डर से उसे करने का साहस न किया     ∣  बहुत कम ही होते हैं वो लोग जो अपने जिंदगी को ऐसे जीते हैं ∣ कि लोग केवल उनकी सफलता ही जान पाते हैं ∣ किन्तु उनकी असफलता का दर्द  वो खुद ही पीते हैं ∣  हमें देते हैं जिंदगी जीने का संदेश  आएं हो तो कुछ करके जाओ़ इस दुनिया में वरना बोझ बन जाओगे तुम अपने ही घर में ∣ 

नहीं रहें मिल्खा सिंह

भारत ने अपने एक सपूत मिल्खा सिंह को खो दिया ।जिसने भारत का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और भारत को  कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक दिलाया ।   आज वो हम से इतने दूर चले गए , जहाँ से किसी शख्स का आना लगभग नामुमकिन है। अगर हम इनके अतीत के पन्नों को देखें तो जानेगें,  मिल्खा सिंह का जन्म 2० नंम्बर सन् 1932 में पाकिस्तान के गोविन्दपुर नामक गाँव के एक सिख परिवार में हुआ था  ।वे एक ऐसे सिख धावक थे ।जिन्होंने  196० ग्रीष्म ओलम्पिक टोक्यो और सन् 1964 ग्रीष्म ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था ∣ भारत विभाजन के दौरान उन्हें अपने माता पिता को खो दिया और पाकिस्तान से भारत आ ग ए । अगर हम उनके सफल करियर की ओर देखें तो जानेगें,  उन्होंने कार्डिफ, वेल्स, सयुंक्त साम्राज्य में 1958 कॉमनवेल्थ    में खेल में स्वर्ण पदक जीत और अपने नाम का नया क्रीतिनाम स्थापित किया ।  जो लोग उनसे परिचित नहीं थे उन्हें 2013 में मिल्खा पर बनी फिल्म' भाग मिल्खा भाग' से उन्हें जान लिया जो कि लेखक ओमप्रकाश मेहरा  ने बनाई थी जि...

परिस्थितियां हमारे वश में नहीं है किन्तु

देश भले ही अनलॉक हो गया है, किन्तु क ई लोग ऐसे है जो की क ई तरह की परिस्थितियों से गुजर रहे हैं ∣ किसी को  दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है तो किसी के यहां बच्चों की स्कूल की फीस कुछ समय टालने के लिए प्रशासन के सामने मदद मांगना पड़ रहा है।  और कुछ लोगों के घर में  को ई व्यक्ति बीमार है, तो उसके परिवार को अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । तो कोई अपनी सैलरी के समय पर न मिलने के कारण घर के खर्चो में कमी कैसे लाएं इसके लिए विचार कर रहा है जिसकी एक लंबी सूची है किन्तु इन मुश्किलें के बावजूद हम सब को धैर्य रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि समय बुरा आया है तो अच्छा भी आएगा ।

अतीत के पन्ने

जो बीत गया वो अतीत होता है ∣ जो आने वाला होता है, वो भविष्य होता है ∣ और जो चल रहा है, वो वर्तमान होता है ∣ इन तीनों काल के बीच में एक मनुष्य होता है ∣  जिसके भूतकाल का नतीजा उसके वर्तमान काल में मिलता है ∣ और वर्तमान काल में किए हुए कार्य का नतीजा उसे भविष्य काल में मिलता है ∣ कितनी अजीब बात है न कुछ का अतीत उनके वर्तमान से इतना अलग होता है ∣  कि अगर आज बताने लगे वो तो उसकी बात पर विश्वास करना ही एक झूठ की सफेद चादर सी लगता है कुछ शख्स बना लेते हैं अपने अतीत से वर्तमान को इतना अच्छा की उनका काम ही एक छलावा सा लगता है∣  दिन बीतने में वक्त नहीं लगता है ∣ पर किसी अच्छे का साथ मिलने में वक्त ही वक्त लगता है ∣ कितना भी मिटने की कोशिश करे अतीत के पन्ने की लिखावट किन्तु पत्थर पर लिखा जैसा हर अतीत का शब्द लगता है ∣ 

मिसाल

मिसाल दी जाती है बोली नहीं जाती, दंगल मूवी में एक पिता अपनी बेटी को गोल्ड मेडल जीतने की अहमियत बताता है ∣ जो आज के समय की भी सच्चाई है ,कोई छात्र कितनी मेहनत कर रहा है किसी सरकारी नौकरी को पाने में या किसी बेहतर पद को पाने ये देखना अक्सर लोग भूल जाते हैं ∣ किन्तु अगर उसने गलती कर दी या वो किसी एग्जाम में पास न हुआ तो सब उसे उलाहना देते हैं ∣ जिंदगी की भी यही वास्तविकता हमें एक अलग रूप में दिखाई देती है, जब एक इंसान किसी चीज को पाने के लिए  कड़ी मेहनत करता है किन्तु वो उसे पा नहीं पाता तो सब उसकी काम करने की काबिलियत पर प्रश्न करते हैं ये नहीं देखते क उसने उसे पाने में कितनी मेहनत की ∣

प्रश्नावली

Q. 1 क्या आपके गाँव में नि.लि सुविधा है 1. सड़क  हां, नही 2. स्कूल  हां, नही 3. अस्पताल  हां, नहीं 4. बिजली हां, नहीं 2.आपके गाँव में पेयजल की व्यवस्था किसके जरिए है 1. निजी हैडपंप 2. नलकूप 3. निजी बोर  3.आप अपने गाँव के विकास के लिए किस चीज की कमी मानते हैं 1. बिजली 2. बैंक 3. पोस्ट आफिस 4  आपको सरकार की इन योजना के बारे में मालूम है 1  . जन धन योजना                    हां,नहीं 2. किसान कल्याण योजना        हां, नहीं  3. लाड़ली लक्ष्मी योजना             हां, नहीं 5.   मनरेगा से आपको कितना लाभ मिला है 1. बहुत ज्यादा 2. ज्यादा 3.कम 6)क्या आपको आवास योजना के तहत राशि प्राप्त हुई  1. हां 2. नहीं 3. शायद Q.7 क्या आपके गाँव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं 1. हां 2. नहीं 3. शायद Q. 8   क्या आप कृषि से सम्बन्धित विषय पर कृषि विशेषज्ञ से कभी राय लेते हैं 1. हां 2  नहीं  3. शायद Q. 9  क्या आपके गाँव में वैक्सीन की जाग...

लैसेट की रिपोर्ट भारत के लिए है दुखद

मेडिकल जर्नल ' द लैसेट' में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया है ,   कि  फाइजर - बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड - एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ कारगर है ∣  यहाँ अध्ययन ब्रिटेन के एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है,  गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड - एस्ट्राजेनेका   की वैक्सीन भारत में '  कोविड शील्ड के नाम से बन रही है ∣  इस अध्ययन में ऐसी जानकारी मिली है, कि फाइजर की वैक्सीन ने दूसरी खुराक के 14 दिन बाद अल्फा स्वरूप के खिलाफ 92% सुरक्षा दी जबकि डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 79 % सुरक्षा दी∣ इसकी तुलना में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन ने अल्फा के खिलाफ, 73%और डेल्टा के खिलाफ 60% सुरक्षा दी हैं ∣ जानकारी के लिए आपको बता दे कि अल्फा वैरिएंट ब्रिटेन में मिला है ∣

खुद को चमकाते रहिये

कुछ पाना है, अगर जिंदगी में तो हर दिन कुछ सीखते रहिए नहीं तो आप इस दुनिया के लिए बेकार हो जाएगें कुछ पढ़ते रहे नहीं तो आपके दिमाग के भाग जंग खा जाएगें। चलते रहिये जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ने के लिए वरना आपके पैर जाम हो जाएगें । अगर चाहते हैं ,वैश्वीकरण के जीवन में अस्तित्व की स्थिरता तो लगातार धीरे धीरे ही सही कुछ काम करते रहिए।

वो क्लास रूम नहीं होता

जब किसी भी संस्थान में नौकरी करने जाओ या इंटर्नशिप करने जाओं तब मालूम चलती है |खुद की औकात क्या हो तुम वहाँ भले आपकी टांग खिचने वाला क़ोई न हो किन्तु आपसे प्रतियोगिता कर रहे बहुत सारे अनजान लोग होते हैं ∣ जहाँ रेस लगी हुई होती है| इस बात की कौन इस काम को जल्दी करेगा जहाँ अपने कितना काम अब तक किया है|  उसका संग्रह आपको ही गूगल शीट या एक्सल में करना होता है| वहाँ भले ही आपको बताने वाले आपसे रोज गूगल मीट पर न मिले किन्तु जब मुलाकात होती है| तो वो आपके हाल चाल नहीं आपके काम को पूछते हैं ∣ जहाँ ये नहीं देखा जाता है| कि आप क्या हो जहाँ तो केवल आपका काम देखा जाता है जहाँ आपको अपना रिजल्ट खुद ही बताना होता है कि अब तक क्या दिया अपने इस संस्थान को जहाँ पर कोई टीचर से नजर चुराने वाला विद्यार्थी नहीं होता है | जहाँ आपकी ताकत होती आपकी ईमानदारी कि कितना अच्छा काम करते हो आप जहाँ आपका रिजल्ट भले क्लास के गुप पर फोटो में न बनकर हो पर एक खास मीटिंग में सबका रिजल्ट एक साथ है ओपन होता स्कूल की पढ़ाई में हम पढ़ते अपनी कक्षा का टॉपर्स बनने के लिए , कॉलेज में आते तो कोशिश होती' मिस एक्सीलेंस...

कोई भी चीज़

  अक्सर हम दूसरे की कामयाबी देख उससे ईर्ष्या करने की नासमझी कर देते हैं ∣ हमें लगता है कि उसने कितना कुछ पा लिया है ∣ और हम तो वही है ∣ जहाँ पर पहले भी थे हम उसके बारे में पूरी तरह से तहकीकात करे बिना ही ये कह देते हैं कि कितना सुंदर जीवन है बिना परिश्रम के ही सबकुछ मिल गया  जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत होती है दुनिया में कुछ लोग ह़ोते है ∣  ज़ो जिंदगी से सिर्फ शिकायत करते रह जाते हैं जबकि कुछ लोग अपने आप को परिष्कृत करने के लिए हर संकट झेल जाते हैं∣  क्या ऐसे ही मिल जाती है कामयाबी नहीं इसे पाने के लिए अक्सर लोगों को करना पड़ता है परिश्रम∣

विचार

  कभी कभी जिंदगी हमें जरूर ऐसे आईना दिखती है ∣ कि जिस चीज़ पर हम सबसे ज्यादा नाज करते हैं ∣ वो ही हमारी अग्नि परीक्षा बन जाती है ∣  जिंदगी में उन लोगों को कभी भी नजर अंदाज न करना जिनके मिलने से ज्यादा तुम्हें उन्हें खोने का डर सताता हो ∣   वो लोग सच में हीरे है जो हर विपरीत परिस्थितियों में खुद के काम बिल्कुल बेहतर ढंग से करते हैं ∣ काम समय पर करना और काम अच्छा करना ये दोनों काबिलियत बहुत कम ही लोगों के पास होती है ∣ जरूर नहीं की हर सफेदी अच्छी हो क्योंकि अक्सर सफेदी में काली चीज की उपस्थिति हमें नजर नहीं आती है ∣ अक्सर हम जिन लोगों को उनकी शक्ल सूरत देखकर नजर अंदाज कर देते हैं वो हमें एक ऐसी शिक्षा दे जाते हैं जो हम हजार किताब पढ़कर भी नहीं जान पाते हैं ∣  हिसाब किताब अपने काम का रखों इसका नहीं कि किसने हमारी बुराई दूसरे से की क्योंकि जरूरी नहीं कि तुम भी उन लोगों की तरह अपना वक्त जाया दूसरों की बुराई करने में करो ∣

खामोशी

ज्यादा बोलने वाले जब चुप रहने लगे तो समझ लेना चाहिए आज सूरज दूसरी दिशा से है निकला,  जब वो लोग जो किसी काम को बखूबी करते हर उस काम को दैनिक करते हैं  जो उनके लिए जरूरी है और वो कभी उसे न करे  तो उनको भी समझना चाहिए जो लोग उनके न आने के कारण को पूछ रहे हैं ∣ जब कोई इंसान किसी के प्रश्न के बावजूद अपनी तरफदारी न करे तो उसकी खामोशी का मतलब समझ लेना चाहिए ∣ बहुत कम वो लोग होते हैं ∣ जो समय के साथ नही है बदलते वरना कुछ लोग तो  पहचाने नहीं जाते हैं  ∣ ये ख्वाहिश जिंदगी की पूरी करते करते क ई लोग है मुर्दा  हो जातें हैं ∣ कहते हैं लिखना और लिखने में अंतर होता है ∣ कुछ का लेखन तो केवल कुछ की तारीफ करना होता है ∣ तो कुछ का जिंदगी के अल्सफे को पढ़ना होता है ∣ समय के साथ हर चीज नही रह जाती है इस इंसान के पास कुछ का छुटना तो जैसे स्मृति का धूमिल होना होता है ∣ इसलिए तो कहा जाता है इतना करीब न रखों अपने दिल के किसी को कि जब दूर हो तो उसकी कमी खलने लगे  खुद कुछ न बोल सके तो हर खामोशी उसकी तारीफे करने लगे  जिंदगी में अक्सर जब हमें लगता है ∣ कि जिंदगी में सिर्फ दौ...

अगर आप ऐसे है तो गर्व कीजिये खुद में

इस कोरोना वायरस महामारी ने जितना हमें बदला शायद हम उतना पहले कभी नहीं बदले थे। जिसने हमें  अपने घर और घरवालों की तो महत्ता समझाई ही साथ ही साथ जीवन को जीने का एक मौका दिया। ऐसा नहीं इस बीच  हमें किसी भी  समस्या का सामना नही करना पड़ा किन्तु ऐसा करते हुए हमने अपने अंदर एक परिवर्तन पाया । हम अब उंन कामों को भी बड़े इत्मिमान से करने लगे जिसमें हमें  भले ही ज्यादा समय लगता था किन्तु हम उसे संतुष्ट नहीं होते थे  । हमारे परिवार में ऐसे लोग जरूर है। जिन्होंने कोरोना वायरस की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए हार नहीं मानी और अपना काम किया खुद को सुरक्षित रखा और अपने परिवार के लिए सुरक्षा के कवच सा काम किया। तो वहीं घर के उन सदस्यों की तारीफ की जानी भी जरूरी है। जिन्होंने इस महामारी के दुख के साथ अपने उन कामों को लगातार करते रहने की कोशिश की जिनके लिए उन्हें अधिक समय नहीं मिला ।

सूर्यग्रहण

आज सूर्यग्रहण लगने जा रहा है जो कि एक वलयाकार सूर्यग्रहण है जो कि उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में कई जगहों पर, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा  जबकि भारत में ये केवल पूर्वोत्‍तर में अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख में दिखाई देने वाला है ∣ विज्ञान की दृष्टि से  सूर्य ग्रहण   देखें तो जानेगें जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तब सूर्य ग्रहण होता है ∣ ये दिन प्रकार के होते हैं पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण - जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है  आंशिक सूर्य ग्रहण - जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से न ढककर सूर्य के कुछ भाग को ढकता है ∣ वलयाकार सूर्यग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य के केवल बीच के भाग को ढकता है ∣ कहाँ देखे लाईव ग्रहण आप सूर्य ग्रहण को Virtual Telescop, timeanddate और CosmoSapiens पर लाईव देख सकते हैं ।

निश्चय हमें करना है

हम सब की जिंदगी में एक न एक ऐसी घटना जरूर होती है ∣ जो हमें अपने जीवन में कुछ ऐसा  करने को विवश कर देती है  जिसका असर केवल हम पर ही नही अपितु हमारे आस पास के वातावरण पर भी पड़ता है ∣ बात चाहे किसी समस्या के निदान की हो या किसी परेशानी के खड़े होने के कारणों को जानने की सब कुछ एक घटना से प्रभावित होकर किया जाने वाला प्रसंग होता है ∣ उनमें से एक है पर्यावरण और हमारी जिंदगी में उसका महत्व बात चाहे घर   शहरी क्षेत्र में पानी के  संकट की हो या वातावरण में कम हो रहे हैं जीव जन्तुओं की  जो परिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करते हैं जिसका हमारे ऊपर भले ही प्रत्यक्ष प्रभाव न पड़े किन्तु हम पर उसका अप्रत्यक्ष प्रभाव जरूर पड़ता है ∣ जब हम से ज्यादा लोग उन प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग बहुत खुलकर करते हैं जिनके संरक्षण की हमें जरूरत है ∣ तो  तब हमारे जीवन में उनकी  कमी होने लगती है ∣ बात चाहें पीने के पानी की हो या प्राकृतिक भंडारण के संरक्षण की हमें अब यह निश्चय करना ही होगा कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए क्या हम ऐसा काम कर सकते है ∣ जिससे हम पर्यावरण के संसाध...

जीत

1.वो जीत जीत होती है जो पायी जाती है  कठोर परिश्रम करके,  जिसके लिए सहते हैं  कभी पांव के छाले तो कभी समाज के ताने जिसके लिए अवाम  काबिल नहीं समझती तुम्हें   । 2.जब पा लो उस शिखर को तो वो जीत पूर्ण चंद्रमा का आकार है लेती  जैसे बाग में फुल  की कली है खिलती,  जिसे पाने के लिए ढेरों  अमावस्या का सामना करते हो तुम शुक्ल पक्ष की भांति तब बढ़ते हो तुम ,  तुम्हारे सामने आते अनेक  ग्रहण पर हर ग्रहण के सूतक काल  का सामना करते हो तुम   । 3.सावन हो या भादों  हर समय चलते हो तुम तब जाके पाते हो तुम कामयाबी ,  ऐसे ही नहीं मिलती जिंदगी में जीत  करनी पड़ती है मेहनत तब जाके आती है किसी  सूखे खेत में हरियाली,  जीवन भी होता है वृक्ष जैसा अगर लगते हैं इसमें फल तब भी ये कितने पत्थर है सहता,  ऐसे ही नहीं मिलती कामयाबी उसे पाने के लिए दिन रात  मेहनत है करना पड़ता  तब मिलती है जीत  ।

रोटी

जब देश कोरोना महामारी से पीड़ित है ∣ त़ो वहीं कुछ लोग खाली पेट से पीड़ित है ∣ जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नहीं नसीब हो पाती पेट भरना तो दूर की बात है ∣ ऐसा नही है कि सरकार ने इस ओर कुछ कार्य नहीं किए को ई योजना नहीँ बनाई किन्तु अभी उस नीति में और भी सुधार किए जाने की जरूरत है ∣ जिससे सरकार द्वारा निर्धारित योजना का लाभ उसके सच्चे पात्रक को मिले  आज विश्व खाद्यान्न सुरक्षा दिवस है ∣ जो कि खाद्यान्न की सुरक्षा पर जोर देता है साथ ही लोगों को इस ओर जागरुक करने की कोशिश करता है ∣ कि लोग इसकी बर्बादी से बचे बात चाहे थाली में भोजन की अधिकता हो या गोदाम में अनाज का सड़ना ये हमारा ध्यान हर उस गरीब व्यक्ति पर केन्द्रित करता है ∣ जिसे दो वक्त की रोटी पाने के लिए सघर्ष करना पड़ता  हैं ∣ आज समकालीन समय में हम सब को इतना प्रयास जरूर करना चाहिए कि जितना जरूरी है उतना ही भोजश थाली में ले भोजन की बर्बादी  से बचे  यही मानवता का धर्म है ∣

युवा पीढ़ी पर कोरोना वायरस का असर

इस कोरोना वायरस महामारी ने अगर सबसे ज्यादा किसी के जीवन को प्रभावित किया है ∣ तो वो युवा पीढ़ी है ∣ जिसे  लंबे समय तक घर पर ही कैद रहना पड़ा बात चाहे भारत की हो या अमेरिका जैसे देश की सब जगह के युवा एक समय तक भरी तनाव से गुजरे है  जिसके कारण उन्हें अपना जीवन उतना रोमांचक नहीं लग रहा है जितना की पहलेे  लगता था वो अब छोटी -छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा करने लगते हैं तो दूसरी और भविष्य की चिंता भी उनका  तनाव बढ़ा रही है  इस तनाव को कम करने के लिए सबके अपने -अपने तरीके हैं फिर भी मैं आपके सामने कुछ तरीको को रख रहीं हूँ जब खुद पर आपका विश्ववास कम होने लगे और आपको लगे कि आप बहुत ज्यादा अनुपयोगी हो चुके हैं ∣ तो उन परिस्थितियों को जरूर याद कीजिये  जिसने आपको मजबूत बनाया, जिसने आपको पहले से अच्छा बनाया, और उन पुराने गीतों को सुने जो आप को  हमेशा जिंदगी जीने की एक नयी वजह दे जाते है ∣ अंत में आप हर दिन खुद से सवाल करे कि मैं क्या हूँ ?मेरे सपने क्या ,उन्हें पाने के लिए मैं क्या कर सकता हूँ?

कही आप भी तो नहीं

क ई बार हम ऐसी किसी चीज के लिए परेशान हो जाते हैं ∣ ज़ो कि वास्तव में कोई समस्या नहीं अपितु धैर्य से किया गया काम होता है ∣ किन्तु हमारे धैर्य की कमी के कारण हम खुद क़ो परेशानी में डाल लेते हैं ∣  इस लिए अगली बार आप किसी चीज को लेकर परेशान हो रहें हो तो पहले ये जान लिजिएगा कि ये वास्तविक में परेशानी है भी की नहीं कि हम बेमतलब ही बाल की खाल निकाल रहें हैं ∣

सतत विकास

सतत विकास के नाम से हम सभी परिचित है जिसका मतलब एक ऐसा विकास जो कि सुनियोजित ढंग से किया जाए जिसमें पर्यावरण को नुकसान न हो जिसके 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिन्हें पाने के लिए कार्य भी किए जा रहे हैं ∣ बात केवल भारत की जाए तो  अभी हाल ही में नीति आयोग ने   सतत विकास के लक्ष्य को पाने के लिए राज्यों के द्वारा किए गए प्रयास को देखते हुए एक रिपोर्ट पेश की है ∣ जिसमें सबसे अच्छा काम  केरल और चडीगढ़ राज्य की सरकारों ने किया  जिसमें गरीबी उन्मूलन , गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा जैसे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए  इन सरकारों ने अच्छे प्रयास किए  हैं ∣ जबकि बाकी राज्य इस ओर प्रयासरत है ∣

World Environment Day

" विश्व पर्यावरण दिवस जो हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण है तो हम है वो नहीं तो हमारा अस्तित्व ही खत्म हैं ∣ जो  है व़ो सुरक्षित तो हम है अगर किया उससे खिलवाड़ तो  फिर आएगी प्रलय ये रखना होगा हमें याद , आओ चलकर करें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक प्रयास हम,   न हम करेंगे उसे दूषित और न ही किसी और को करने देगें उसे दूषित क्योंकि उसके अस्तित्व का होना ही हमारा होना है वरन् तो सबकुछ अस्तित्व हीन ही होना है ∣" आज विश्व पर्यावरण दिवस है जिसका भले हमें बाकी त्यौहार की तरह बेसब्री से इंतजार न हो किन्तु ये हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है ∣  आज हम बात करेगें पर्यावरण को बचाने के लिए उन पहलुओं पर जिसे हम कर सकतें है ∣ पर्यावरण की सुरक्षा और सुरक्षित अपना कल  1.पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करें ज्यादा बेहतर होगा की हम कपड़े के बैग का उपयोग करें ∣ 2. घर बनवाते समय वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल का उपयोग करें∣ 3 कभी किसी बच्चें को पढ़ाने का मौका मिले तो उसे पर्यावरण के बारेंं  में बताए पानी के महत्व को उसे समझाएँ और उसे पेड़ लगाने की ओर  प्रोत्साहित करें∣ 4...

अब बच्चों में भी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक  बच्चे में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं ∣ जिसकी महज उम्र 3 साल की है ∣ जिसको मिलाकर मध्यप्रदेश में 18 से कम उम्र के 4 बच्चों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाएं गए  हैं ∣ जिसमें दो केवल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के है ∣

अब बच्चों की सुरक्षा और भी ज्यादा जरूरी है

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के आने का जहाँ सभी लोगों को डर सता रहा है ∣ वही दूसरी ओर एक और मुसीबत खड़ी हो गयी है ∣  कोरोना वायरस से केवल भोपाल में ही  4 बच्चों की मौत हो गयी है ∣ जो कि काफी चिंताजनक बात है ∣ वहीं  प्रदेश में 18 दिन के बच्चे से लेकर 14 साल के बच्चे तक की कोरोना से मौत हुई है  जिनकी संख्या भले ही कम हो किन्तु  उसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता    है ∣ और सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि प्रदेश में  ब्लैक फंगस से पीड़ित अब  एक बच्चा  पाया गया है ∣ जो हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने को मजबूर कर रहा है ∣

सफर

जब लगने लगे की मंजिल मिल गयी है  तो आता है एक भंवर क ई सपने को  उठा ले जाता है  ∣ वो भंवर  हमें लगता है कि हम ही केवल  इस भंवर में शामिल हैं ∣ किन्तु क ई सपनों को ले जाता है एक भंवर इस लड़ाई में जीत वहीं पाते हैं  जिनमें जुनून होता है ∣ जिनके लिए आराम की मनाही  और काम करना जरूरी होता है ∣ जो शून्य से शिखर तक जानें के लिए संघर्ष करते हैं ∣ जो हिमालय की चोटी से हर दिन टकराते है  ∣ फिर चाहें खानी पड़े  कितनी चोट वो  हार नहीं मानते हैं  ∣ जिंदगी का सफर नहीं होता  आसान  ये संघर्ष करने वाले अपने काम से सबको बताते हैं  ∣

इनका क्या कसूर

केवल मध्यप्रदेश में ही मां बाप को खोने वाले बच्चों की संख्या 318 है ∣  जबकि माता पिता में से किसी एक को खोने वाले बच्चों की संख्या 712 है ∣ सरकार के प्रचार विज्ञापन और कोरोना से ठीक होने वाले तमाम आकड़े एक तरफ है और ये नन्ही जानों का दर्द एक तरफ है ∣ जिन्होंने अपने माँ बाप को कोरोना के चलते खो दिया 318 बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया 712 बच्चे ने अपने माँ बाप में से किसी एक को खो दिया इनके दुख दर्द को समझने वाला कौन है ∣ कोरोना वायरस को बढ़ाने में तमाम की गयी गलतियों का खमियाजा ये बच्चे भुगत रहे हैं ∣ इसका मूल्य आखिर कौन चुकाएंगा? 

यकीन

  प्रश्न  किया जाए तुम्हारी काबिलियत पर तो तुम खुद को संवार लेना  丨 जब पूछा जाए तुमसे सवाल तुम्हारे काम को लेकर तो अपने काम बता देना丨 जब हसा जाएं तुम्हारी कमियों को लेकर तो तुम  खुद को ही समझा लेना 丨 जब की जाएं तुम्हारी आलोचना तो उसे तुम सुन लेना और यकीन करना खुद पर  अपने वजूद को तुम न  डगमगा देना    丨 लोग चाहें कुछ भी कहें किन्तु अपने ख्वाब के बीच  तुम किसी को न आने देना丨