Skip to main content

World Environment Day



"विश्व पर्यावरण दिवस जो हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण है तो हम है वो नहीं तो हमारा अस्तित्व ही खत्म हैं ∣ जो 

है व़ो सुरक्षित तो हम है अगर किया उससे खिलवाड़ तो  फिर आएगी प्रलय ये रखना होगा हमें याद ,

आओ चलकर करें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक प्रयास हम, 

 न हम करेंगे उसे दूषित और न ही किसी और को करने देगें उसे दूषित क्योंकि उसके अस्तित्व का होना ही हमारा होना है वरन् तो सबकुछ अस्तित्व हीन ही होना है ∣"

आज विश्व पर्यावरण दिवस है जिसका भले हमें बाकी त्यौहार की तरह बेसब्री से इंतजार न हो किन्तु ये हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है ∣ 



आज हम बात करेगें पर्यावरण को बचाने के लिए उन पहलुओं पर जिसे हम कर सकतें है ∣ पर्यावरण की सुरक्षा और सुरक्षित अपना कल 

1.पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करें ज्यादा बेहतर होगा की हम कपड़े के बैग का उपयोग करें ∣

2. घर बनवाते समय वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल का उपयोग करें∣

3 कभी किसी बच्चें को पढ़ाने का मौका मिले तो उसे पर्यावरण के बारेंं  में बताए पानी के महत्व को उसे समझाएँ और

उसे पेड़ लगाने की ओर  प्रोत्साहित करें∣

4 घर पर अगर कभी कोई कार्यक्रम करें जिसमें सीमित मात्रा में लोगों को आना है ∣ तो सुविधा अनुसार भोजन के लिए

प्लास्टिक की प्लेट की वजाय पत्तल में भोजन कराएं वैसे भी   दक्षिण भारत में आज भी केले के पत्ते में भोजन ज्यादातर लोग के द्वारा किया जाता है ∣

5 ऐसी जगह पर भी पेड़ लगाए  जो आगे चलकर लोगों को छाव दे सके ∣

6 सतत विकास को केवल पाठ्यक्रम के रूप में न पढ़ाकर उसके 17 लक्ष्य में से किसी एक लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लोगों को जरूर जागरूक करे जैसे स्वच्छ पेयजल ∣

6. अगर आप किसी को जन्मदिन में कुछ उपहार देना चाहते हैं तो एक पेड़ दे ∣

7. अगर आपके घर पर बोर है तो भी पानी की जरूरत अनुसार  उपयोग करें फिजूल पानी के व्यय करने से बचें∣

8 आपके आस पास में कुछ लोग ऐसे जरूर हो सकते हैं जिनकी पानी की टंकी फूटी होगी जिससे पानी बहता होगा ∣ किन्तु व़ो लोग उसे ध्यान नहीँ दे रहे होगे ऐसे लोगों को जाकर पानी की महत्ता को समझाते हुए टंकी बदलने या उससे रिपेयर करने का बोले ∣

9 किचन में उपयोग होने वाले पानी का  पुन : उपयोग करें जैसे पेड़ पौधों में उस पानी को डालना ∣

10 जब  हमारे घर में किसी कारणवश  एक दो दिन पानी नहीं आता है ∣ तो हम पानी का कितना सोच समझकर उपयोग करते हैं ∣ क्यूँ न ऐसे ही हम हर रोज अगर पानी का सीमित उपयोग करें तो स्वच्छ पानी की किल्लत से हम छुटकारा पा सकते हैं ∣

और सतत विकास के एक लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं ∣

अगर विश्व की एक तिहाई जनसंख्या भी ऐसे कुछ उपाय को करें ∣ तो विश्व की आंधी समस्या को खत्म किया जा सकता है ∣

अंत में आप सब के लिए 

 संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक इंगर एंडरसन का संदेश जो उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया है ∣

 "लाखों हेक्टेयर स्थलीय और जलीय पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्जीवित करने में, हम मानव कल्याण में गहराई से सुधार करेंगे और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि पाकिस्तान, इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्विक मेजबान के रूप में नेतृत्व करेगा। पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने के लिए वैश्विक प्रभार जिस पर हम सभी निर्भर हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..