परिस्थितियां हमारे वश में नहीं है किन्तु


देश भले ही अनलॉक हो गया है, किन्तु क ई लोग ऐसे है जो की क ई तरह की परिस्थितियों से गुजर रहे हैं ∣ किसी को  दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है तो किसी के यहां बच्चों की स्कूल की फीस कुछ समय टालने के लिए प्रशासन के सामने मदद मांगना पड़ रहा है।  और कुछ लोगों के घर में  को ई व्यक्ति बीमार है, तो उसके परिवार को अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

तो कोई अपनी सैलरी के समय पर न मिलने के कारण घर के खर्चो में कमी कैसे लाएं इसके लिए विचार कर रहा है

जिसकी एक लंबी सूची है किन्तु इन मुश्किलें के बावजूद हम सब को धैर्य रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि समय बुरा आया है तो अच्छा भी आएगा ।

Comments