Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

Today Thought in Hindi

कितनी अजीब बात है जिस जिंदगी का एक पल ठिकाना नहीं उसे बेहतर करने के लिए इंसान अक्सर बहुत कुछ ऐसा छोड़ देता है जो चाहकर भी दोबारा नहीं मिल सकता है जिसके बाद उसके हाथ में पछतावे के अलावा कुछ नहीं रह जाता है।

ugc new bill related poem

यूजीसी का नया बिल यूजीसी के नये बिल का विरोध करने से पहले  तुम जान लेना कि आखिर ये यूजीसी है क्या बिल जो शोषित की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक बिल  जो शोषितों को देता सहारा  जिस जाति के चलते वो हर जगह से हारे व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीने का देता सहारा  जो उनके अधिकारों की रक्षा की करता बात ।

Women struggle Article: नारी जन्म से लेकर मरण तक कहीं स्वतंत्र नहीं

ये बात कहने में जिंदगी कड़वी हैं उतनी ज्यादा सच है कि एक महिला के तौर पर भारत जैसे देश में रहने का मतलब अनेक तरह के बंधनों से बंध जाना है। जहां उसकी जिंदगी उसके हिसाब से नहीं बल्कि इस हिसाब से चलती है कि लोग क्या कहेंगे। जो अनेक तरह की बेड़ियों में लिपटीं। जो कहीं भी स्वतंत्र नहीं है यहां तक की जब वो मृत्यु शय्या पर हो उस वक्त भी उसे दस तरह के नियम कायदों को मानना पड़ता है।  जहां उसके अपने उसकी लाश की फ्रिक नहीं करते जो नियमों में बांधकर उसे चैन से मरने नहीं देते हैं। अफसोस इसके बावजूद आज की आधुनिक लड़की जो खुद को आधुनिक बताती हैं वो भी इस तरह के बंधनों में लिपटी हुई है। जो सिर्फ एक भारतीय नारी बनना चाहती है।न कि एक समाज सुधारक नारी जिसे देखकर आज भी सावित्री बाई फुले जैसी महिलाओं के साहस की तारीफ करना बनता है जिन्होंने समाज के उस बंधनों को तोड़ जो समाज की आधुनिक महिलाएं आज तक नहीं तोड़ पायी है।

Today Thought in Hindi

कड़वा पर सच है इंसान की जो नहीं जाती वो जाति है जिसे उसे अपने जन्म क्या मृत्यु तक साथ ले जाना होता है।

Today Thought in Hindi

  किसी के साथ अति उतनी ही करें जितनी खुद सहने की हिम्मत हो । कर्म जब वापस लौटकर आते हैं तब वो भेदभाव नहीं करते सिर्फ इंसाफ़ करते हैं। 

Today Thought in Hindi

सुना है कोई UGC बिल आया है जिसको लेकर एक खास वर्ग ने बहुत हल्ला मचाया है कहते हैं इस बिल का बहुत दुरूपयोग होगा जिसको लेकर सब संविधान को बताने लगे वो तब क्यों नहीं बोले  जब जाति के नाम पर किसी बेटी की आबरू उतारी किसी के बेटे को छिना, जिन्हें तुमने इंसान नहीं समझा फिर आज किस कानून की बात कर रहे हो तुम।

76th Republic Day: आज जब संविधान को देखती हूं

  26 जनवरी साल 1950 जब देश का संविधान लागू हुआ। पूरे देश को एक कानून मिला है। जो आज भी चल रहा है। आज जब हम उस संविधान को देखते हैं तो पाते हैं कि उस संविधान की बदौलत ऐसा बहुत कुछ मिला जिसने इंसान को इंसान समझने की कोशिश की।जिसने समाज में व्याप्त वर्ण  व्यवस्था के खिलाफ समानता जैसे मौलिक अधिकार की बात की। जिसके अनुसार कानून के समक्ष सब समान है जाति या धर्म, लिंग को देखकर कोई व्यक्ति विशेष नहीं है जिसने हम सब को सोचने का एक नया नजरिया दिया। आज जब उस संविधान की बात कर रहे है, तो ऊपरी तौर पर हमें बहुत सी ऐसी सकारात्मक चीजें देखने को मिलती हैं जो हमें इस संविधान की बदौलत मिली। मसलन संविधान ने नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्य और लोकतंत्र व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐसी व्यवस्था दी जो अच्छे समाज का निर्माण कर सके। इसके बावजूद जब गांव देहात में ये मूलभूत चीजें देखने की कोशिश करते हैं। कि वहां लोगों को किस तरह से देखा जाता है तो हम बिना जाति के ये देख ही नहीं पाते कि उनका अपना क्या अस्तित्व है जहां आज भी वो कई चीजों के लिए उतना ही संघर्ष कर रहे हैं जितना की पहले करते थे।  जहां राज...

republic day thought in hindi

है जीवंत संविधान वो हम सबको करता एक वो, जिसने पिछड़ों को दिया सहारा  जिसके आगे सब बौने हो जाते  मेरा संविधान वो जिसके आगे हर कोई झुक जाते ।  

life lessons quotes in hindi

कहने को तो सब कहते हैं कि वो तुम्हारे लिए ये कर सकते हैं वो कर सकते हैं लेकिन ये तो समय और पैसा बताता है कि वो ये दोनों हमारे लिए कितना खर्च करते हैं।

Today Thought in Hindi

बसंत पंचमी में किसी चीज का महत्व हो या न‌ ज्ञान का तो है ही।  जिसके बिना इंसान अधूरा सा है।

सबकुछ एक दिन में नहीं मिलता

आज का समय कुछ बदला सा है  जहां हर कोई आगे केवल तुम्हारा अतीत पीछे खड़ा है जहां सबकुछ चल रहा तेजी से  केवल तुम और तुम्हारा अतीत पीछे खड़ा है इसके बावजूद तुम जब आगे बढ़ोगे  कई दफा लगेगा कि केवल तुम पीछे बाकी सब धीरे धीरे चल रहा है  जहां सबकुछ तुम्हारे विपरीत चल रहा है इसके बावजूद जब तुम बिना थके चलते जाओगे  बिना रूके बढ़ते जाओगे  तुम्हें क ई बार लगेगा कि तुम सिर्फ अकेले खड़े हो। तुम परेशान मत होना क्योंकि  सबको एक दिन में कुछ नहीं मिलता ‌।

Today Thought in Hindi

किसी की मासूमियत देख उस पर मर मिट मत जाया करों, अक्सर सीधे दिखने वाले लोग ही सबसे ज्यादा तेज निकल जाते हैं तुम सोचते रह जाते हो वो एक नयी कहानी लिख जाते हैं ।

Today Thought in Hindi

आज जमाना दिखावे का ज्यादा  छिपाने का कम है  जहां जो जैसा दिखता वो वैसा होता कम है  जहां जिसका साथ दो वहीं पीठ पर घोंपता छुरा है इसलिए आज कड़वी बातें से ज्यादा मीठी बातों से सावधान रहना है।

There is something greater than talent

टैलेंट से बड़ा भी कुछ होता है  एक अच्छी जॉब के लिए सिर्फ अच्छा कौशल ही आवश्यक नहीं बल्कि इसके लिए आपके पास ऐसी बहुत सी चीजें होनी चाहिए जो आपको किसी भी फील्ड में सही स्थान पर ले जाएं। जिसमें सबसे पहले आता है आपका रिफरेंस जिसको आप ऑफिस में जानते हो जो आपके काम की तारीफ कर सके। जो आपको सैलरी ठीक सी दिला सके। अगर आपको किसी भी ऑफिस में ऐसा व्यक्ति नहीं मिलता है तो तैयार हो जाएं कॉरपोरेट वर्ल्ड के शिकार होने के लिए जहां आपसे काम पूरा करवाया जाएगा। पर आपको सैलरी न‌ के बराबर दी जाएगी ‌। जहां आपका हर तरह से केवल शोषण होगा। इसके बावजूद अगर आप उस फील्ड में बने रहे तो आपको कदम कदम पर सिर्फ समझौते ही करने होंगे केवल इसलिए क्योंकि आपको अपनी मेहनत के बल पर पहुंचना है।

Today Thought in Hindi

दुनिया तुम्हें नालायक कहेगी पर तुम अपनी काबिलियत से उसके हर सवाल का उत्तर अपनी योग्यता से देना।

Today Thought in Hindi

सब कहने की बातें हैं कि संघर्ष ही सबकुछ होता है संघर्ष के अलावा व्यक्ति का व्यवहार उसके संबंध भी बहुत कुछ होते हैं जो उसे कदम कदम पर प्रभावित करते हैं।

Today Thought in Hindi

एक समय के बाद इंसान समझ जाता है कि सिर्फ खुद को कोसने से जिंदगी नहीं चलती जिंदगी चलती है, खुद के लिए लड़ने से अपने लिए कठोर फैसले लेने से, जहां फिर न जाने कितनी बार तुम्हें जलील होना पड़ जाए, तुम क्या हो ये प्रश्न तुम से पूछा जाए इसके बावजूद जिंदगी चलती है  हर हाल में अपने लिए लड़ने से।

Today Thought in Hindi

एक समय के बाद हम वैसे नहीं रह जाते जैसे पहले थे जहां हम अपने आंसू सब से छिपाते खुशी सबके सामने दिखाते हैं।

makar sankranti poem in hindi

अपने हाथों की डोर अपने हाथ हो इसके लिए  थोड़ा सोचना तुम्हें कम काम ज्यादा करना होगा  ताकि तुम अपनी पतंग खुद उड़ा सको ।

happy makar sankranti

गुड़ सी मिठास हो आपके जीवन की डोर आपके हाथ हो इसी दुआ के साथ आप सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

Today Thought in Hindi

Health की कीमत तब समझ आती है जब वो खराब हो जाती है। उसे पहले तो स्वास्थ्य मामूली ही लगता है।

Today Thought in Hindi

जिंदगी में सबकुछ हमारे मनमुताबिक कभी नहीं चलता इसका मतलब ये नहीं कि हम जिंदगी से उम्मीद करना ही छोड़ दें। कुछ कहने के लिए नहीं कुछ बेहतर करने के लिए कई बार काम करना पड़ता है।

Today Thought in Hindi

किसी के साथ अति उतनी ही करें जितनी सहने की हद खुद की हो। आंधी आते खुद के घर में आग लगते देर नहीं होती इसलिए किसी के साथ उतना ही बुरा करें जितना खुद की दम सहने की हो।

Today Thought in Hindi

एक समय के बाद इंसान सीख जाता है जीना, अपने समय की कीमत करना, जो मिला है उसमें भी जीना क्योंकि उसे मालूम है जो आज उसके पास मुफ्त में है एक वक्त के बाद वो उसे लाखों की कीमत में भी नहीं मिलेगा।

life lesson quotes in hindi

सब कहने की बातें हैं कि जहां चाह वहां राह बन जाती है एक समय के बाद हम उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहां हमें अपनी राह बनानी होती है। फिर भले उसके लिए हमें कितनी कीमत क्यों न चुकानी हो।

Today Thought in Hindi

इतनी शक्ति देना दाता कि विश्वास खुद पर कर सके इस झूठे बाजार में  खुद को मजबूत हर पल बना सके  जहां होता हर चीज का सौदा है  वहां किसी चालाक के आगे  अपना आत्मसम्मान न दाव लगाएं  इतनी शक्ति देना दाता।

Life motivational quote

यू ही कोई कठोर नहीं होता , उसका कारण ये दुनिया वाले होते हैं जो सीधे इंसान को शांति से रहने नहीं देते।

Today Thought in Hindi

  कड़वा पर सच है आज के समय में किस को कितनी इज्जत देना है ये उसके पास कितनी दौलत इस बात से हिसाब लगाया जाता है।

indore news hindi:जल ही जीवन नहीं, जल ही जहर है

जल ही जहर है.. ठीक सुना अपने... जब पीने वाला पानी ही जहर बन जाए, जब लोगों को जल ही जीवन नहीं जल ही जहर का वरदान मिल जाए.. तब सवाल करना जरूरी हो जाता है.. अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो जाती है.... जिसके लेकर आयी कई रिपोर्टों में ये साफ कहा गया है..कि लोगों की जान दूषित पानी पीने से गयी है... लोग दूषित पानी पीने से बीमार हो गए है... वही मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है.. आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन से जवाब मांगा है..

happy new year poem in hindi

ये 2026 कुछ खास बनाना तुम अपने लिए दो कदम आगे बढ़ाना तुम  चाहे कोई कुछ कहे या न कहें पर खुद के लिए बोलने का वक्त लेना  तुम  अपनी दिशा दशा तय करने की हिम्मत रखना तुम।