आज जब पूरे देश में अपने धर्म को श्रेष्ठ दूसरे धर्म को कम बताने की होड़ सी चल रही है ∣ ऐसे में जरूरी है कि धर्मों के बारे में विस्तार से जानना ∣ इसके लिए शशि तरूर के द्वारा लिखित "मैं हिन्दू क्यों हूं " पढ़ना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है ∣
इस किताब जो जब हम पढ़ते हैं ∣ तब हम हिन्दू धर्म को और ज्यादा विस्तार से समझते हैं ∣ हम जानते हैं कि हिन्दू धर्म ही एक ऐसा धर्म रहा है जिसने समय के अनुसार खुद में परिवर्तन किया है ∣ जो समय के मुताबिक खुद को बदलाता रहा है ∣
जहां पर कोई बंदिश नहीं है पूजा पाठ की जिसने समय के मुताबिक खुद को बदला है ∣ जो सबको आजादी देता है खुद को अभिव्यक्त करने की ∣
जैसे -जैसे हम इस किताब को पढ़ते चले जाते हैं ∣ इसे और भी करीब से हम जानते हैं ∣

Comments