Skip to main content

डॉ ए. पी.जे.अब्दुल कलाम के जीवन के मायने

हम सब के जीवन में किसी न किसी के विचारों और व्यक्तित्व का विशेष प्रभाव होता है ∣ हम अक्सर उस इंसान की तरह बनने की भी सोचते हैं ∣ ऐसे समय में हमारे पास सबसे नजदीक अगर कोई चीज होती है ∣ तो वो है हमारे आदर्श जिनके विचारों से हमें एक नयी ऊर्जा मिलती है ∣



उन्हीं में से एक है डॉ ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जिन्होंने अपने जीवन की असामान्य परिस्तिथियों में वो कर दिखाया ..जो सामान्य परिस्थितियों में भी सम्भव नहीं था ∣ जब हम कलाम के जीवन के पन्ने को पलटते है ∣ तब हम देखते हैं कि सबके जीवन  आती है कई परेशानियां किन्तु उनका सामना करते हुए हमें आगे बढ़ते जाना होता है ∣  अक्सर सपनों को पूरा करने के लिए खुद को जलाना होता है ∣ जब जाकर मिलती है सफलता जिसके कारण हमारा नाम होता है ∣ " अक्सर महान व्यक्तित्व का जन्म विकट परिस्थितियों में ही होता है ∣ " 

तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गुण जिनसे हम जीवन जीने की सही कला को सीख सकते हैं..

  • काम के प्रति प्रतिबद्धता - हम सब में प्रतिबद्धता का गुण होना उतना ही जरूरी है ∣ जितना की खुद के प्रति ईमानदार होना है ∣ अगर हम किसी भी पेशे के शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं तब हम में प्रतिबद्धता का मूलभूत गुण होना अति आवश्यक है ∣
  • व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में दूरी बनाए रखना - हमें अपने पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही में अंतर बनाए रखना होगा जिससे हम जीवन को आसानी से जी सके ∣ 
  • काम के प्रति जुनून होना - जुनून एक ऐसी चीज होती है ∣ जो हम से बड़ा से बड़ा काम कर देती है ∣ अगर हम अपने पेशे के प्रति जुनून रखते है ∣ तो हमें किसी भी परिस्थिति में काम करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है ∣
  • सहनशीलता का होना - हमारे पास सहनशीलता का गुण होना जरूरी है ∣ अगर हम छोटी छोटी बातों को लेकर बेवजह गुस्सा करने लगे..तब हम अपने उन कामों पर ध्यान नही दे पाएंगे जिन पर हमें वास्तव में  देने की जरूरत है 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..