Skip to main content

आईना


वो रोज की तरह आज भी खुद को छोटे से आईने में देखकर खुश हो रही है कि उस पर ये लाल साड़ी कितनी अच्छी लग रही है तभी पीछे से मिंटू ने आवाज दी माँ जल्दी चलो बस आ गयी.

पिंकी जो खुद  को आईने में  निहार ही रही थी कि उसे याद आया कि वो अब वो पिंकी नहीं रही जिसको देख हर लड़की उसकी तरह बनने का ख्वाब रखती थी पिंकी बचपन से ही एयर होस्टेज बनना चाहती थी किन्तु समय की मार उस पर ऐसी पड़ी कि वो अब घर और आफिस में सिमटकर रह गयी है आज शादी को उसे पूरे 20 साल हो गए लेकिन वो आज खुद को वहीं 20 साल की पिंकी मानती है जिसके लिए सजाना सवारना ही सब कुछ था ये बात और की वो अ ब ज्यादा श्रृंगार नहीं करती.

पिंकी ने खुद एक बार  निहारा और मिंटू को लेकर बस स्टाप पर पहुंची.

Comments